Hindi Newsऑटो न्यूज़Hyundai Grand i10 Nios CSD Prices December 2025
हुंडई की सबसे सस्ती कार हुई GST फ्री! टैक्स के ‌₹90000 बच रहे, बस इतने लाख में मिल रहा बेस मॉडल

हुंडई की सबसे सस्ती कार हुई GST फ्री! टैक्स के ‌₹90000 बच रहे, बस इतने लाख में मिल रहा बेस मॉडल

संक्षेप:

हुंडई देश की दूसरी बड़ी कार कंपनी है। कंपनी को पोर्टफोलियो में पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक सभी तरह की कार शामिल हैं। उसके पोर्टफोलियो की एंट्री लेवल कार ग्रैंड i10 निओस है। नए GST के बाद इसकी शुरुआती कीमत 5.48 रुपए हो गई है। ऐसे में नए GST का असर आर्मी कैंटीन पर मिलने वाली कारों पर भी पड़ा है।

Dec 23, 2025 08:57 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हुंडई मोटर्स इंडिया देश की दूसरी बड़ी कार कंपनी है। कंपनी को पोर्टफोलियो में पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक सभी तरह के फोर-व्हीलर शामिल हैं। उसके पोर्टफोलियो की एंट्री लेवल कार ग्रैंड i10 निओस है। नए GST के बाद इसकी शुरुआती कीमत 5.48 रुपए हो गई है। ऐसे में नए GST का असर आर्मी कैंटीन पर मिलने वाली कारों पर भी पड़ा है। दरअसल, कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर जवानों से 18% की जगह सिर्फ 14% GST ही लिया जाता है। Cars24 के मुताबिक, हुंडई ग्रैंड i10 निओस की CSD पर शुरुआती कीमत सिर्फ 4.90 लाख रुपए है। यानी एक्स-शोरूम कीमत से ये 68 हजार रुपए सस्ती है। वहीं, वैरिएंट के आधार पर करीब 90,000 रुपए का टैक्स बचाया जा सकता है।

कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) पर ग्रैंड i10 निओस की कीमतों के बारे में जानने से पहले CSD के बारे में समझते हैं। दरअसल, CSD रक्षा मंत्रालय के तहत भारत सरकार का एकमात्र स्वामित्व वाला उद्यम है। भारत में अहमदाबाद, बागडोगरा, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों में 34 CSD डिपो हैं। यह भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा संचालित है। भारतीय आबादी के एक चुनिंदा हिस्से को भोजन, चिकित्सा वस्तुओं, घरेलू आवश्यकताओं और यहां तक ​​कि कारों को अफॉर्डेबल कीमतों के साथ बेचते हैं। CSD से कार खरीदने के लिए एलिजेबल ग्राहकों में सर्विंग और रिटायर्ड सशस्त्र बल कर्मी, सैन्य कर्मियों की विधवाएं और भूतपूर्व सैनिक और डिफेंस सिविलियन शामिल हैं।

हुंडई ग्रैंड i10 निओस की CSD और एक्स-शोरूम कीमतें
वैरिएंटCSD प्राइस
ग्रैंड आई10 निओस एरा₹4.90 लाख
ग्रैंड आई10 निओस मैग्ना₹5.43 लाख
ग्रैंड आई10 निओस स्पोर्टज₹5.92 लाख
ग्रैंड आई10 निओस एस्टा₹6.48 लाख
ग्रैंड आई10 निओस मैग्ना सीएनजी₹6.18 लाख
ग्रैंड आई10 निओस स्पोर्टज सीएनजी₹6.70 लाख
ग्रैंड आई10 निओस मैग्ना एएमटी₹5.98 लाख
ग्रैंड आई10 निओस स्पोर्टज एएमटी₹6.40 लाख
ग्रैंड आई10 निओस एस्टा एएमटी₹7.04 लाख

हुंडई i10 निओस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

हुंडई i10 निओस में 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल मोटर मिलती है। यह अधिकतम 83 पीएस की पावर और 113.8 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल और स्मार्ट ऑटो AMT शामिल हैं। इस कार में मोनोटोन टाइटन ग्रे, पोलर व्हाइट, फेरी रेड, टाइफून सिल्वर, स्पार्क ग्रीन और टील ब्लू कलर्स शामिल हैं। डुअल-टोन कलर ऑप्शन में फैंटम ब्लैक रूफ के साथ पोलर व्हाइट और फैंटम ब्लैक रूफ के साथ स्पार्क ग्रीन शामिल है।

i10 निओस में फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर जैसे साइड और कर्टन एयरबैग, फुटवेल लाइटिंग, टाइप सी फ्रंट USB चार्जर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है। अन्य अपडेट में ग्लॉसी ब्लैक फ्रंट रेडिएटर ग्रिल, न्यू LED DRLs और कनेक्टेड डिजाइन के साथ LED टेल लैंप शामिल हैं। डैशबोर्ड पर फ्रेश ग्रे अपहोल्स्ट्री और वेवी पैटर्न जैसी सुविधाओं के साथ इंटीरियर्स को सजाया गया है।

i10 निओस में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ क्रूज कंट्रोल और बेस्ट-इन-सेगमेंट 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। इसमें ईको कोटिंग टेक्नोलॉजी, रियर AC वेंट्स, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, रियर पावर आउटलेट और कूल्ड ग्लोव बॉक्स शामिल हैं। इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट और हिल असिस्ट कंट्रोल के साथ 6 एयरबैग की सेफ्टी भी मिलती है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;