हुंडई ने ग्राहकों को दिया झटका, ₹5.80 लाख की इस SUV को खरीदना अब हो गया महंगा; देखें नई प्राइस लिस्ट

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

हुंडई ने अपनी एंट्री लेवल SUV एक्सटर की कीमतें में इजाफा कर दिया है। जून में इस कार को खरीदने के लिए अब 5,700 रुपए तक ज्यादा खर्च करने होंगे। ये बढ़ोतरी करीब 0.91% तक की है। कंपनी ने इसके HX3 और HX4 पेट्रोल-मैनुअल वैरिएंट की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की है।

हुंडई ने ग्राहकों को दिया झटका, ₹5.80 लाख की इस SUV को खरीदना अब हो गया महंगा; देखें नई प्राइस लिस्ट
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

हुंडई ने अपनी एंट्री लेवल SUV एक्सटर की कीमतें में इजाफा कर दिया है। जून में इस कार को खरीदने के लिए अब 5,700 रुपए तक ज्यादा खर्च करने होंगे। ये बढ़ोतरी करीब 0.91% तक की है। कंपनी ने इसके HX3 और HX4 पेट्रोल-मैनुअल वैरिएंट की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की है। कीमतों में बदलाव के साथ कंपनी ने एक्सटर के पेट्रोल-मैनुअल, पेट्रोल-ऑटोमैटिक और CNG-मैनुअल लाइनअप में नए डुअल-टोन वैरिएंट भी पेश किए हैं। ऐसे में आप इस SUV को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको एक बार इसके सभी वैरिएंट की नई एक्स-शोरूम कीमतें देख लेना चाहिए। हम यहां पर इसकी पुरानी और नई कीमतों का अंतर भी बता रहे हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
BMW 5 Series
BMW 5 Series
₹ 74.4 लाख से शुरू
अभी ऑफर पाएं
BMW X7
BMW X7
₹ 1.26 - 1.33 करोड़
अभी ऑफर पाएं
BMW X5
BMW X5
₹ 93.6 लाख - 1.07 करोड़
अभी ऑफर पाएं
हुंडई एक्सटर नई एक्स-शोरूम कीमतें जून 2026
1.2-लीटर नॉर्मल पेट्रोल मैनुअल
वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतरचेंज %
HX2Rs. 5,79,900Rs. 5,80,600Rs. 7000.12%
HX3Rs. 6,23,900Rs. 6,29,600Rs. 5,7000.91%
HX4Rs. 7,21,900Rs. 7,27,600Rs. 5,7000.79%
HX6Rs. 7,94,900Rs. 7,98,600Rs. 3,7000.47%
HX6 DT-Rs. 8,13,600-New Variant
HX8Rs. 8,35,900Rs. 8,39,600Rs. 3,7000.44%
हुंडई एक्सटर नई एक्स-शोरूम कीमतें जून 2026
1.2-लीटर नॉर्मल पेट्रोल ऑटो (AMT)
वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतरचेंज %
HX3Rs. 6,90,900Rs. 6,94,600Rs. 3,7000.54%
HX4 PlusRs. 8,05,900Rs. 8,09,600Rs. 3,7000.46%
HX6Rs. 8,54,900Rs. 8,58,600Rs. 3,7000.43%
HX6 DT-Rs. 8,73,600-New Variant
HX8Rs. 9,07,900Rs. 9,11,600Rs. 3,7000.41%
HX10Rs. 9,41,900Rs. 9,45,600Rs. 3,7000.39%
HX10 DT-Rs. 9,60,600-New Variant
हुंडई एक्सटर नई एक्स-शोरूम कीमतें जून 2026
1.2-लीटर नॉर्मल CNG मैनुअल
वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतरचेंज %
HX2Rs. 6,99,900Rs. 6,99,900Rs. 0No Change
HX3Rs. 7,43,900Rs. 7,44,600Rs. 7000.09%
HX4Rs. 8,26,900Rs. 8,27,600Rs. 7000.08%
HX6Rs. 8,93,900Rs. 8,94,600Rs. 7000.08%
HX6 DT-Rs. 9,09,600-New Variant
HX8Rs. 9,40,900Rs. 9,41,600Rs. 7000.07%

