
किसी देसी कार में ऐसा पहली बार, टाटा पंच से भी सस्ती इस SUV में मिलेगा ऐसा गजब फीचर; इसके लिए रुकना कितना फायदेमंद?
संक्षेप: एक्सटर फेसलिफ्ट (Hyundai Exter Facelift) भारत में तकनीकी रूप से हुंडई (Hyundai) की सबसे एडवांस्ड माइक्रो SUV बनने जा रही है। यह पहली मास-मार्केट कार होगी, जो गूगल एंड्रॉएड ऑटो OS (Google Android Auto OS) पर चलेगी।
हुंडई इंडिया (Hyundai India) अपनी पॉपुलर माइक्रो SUV एक्सटर (Exter) को जल्द ही एक नए अवतार में पेश करने की तैयारी में है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि एक्सटर फेसलिफ्ट (Exter Facelift) में ब्रांड का नेक्स्ट-जेन इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलेगा। नई एक्सटर की लॉन्चिंग 2027 की शुरुआत में होने की उम्मीद है। हालांकि, इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पहली बार किसी भारतीय कार में मिलेगा ये सिस्टम
एक्सटर फेसलिफ्ट (Exter Facelift) भारत में हुंडई (Hyundai) की पहली ऐसी मास-मार्केट SUV होगी, जिसमें गूगल (Google) का एंड्राएड ऑटो ऑपरेटिंग सिस्टम (Android Auto Operating System -AAOS) दिया जाएगा। फिलहाल, यह सिस्टम सिर्फ वोल्वो (Volvo) की गाड़ियों में मिलता है।
नया सिस्टम न सिर्फ ज्यादा स्मार्ट होगा, बल्कि यह थर्ड-पार्टी ऐप्स (जैसे Spotify, Gaana, Maps आदि) को भी सपोर्ट करेगा। इसके अलावा कार के मैप्स और फीचर्स को OTA (Over-The-Air) के जरिए अपडेट किया जा सकेगा, यानी सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं है।
12.9-इंच टचस्क्रीन और नया डिजिटल क्लस्टर
नए हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट (Hyundai Exter Facelift) में 12.9-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और 9.9-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। ये दोनों स्क्रीन पूरी तरह नए सॉफ्टवेयर पर चलेंगी, जिससे कार का डैशबोर्ड और भी प्रीमियम दिखेगा। साथ ही हुंडई (Hyundai) के मुताबिक नई एक्सटर (Exter) में बेहतर सेफ्टी किट और नया अपहोल्स्ट्री डिजाइन भी देखने को मिलेगा।
इंजन में बदलाव नहीं
मैकेनिकल तौर पर हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट (Hyundai Exter Facelift) में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा। यह SUV पहले की तरह 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (83hp) और CNG वर्जन (69hp) के साथ आएगी। पेट्रोल इंजन में 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स मिलेंगे, जबकि CNG में सिर्फ मैनुअल ऑप्शन रहेगा। उम्मीद है कि कंपनी इसका डुअल-सिलेंडर CNG वर्जन भी जारी रखेगी।
डिजाइन में फ्रेश अपडेट
हालांकि, अभी तक हुंडई (Hyundai) ने एक्सटर फेसलिफ्ट (Exter Facelift) की तस्वीरें या टीजर जारी नहीं किए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि इसके फ्रंट और रियर डिजाइन में हल्के बदलाव किए जाएंगे, ताकि यह आने वाले नेक्स्ट-जेन वेन्यू (Venue) जैसी लगे।
टेक्नोलॉजी और स्टाइल दोनों में आगे
हुंडई (Hyundai) का कहना है कि एक्सटर फेसलिफ्ट (Exter Facelift) कंपनी के स्मार्ट मोबिलिटी फॉर एवरीवन विजन का अगला कदम है। नई तकनीक और प्रीमियम फीचर्स के साथ हुंडई (Hyundai) अब छोटे सेगमेंट में भी टेक-फोकस्ड कार्स लाने की तैयारी कर रही है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




