
पंच से 36 का आंकड़ा रखने वाली इस SUV पर ₹80000 तक की छूट, कीमत 6 लाख रुपये से भी कम
हुंडई अपने अलग-अलग मॉडलों पर जनवरी, 2026 में बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की पॉपुलर माइक्रो एसयूवी हुंडई एक्सटर (Hyundai Exter) भी बेनिफिट्स के साथ उपलब्ध है।
हुंडई अपने अलग-अलग मॉडलों पर नए साल की शुरुआत यानी जनवरी, 2026 में बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की पॉपुलर माइक्रो एसयूवी एक्सटर भी बेनिफिट्स के साथ उपलब्ध है। हुंडई एक्सटर (Hyundai Exter) खरीदने पर इस दौरान ग्राहक अधिकतम 80,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। बता दें यह ऑफर 31, जनवरी 2026 तक वैलिड है। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।






कुछ ऐसा है पावरट्रेन
अगर पावरट्रेन की बात करें तो एक्सटर 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन से लैस है जो 83bhp की अधिकतम पावर और 114Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा, एसयूवी में सीएनजी पावरट्रेन का भी ऑप्शन मिलता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Exter
₹ 5.68 - 9.61 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch CNG
₹ 7.3 - 10.17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Nissan Gravite
₹ 6 - 9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Kiger
₹ 5.76 - 10.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Nissan Magnite
₹ 5.62 - 10.76 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
धांसू फीचर्स से लैस है कार
हुंडई एक्सटर में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और सिंगल पेन सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, सेफ्टी के लिए कार में 6-एयरबैग दिया गया है।
इतनी है एसयूवी की कीमत
हुंडई एक्सटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.68 लाख से शुरू होकर 9.61 लाख रुपये तक जाती है। बता दें कि हुंडई एक्सटर का मुकाबला टाटा पंच जैसी कारों से होता है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




