Hindi Newsऑटो न्यूज़hyundai grand i10 received a 0-star rating for adult safety in the global ncap crash test
क्रैश टेस्ट में हुंडई की इस कार के उड़ गए परखच्चे, सेफ्टी में मिली 0 स्टार रेटिंग; फिर भी धड़ल्ले से खरीदते हैं लोग

क्रैश टेस्ट में हुंडई की इस कार के उड़ गए परखच्चे, सेफ्टी में मिली 0 स्टार रेटिंग; फिर भी धड़ल्ले से खरीदते हैं लोग

संक्षेप:

ग्लोबल NCAP ने भारत में बनी हुंडई ग्रैंड i10 (Hyundai Grand i10) की सेफ्टी पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में बेची जाने वाली इस कार का क्रैश टेस्ट किया गया। इस टेस्ट में यह एडल्ट सेफ्टी में जीरो स्टार पर आ गई।

Dec 05, 2025 10:44 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ग्लोबल NCAP ने भारत में बनी हुंडई ग्रैंड i10 (Hyundai Grand i10) की सेफ्टी पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में बेची जाने वाली इस कार का क्रैश टेस्ट किया गया। इस टेस्ट में यह एडल्ट सेफ्टी में जीरो स्टार पर आ गई। चाइल्ड सेफ्टी में कार को तीन स्टार मिले। मीडिय रिपोर्ट्स के अनुसार, #SaferCarsForAfrica अभियान के तहत किए गए इस टेस्ट में संगठन ने कहा कि Grand i10 में एडल्ट को लेकर “गंभीर कमियाँ” हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कार में जानलेवा चोटों का जोखिम बहुत ज्यादा है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

रेटिंग अफ्रीकी वैरिएंट पर लागू

टेस्ट मॉडल में ड्राइवर और पैसेंजर एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर, प्री-टेंशनर, लोड लिमिटर और Isofix माउंट्स जैसे फीचर्स मौजूद थे। इसके बावजूद कार का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। ग्लोबल NCAP ने साफ किया कि यह रेटिंग केवल दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट पर लागू होती है। हालांकि, यह बात जरूर सोचने पर मजबूर करती है कि एक ही प्लेटफॉर्म पर बनी गाड़ियों की सेफ्टी अलग-अलग बाजारों में इतनी अलग क्यों होती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Swift

Maruti Suzuki Swift

₹ 5.79 - 8.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ignis

Maruti Suzuki Ignis

₹ 5.85 - 8.26 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Glanza

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago NRG

Tata Tiago NRG

₹ 7.2 - 8.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Baleno

Maruti Suzuki Baleno

₹ 5.99 - 9.1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago

Tata Tiago

₹ 4.57 - 7.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

गंभीर दुर्घटना का बड़ा खतरा

एडल्ट प्रोटेक्शन में Grand i10 ने 34 में से 0 अंक हासिल किए। फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट में सिर और गर्दन की सुरक्षा तो अच्छी रही लेकिन ड्राइवर की चेस्ट प्रोटेक्शन ‘Poor’ पाई गई। पैसेंजर की चेस्ट प्रोटेक्शन ‘Adequate’ रही। साइड इम्पैक्ट टेस्ट में कार का प्रदर्शन और खराब था। अधिकांश पैरामीटर ‘Poor’ रेट हुए। ड्राइवर के घुटनों की सुरक्षा को ‘Marginal’ माना गया। बॉडी शेल और फुटवेल एरिया भी अस्थिर पाए गए जो गंभीर दुर्घटना में बड़ा खतरा बन सकते हैं।

चाइल्ड सेफ्टी में स्कोर बेहतर

चाइल्ड सेफ्टी में Grand i10 का स्कोर बेहतर रहा। कार ने 49 में से 28.57 अंक हासिल किए। तीन साल और 18 महीने के बच्चों की सीटें Isofix के जरिए रियर-फेसिंग पोजिशन में लगाई गई थीं। फ्रंटल इम्पैक्ट में बच्चों के सिर को पूरी सेफ्टी मिली। डायनेमिक टेस्ट में कार ने 24/24 अंक हासिल किए। हालांकि, CRS इंस्टॉलेशन रेटिंग 4.57/12 और वाहन मूल्यांकन स्कोर 0/13 रहा। कुल मिलाकर बच्चों की सेफ्टी औसत है, लेकिन एडल्ट के लिए यह कार बेहद कमजोर साबित हुई।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।