Hindi Newsऑटो न्यूज़Hyundai Exter CSD Prices December 2025
हुंडई की सबसे सस्ती SUV पर हुई ₹1 लाख की टैक्स कटौती! कीमत घटकर बस इतनी रह गई, जानिए डिटेल

हुंडई की सबसे सस्ती SUV पर हुई ₹1 लाख की टैक्स कटौती! कीमत घटकर बस इतनी रह गई, जानिए डिटेल

संक्षेप:

हुंडई मोटर्स इंडिया के पोर्टफोलियो में एक्सटर उसकी एंट्री लेवल SUV है। क्रेटा और वेन्यू के बाद ये कंपनी की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी है। नए GST के बाद इसकी कीमत में 10% की टैक्स कटौती भी हुई है। दूसरी तरफ, नए GST का असर आर्मी कैंटीन पर मिलने वाली कारों पर भी पड़ा है।

Dec 23, 2025 10:03 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

हुंडई मोटर्स इंडिया के पोर्टफोलियो में एक्सटर उसकी एंट्री लेवल SUV है। क्रेटा और वेन्यू के बाद ये कंपनी की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी है। नए GST के बाद इसकी कीमत में 10% की टैक्स कटौती भी हुई है। दूसरी तरफ, नए GST का असर आर्मी कैंटीन पर मिलने वाली कारों पर भी पड़ा है। दरअसल, कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर जवानों से 18% की जगह सिर्फ 14% GST ही लिया जाता है। Cars24 के मुताबिक, हुंडई एक्सटर की CSD पर शुरुआती कीमत सिर्फ 6.35 लाख रुपए है। जबकि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.08 लाख रुपए है। यानी यहां पर ये 73 लाख रुपए सस्ती है। वहीं, वैरिएंट के आधार पर करीब 1 लाख रुपए तक का टैक्स बचाया जा सकता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) पर एक्सटर की कीमतों के बारे में जानने से पहले CSD के बारे में समझते हैं। दरअसल, CSD रक्षा मंत्रालय के तहत भारत सरकार का एकमात्र स्वामित्व वाला उद्यम है। भारत में अहमदाबाद, बागडोगरा, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों में 34 CSD डिपो हैं। यह भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा संचालित है। भारतीय आबादी के एक चुनिंदा हिस्से को भोजन, चिकित्सा वस्तुओं, घरेलू आवश्यकताओं और यहां तक ​​कि कारों को अफॉर्डेबल कीमतों के साथ बेचते हैं। CSD से कार खरीदने के लिए एलिजेबल ग्राहकों में सर्विंग और रिटायर्ड सशस्त्र बल कर्मी, सैन्य कर्मियों की विधवाएं और भूतपूर्व सैनिक और डिफेंस सिविलियन शामिल हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Exter

Hyundai Exter

₹ 5.68 - 9.61 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch CNG

Tata Punch CNG

₹ 7.3 - 10.17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan Gravite

Nissan Gravite

₹ 6 - 9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kiger

Renault Kiger

₹ 5.76 - 10.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan Magnite

Nissan Magnite

₹ 5.62 - 10.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
हुंडई एक्सटर की CSD और एक्स-शोरूम कीमतें
वैरिएंटCSD प्राइस
एक्सटर एस₹6.35 लाख
एक्सटर एस एएमटी₹6.95 लाख
एक्सटर एसएक्स₹6.92 लाख
एक्सटर एसएक्स एएमटी₹7.49 लाख
एक्सटर एसएक्स ओ₹7.49 लाख
एक्सटर एसएक्स ओ एएमटी₹8.19 लाख

हुंडई एक्सटर EX वैरिएंट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस वैरिएंट में 1.2 पेट्रोल MT इंजन मिलेगा। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, सेंट्रल लॉकिंग, कीलेस एंट्री, 3-पॉइंट सीट बेल्ट सभी सीट के लिए, सीट बेल्ट रिमायंडर, LED टेल लैम्प, बॉडी कलर्स बंपर्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट्स क्लस्टर 4.2-इंच MID के साथ, मल्टीपल रीजनल UI लेंग्वेज, फ्रंट पावर विंडोज ,एडजेस्टेबल रियर हेडरेस्ट, मैनुअल AC, ड्राइवर सीट हाइट एडजेस्टमेंट, रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (EX (O) केवल), हिल स्टार्ट असिस्ट (EX (O) केवल) और व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (EX (O) केवल) मिलते हैं।

हुंडई एक्सटर S वैरिएंट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस वैरिएंट में 1.2 पेट्रोल MT/AMT और 1.2 CNG MT इंजन मिलेगा। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें EX वैरिएंट के सभी फीचर्स के साथ टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 8-इंच की टचस्क्रीन, एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले, वॉयस रिकग्निशन, फोर स्पीकर्स, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, रियर AC वेंट रियर पावर विंडोज, इलेक्ट्रिकली एडजेस्टेबल विंग मिरर्स, USB टाइप-C पोर्ट (फ्रंट), रियर पार्सल ट्रे, डे/नाइट IRVM, 14-इंच स्टील व्हील के लिए कवर और इलेक्ट्रिक फोल्डिंग विंग मिरर (AMT केवल) जैसे फीचर्स मिलते हैं।

हुंडई एक्सटर SX वैरिएंट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस वैरिएंट में 1.2 पेट्रोल MT/AMT और 1.2 CNG MT इंजन मिलेगा। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें S वैरिएंट के सभी फीचर्स के साथ रियर पार्किंग कैमरा, रियर डिफॉगर, आइसोफिक्स माउंट्स, प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, 15-इंच डुअल-टोन एलॉय व्हील्स, शार्क फिन एंटीना, सनरूफ, पैडल शिफ्टर (AMT केवल) और क्रूज कंट्रोल (पेट्रोल केवल) जैसे फीचर्स मिलते हैं।

हुंडई एक्सटर SX (O) वैरिएंट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस वैरिएंट में 1.2 पेट्रोल MT/AMT इंजन मिलेगा। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें SX वैरिएंट के सभी फीचर्स के साथ ऑटोमैटिक हेडलैम्पस, फुटवॉल लाइटिंग, स्मार्ट की फोर कीलेस एंट्री, कीलेस गो, वायरलेस चार्जर, 15-इंच डायमंड-कट एलॉय व्हील, लेदर-वार्प्ड स्टीयरिंग व्हील, लेदर-वार्प्ड गियर लीवर, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, रियर वाइपर और वॉशर और लगेज लैम्प जैसे फीचर्स मिलते हैं।

हुंडई एक्सटर SX (O) वैरिएंट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस वैरिएंट में 1.2 पेट्रोल MT/AMT इंजन मिलेगा। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें SX (O) वैरिएंट के सभी फीचर्स के साथ डैशकैम, फ्रंट और रियर मडगार्ड, 8-इंच टचस्क्रीन के साथ ब्लूलिंक, एंबियंट साउंड ऑफ नेचर, होम कार लिंक विद एलेक्सा और OTA अपडेट फोर मैप एंड इन्फोटेनमेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;