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Exter

Hyundai Exter

₹ 5.8 - 9.57 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan Magnite

Nissan Magnite

₹ 5.62 - 10.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

₹ 6.85 - 11.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen C3X

Citroen C3X

₹ 7.91 - 9.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch

Tata Punch

₹ 5.59 - 10.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kiger

Renault Kiger

₹ 5.76 - 10.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

हुंडई एक्सटर EX वैरिएंट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस वैरिएंट में 1.2 पेट्रोल MT इंजन मिलेगा। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, सेंट्रल लॉकिंग, कीलेस एंट्री, 3-पॉइंट सीट बेल्ट सभी सीट के लिए, सीट बेल्ट रिमायंडर, LED टेल लैम्प, बॉडी कलर्स बंपर्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट्स क्लस्टर 4.2-इंच MID के साथ, मल्टीपल रीजनल UI लेंग्वेज, फ्रंट पावर विंडोज ,एडजेस्टेबल रियर हेडरेस्ट, मैनुअल AC, ड्राइवर सीट हाइट एडजेस्टमेंट, रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (EX (O) केवल), हिल स्टार्ट असिस्ट (EX (O) केवल) और व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (EX (O) केवल) मिलते हैं।

हुंडई एक्सटर S वैरिएंट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस वैरिएंट में 1.2 पेट्रोल MT/AMT और 1.2 CNG MT इंजन मिलेगा। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें EX वैरिएंट के सभी फीचर्स के साथ टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 8-इंच की टचस्क्रीन, एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले, वॉयस रिकग्निशन, फोर स्पीकर्स, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, रियर AC वेंट रियर पावर विंडोज, इलेक्ट्रिकली एडजेस्टेबल विंग मिरर्स, USB टाइप-C पोर्ट (फ्रंट), रियर पार्सल ट्रे, डे/नाइट IRVM, 14-इंच स्टील व्हील के लिए कवर और इलेक्ट्रिक फोल्डिंग विंग मिरर (AMT केवल) जैसे फीचर्स मिलते हैं।

हुंडई एक्सटर SX वैरिएंट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस वैरिएंट में 1.2 पेट्रोल MT/AMT और 1.2 CNG MT इंजन मिलेगा। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें S वैरिएंट के सभी फीचर्स के साथ रियर पार्किंग कैमरा, रियर डिफॉगर, आइसोफिक्स माउंट्स, प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, 15-इंच डुअल-टोन एलॉय व्हील्स, शार्क फिन एंटीना, सनरूफ, पैडल शिफ्टर (AMT केवल) और क्रूज कंट्रोल (पेट्रोल केवल) जैसे फीचर्स मिलते हैं।

हुंडई एक्सटर SX (O) वैरिएंट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस वैरिएंट में 1.2 पेट्रोल MT/AMT इंजन मिलेगा। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें SX वैरिएंट के सभी फीचर्स के साथ ऑटोमैटिक हेडलैम्पस, फुटवॉल लाइटिंग, स्मार्ट की फोर कीलेस एंट्री, कीलेस गो, वायरलेस चार्जर, 15-इंच डायमंड-कट एलॉय व्हील, लेदर-वार्प्ड स्टीयरिंग व्हील, लेदर-वार्प्ड गियर लीवर, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, रियर वाइपर और वॉशर और लगेज लैम्प जैसे फीचर्स मिलते हैं।

हुंडई एक्सटर SX (O) वैरिएंट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस वैरिएंट में 1.2 पेट्रोल MT/AMT इंजन मिलेगा। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें SX (O) वैरिएंट के सभी फीचर्स के साथ डैशकैम, फ्रंट और रियर मडगार्ड, 8-इंच टचस्क्रीन के साथ ब्लूलिंक, एंबियंट साउंड ऑफ नेचर, होम कार लिंक विद एलेक्सा और OTA अपडेट फोर मैप एंड इन्फोटेनमेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।