बना लो ₹6 लाख की सस्ती SUV लेने का प्लान, कंपनी दे रही ₹60000 का डिस्काउंट; अब इतने में मिल रही
कंपनी ने इसकी सेल्स में इजाफा करने के लिए कंपनी इस महीने ग्राहकों को 60,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। खास बात ये है कि अप्रैल की तुलना में कंपनी ने ये डिस्काउंट 10,000 रुपए तक बढ़ा दिया है।

हुंडई मोटर इंडिया अपने पोर्टफोलियो की एंट्री लेवल एक्सटर SUV पर मई में शानदार डिस्काउंट लेकर आई है। एक्सटर कंपनी की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी है। ऐसे में इसकी सेल्स में इजाफा करने के लिए कंपनी इस महीने ग्राहकों को 60,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। खास बात ये है कि अप्रैल की तुलना में कंपनी ने ये डिस्काउंट 10,000 रुपए तक बढ़ा दिया है। सबसे ज्यादा फायदा इसके CNG वैरिएंट को खरीदने पर होगा। इसके बेस EX और EX(O) पर सिर्फ 5,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस मिलेगा। जबकि दूसरे पेट्रोल वैरिएंट पर कुल 55,000 रुपए का बेनिफिट मिलेगा। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 6 लाख से 10.51 लाख रुपए तक हैं।
एक्सटर में दो नए वैरिएंट S स्मार्ट और SX स्मार्ट जोड़े
कंपनी ने अपनी एंट्री-लेवल एक्सटर SUV की लाइन-अप का विस्तार किया है। दरअसल, कंपनी ने इस कार में दो नए वैरिएंट S स्मार्ट और SX स्मार्ट को शामिल किया है। नए वैरिएंट की मदद से कंपनी का लक्ष्य प्रतिस्पर्धी कीमतों पर प्रीमियम फीचर्स की तलाश करने वाले ग्राहकों को अपनी तरफ खींचना है। इन नए वैरिएंट को मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेट्रोल और CNG पावरट्रेन में खरीद पाएंगे। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला, टाटा पंच, निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर से होता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hyundai Exter
₹ 6.21 - 10.51 लाख
हुंडई एक्सटर S स्मार्ट वैरिएंट में स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ और SX स्मार्ट वैरिएंट पुश-बटन स्टार्ट के साथ स्मार्ट-की शामिल की गई है। इसके अलावा, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले और रियर कैमरा के साथ 9-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम एक्सेसरी के तौर पर उपलब्ध रहेगी। फीचर्स की बात करें तो, एक्सटर S स्मार्ट में LED टेललैंप और LED DRL, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), रियर AC वेंट और कवर के साथ 15-इंच के स्टील व्हील मिलते हैं।
दूसरी तरफ, एक्सटर SX स्मार्ट में इलेक्ट्रिक सनरूफ, शार्कफिन एंटीना, TPMS, प्रोजेक्टर हेडलैंप और कवर के साथ 15-इंच के स्टील व्हील मिलते हैं। पैसेंजर की सेफ्टी के लिए एक्सटर रेंज में अब ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और 6 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। S स्मार्ट पेट्रोल की एक्स-शोरूम कीमत 7.68 से 8.39 लाख रुपए, CNG की कीमत 8.62 लाख रुपए है। जबकि, SX स्मार्ट पेट्रोल की एक्स-शोरूम कीमत 8.16 से 8.83 लाख रुपए और CNG की 9.18 लाख रुपए है।
अब बात करें इसके इंजन को तो एक्सटर के नए वैरिएंट में 1.2-लीटर का कप्पा पेट्रोल इंजन है, जो 83ps की पावर और 114Nm का टॉर्क देता है, जबकि CNG वैरिएंट 69ps और 95Nm का आउटपुट देता है। ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स उपलब्ध है। कंपनी कार के साथ जो एक्सेसरीज दे रही है उसकी कीमत 14,999 रुपए है। इस पर कंपनी 3 साल की वारंटी भी दे रही है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


