473 km रेंज वाली इस कार के दम पर हुंडई ने डिमांड में सबको छोड़ा पीछे, ये विंडसर, नेक्सन EV भी नहीं
टाटा मोटर्स बीते साल यानी 2025 में 70,000 से ज्यादा यूनिट बिक्री करके देश की टॉप-सेलिंग कार कंपनी बन गई। हालांकि, डिमांड के मामले में हुंडई ने सारी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया।

भारतीय इलेक्ट्रिक कार मार्केट में टाटा मोटर्स का दबदबा हमेशा नजर आता है। बीते साल यानी 2025 में भी 70,000 से ज्यादा यूनिट बिक्री करके टाटा मोटर्स देश की टॉप-सेलिंग कार कंपनी बन गई। हालांकि, डिमांड के मामले में हुंडई ने सारी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया। बता दें कि हुंडई की इलेक्ट्रिक कार को बीते साल कुल 6,726 ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर हुंडई की कार बिक्री में 635.89 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि साल 2025 में यह आंकड़ा सिर्फ 914 यूनिट था।






कई नए मॉडल पर काम शुरू
भारतीय मार्केट में अभी हुंडई की दो मॉडल बिक्री पर मौजूद है। इसमें हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और हुंडई आयौनिक 5 शामिल है। कुछ दिन पहले तक इन मॉडलों में हुंडई कोना इलेक्ट्रिक भी शामिल थी लेकिन अब कंपनी ने इसे डिस्कंटीन्यू कर दिया है। हुंडई आने वाले सालों में कई नए इलेक्ट्रिक मॉडल को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि क्रेटा ईवी कंपनी की बेस्ट-सेलिंग इलेक्ट्रिक मॉडल है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

BMW i4
₹ 72.5 - 77.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz CLA Electric
₹ 65 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इन कारों से होता है मुकाबला
भारतीय मार्केट में क्रेटा इलेक्ट्रिक का मुकाबला महिंद्रा XUV 400, टाटा कर्व EV और MG ZS EV जैसी कारों से होगा। बता दें कि हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक 10 एक्सटीरियर पेंट स्कीम में उपलब्ध है जिनके नाम हैं एबिस ब्लैक पर्ल मेटैलिक, एटलस व्हाइट मेटालिक, फिएरी रेड पर्ल मेटालिक, स्टारी नाइट मेटालिक, ओशन ब्लू मेटालिक और ओशन ब्लू मैट।
धांसू फीचर्स से लैस है ईवी
क्रेटा ईवी के खास फीचर्स में 8-वे एडजस्टेबल पावर्ड फ्रंट सीटें, मेमोरी फंक्शन वाली ड्राइवर सीट, 360-डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, पैसेंजर सीट वॉक-इन डिवाइस और ट्विन स्क्रीन शामिल है।
450 किमी से ज्यादा है रेंज
क्रेटा ईवी 2 बैटरी पैक में आती है जिसमे 42kWh यूनिट और एक बड़ा 51.4kWh ऑप्शन शामिल है। क्रेटा ईवी के एग्जीक्यूटिव, स्मार्ट, स्मार्ट (O) और प्रीमियम वैरिएंट में 42kWh की बैटरी है जो सिंगल चार्ज पर 390 किमी रेंज ऑफर करती है। दूसरी ओर स्मार्ट (O) लॉन्ग रेंज और एक्सीलेंस लॉन्ग रेंज ट्रिम्स में 51.4kWh की बैटरी दी गई है जो 473 किमी की रेंज ऑफर करती है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




