Hindi Newsऑटो न्यूज़Hyundai Exter Discount Rs 70,000 In November 2025
भूल जाओ पुराना डिस्काउंट, अब ₹50000 नहीं बल्कि ₹70000 सस्ती मिल रही ये SUV; कीमत ₹5.68 लाख

भूल जाओ पुराना डिस्काउंट, अब ₹50000 नहीं बल्कि ₹70000 सस्ती मिल रही ये SUV; कीमत ₹5.68 लाख

संक्षेप: हुंडई मोटर इंडिया ने नवंबर के लिए अपनी एंट्री लेवल एक्सटर SUV पर मिलने वाले डिस्काउंट का एलान कर दिया है। इस महीने इस कार पर कंपनी 70,000 रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। ये कंपनी के पोर्टफोलियो में क्रेटा और वेन्यू के बाद तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी है।

Fri, 14 Nov 2025 03:44 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

हुंडई मोटर इंडिया ने नवंबर के लिए अपनी एंट्री लेवल एक्सटर SUV पर मिलने वाले डिस्काउंट का एलान कर दिया है। इस महीने इस कार पर कंपनी 70,000 रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। ये कंपनी के पोर्टफोलियो में क्रेटा और वेन्यू के बाद तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी है। खास बात ये है कि अक्टूबर में इस पर 50,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा था। यानी इस पर अब 20,000 का ज्यादा फायदा मिलेगा। कंपनी ग्राहकों को कैश, एक्सचेंज, स्क्रैपेज, कॉर्पोरेट/रूरल और अपग्रेड जैसे डिस्काउंट दे रही है। अब इस SUV की एक्स-शोरूम कीमत 5,68,033 रुपए हो गई है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

हुंडई एक्सटर EX वैरिएंट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस वैरिएंट में 1.2 पेट्रोल MT इंजन मिलेगा। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, सेंट्रल लॉकिंग, कीलेस एंट्री, 3-पॉइंट सीट बेल्ट सभी सीट के लिए, सीट बेल्ट रिमायंडर, LED टेल लैम्प, बॉडी कलर्स बंपर्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट्स क्लस्टर 4.2-इंच MID के साथ, मल्टीपल रीजनल UI लेंग्वेज, फ्रंट पावर विंडोज ,एडजेस्टेबल रियर हेडरेस्ट, मैनुअल AC, ड्राइवर सीट हाइट एडजेस्टमेंट, रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (EX (O) केवल), हिल स्टार्ट असिस्ट (EX (O) केवल) और व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (EX (O) केवल) मिलते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Exter

Hyundai Exter

₹ 6.21 - 10.51 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch CNG

Tata Punch CNG

₹ 7.3 - 10.17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch

Tata Punch

₹ 5.5 - 9.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan New MPV

Nissan New MPV

₹ 6 - 9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kylaq

Skoda Kylaq

₹ 7.55 - 12.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch

Tata Punch

₹ 5.5 - 9.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:इस लग्जरी कार का पहला फोटो आया सामने, इस ट्विस्ट के साथ जारी हुआ टीजर

हुंडई एक्सटर S वैरिएंट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस वैरिएंट में 1.2 पेट्रोल MT/AMT और 1.2 CNG MT इंजन मिलेगा। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें EX वैरिएंट के सभी फीचर्स के साथ टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 8-इंच की टचस्क्रीन, एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले, वॉयस रिकग्निशन, फोर स्पीकर्स, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, रियर AC वेंट रियर पावर विंडोज, इलेक्ट्रिकली एडजेस्टेबल विंग मिरर्स, USB टाइप-C पोर्ट (फ्रंट), रियर पार्सल ट्रे, डे/नाइट IRVM, 14-इंच स्टील व्हील के लिए कवर और इलेक्ट्रिक फोल्डिंग विंग मिरर (AMT केवल) जैसे फीचर्स मिलते हैं।

हुंडई एक्सटर SX वैरिएंट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस वैरिएंट में 1.2 पेट्रोल MT/AMT और 1.2 CNG MT इंजन मिलेगा। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें S वैरिएंट के सभी फीचर्स के साथ रियर पार्किंग कैमरा, रियर डिफॉगर, आइसोफिक्स माउंट्स, प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, 15-इंच डुअल-टोन एलॉय व्हील्स, शार्क फिन एंटीना, सनरूफ, पैडल शिफ्टर (AMT केवल) और क्रूज कंट्रोल (पेट्रोल केवल) जैसे फीचर्स मिलते हैं।

ये भी पढ़ें:दुनियाभर में बिक रहीं इन 2 कंपनी की हाइब्रिड कार, 10 लाख सेल्स पार करने को तैयार

हुंडई एक्सटर SX (O) वैरिएंट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस वैरिएंट में 1.2 पेट्रोल MT/AMT इंजन मिलेगा। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें SX वैरिएंट के सभी फीचर्स के साथ ऑटोमैटिक हेडलैम्पस, फुटवॉल लाइटिंग, स्मार्ट की फोर कीलेस एंट्री, कीलेस गो, वायरलेस चार्जर, 15-इंच डायमंड-कट एलॉय व्हील, लेदर-वार्प्ड स्टीयरिंग व्हील, लेदर-वार्प्ड गियर लीवर, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, रियर वाइपर और वॉशर और लगेज लैम्प जैसे फीचर्स मिलते हैं।

हुंडई एक्सटर SX (O) वैरिएंट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस वैरिएंट में 1.2 पेट्रोल MT/AMT इंजन मिलेगा। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें SX (O) वैरिएंट के सभी फीचर्स के साथ डैशकैम, फ्रंट और रियर मडगार्ड, 8-इंच टचस्क्रीन के साथ ब्लूलिंक, एंबियंट साउंड ऑफ नेचर, होम कार लिंक विद एलेक्सा और OTA अपडेट फोर मैप एंड इन्फोटेनमेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।