Hindi Newsऑटो न्यूज़Hyundai Grand i10 Nios Discount Rs 75,000 In November 2025
₹5.50 लाख की ये कार एक झटके में हो गई ₹75000 सस्ती, कंपनी ने इस महीने ₹20000 का डिस्काउंट बढ़ाया

₹5.50 लाख की ये कार एक झटके में हो गई ₹75000 सस्ती, कंपनी ने इस महीने ₹20000 का डिस्काउंट बढ़ाया

संक्षेप:

हुंडई मोटर इंडिया ने नवंबर 2025 के लिए अपनी कारों पर डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी अपनी एंट्री लेवल कार ग्रैंड i10 पर इस महीने शानदार डिस्काउंट दे रही है। कंपनी इस पर 75,000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है।

Nov 13, 2025 11:58 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

हुंडई मोटर इंडिया ने नवंबर 2025 के लिए अपनी कारों पर डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी अपनी एंट्री लेवल कार ग्रैंड i10 पर इस महीने शानदार डिस्काउंट दे रही है। कंपनी इस पर 75,000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी इसके इरा वैरिएंट को छोड़ सभी पेट्रोल-MT वैरिएंट के साथ पेट्रोल-ऑटो वैरिएंट और पेट्रोल CNG वैरिएंट पर 75,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि इस कार की एक्स-शोरूम कीमतें 5,47,278 रुपए से 7,91,692 रुपए तक हैं। बता दें कि अक्टूबर में इस कार पर 55,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा था। यानी इस महीने 20,000 रुपए का डिस्काउंट ज्यादा मिल रहा है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
हुंडई ग्रैंड i10 निओस डिस्काउंट नवंबर 2025
डिस्काउंट टाइपडिस्काउंट
हुंडई ग्रैंड i10 निओस पेट्रोल-MT (अन्य वैरिएंट)
कैशRs. 25,000
एक्सचेंजRs. 20,000
स्क्रैपेजRs. 25,000
कॉर्पोरेट/रूरलRs. 5,000
अपग्रेडRs. 20,000
टोटलRs. 75,000
हुंडई ग्रैंड i10 निओस पेट्रोल-MT (Era)
कैशRs. 5,000
एक्सचेंजRs. 20,000
स्क्रैपेजRs. 25,000
कॉर्पोरेट/रूरलRs. 5,000
अपग्रेडRs. 20,000
टोटलRs. 55,000
हुंडई ग्रैंड i10 निओस पेट्रोल-ऑटो
कैशRs. 25,000
एक्सचेंजRs. 20,000
स्क्रैपेजRs. 25,000
कॉर्पोरेट/रूरलRs. 5,000
अपग्रेडRs. 20,000
टोटलRs. 75,000
हुंडई ग्रैंड i10 निओस पेट्रोल CNG
कैशRs. 30,000
एक्सचेंजRs. 15,000
स्क्रैपेजRs. 20,000
कॉर्पोरेट/रूरलRs. 5,000
अपग्रेडRs. 20,000
टोटलRs. 75,000

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Grand i10 Nios

Hyundai Grand i10 Nios

₹ 5.98 - 8.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Swift

Maruti Suzuki Swift

₹ 5.79 - 8.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ignis

Maruti Suzuki Ignis

₹ 5.85 - 8.26 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan New MPV

Nissan New MPV

₹ 6 - 9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Baleno

Maruti Suzuki Baleno

₹ 5.99 - 9.1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago NRG

Tata Tiago NRG

₹ 7.2 - 8.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

हुंडई i10 निओस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

हुंडई i10 निओस में 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल मोटर मिलती है। यह अधिकतम 83 पीएस की पावर और 113.8 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल और स्मार्ट ऑटो AMT शामिल हैं। इस कार में मोनोटोन टाइटन ग्रे, पोलर व्हाइट, फेरी रेड, टाइफून सिल्वर, स्पार्क ग्रीन और टील ब्लू कलर्स शामिल हैं। डुअल-टोन कलर ऑप्शन में फैंटम ब्लैक रूफ के साथ पोलर व्हाइट और फैंटम ब्लैक रूफ के साथ स्पार्क ग्रीन शामिल है।

ये भी पढ़ें:नेक्सन, क्रेटा, सेल्टोस को छोड़ बना लो इस SUV को लेने का प्लान! इतनी छूट मिल रही

i10 निओस में फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर जैसे साइड और कर्टन एयरबैग, फुटवेल लाइटिंग, टाइप सी फ्रंट USB चार्जर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है। अन्य अपडेट में ग्लॉसी ब्लैक फ्रंट रेडिएटर ग्रिल, न्यू LED DRLs और कनेक्टेड डिजाइन के साथ LED टेल लैंप शामिल हैं। डैशबोर्ड पर फ्रेश ग्रे अपहोल्स्ट्री और वेवी पैटर्न जैसी सुविधाओं के साथ इंटीरियर्स को सजाया गया है।

ये भी पढ़ें:₹5.18 लाख की 7-सीटर कार, गुपचुप खरीद रहे 13537 लोग; इस महीने ₹37100 की छूट

i10 निओस में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ क्रूज कंट्रोल और बेस्ट-इन-सेगमेंट 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। इसमें ईको कोटिंग टेक्नोलॉजी, रियर AC वेंट्स, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, रियर पावर आउटलेट और कूल्ड ग्लोव बॉक्स शामिल हैं। इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट और हिल असिस्ट कंट्रोल के साथ 6 एयरबैग की सेफ्टी भी मिलती है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।