Hindi Newsऑटो न्यूज़Hyundai Diwali, Dhanteras Car Discounts 2025
आखिरी मौका! दिवाली जाते ही खत्म हो जाएगा इन हुंडई कारों पर मिलने वाला डिस्काउंट, अभी हजारों का फायदा

आखिरी मौका! दिवाली जाते ही खत्म हो जाएगा इन हुंडई कारों पर मिलने वाला डिस्काउंट, अभी हजारों का फायदा

संक्षेप:

हुंडई कारों पर बेनिफिट लेने का आखिरी मौका आ गया है। दरअसल, कंपनी अपनी कारों पर जो दिवाली डिस्काउंट दे रही है उससे खत्म होने में अब सिर्फ 3 दिन ही बाकी है। हालांकि, कई डीलर्स इस ऑफर को आगे भी बढ़ा सकता हैं। कंपनी अपनी लगभग सभी कारों पर ये शानदार डिस्काउंट दे रही है।

Sat, 18 Oct 2025 03:20 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हुंडई कारों पर बेनिफिट लेने का आखिरी मौका आ गया है। दरअसल, कंपनी अपनी कारों पर जो दिवाली डिस्काउंट दे रही है उससे खत्म होने में अब सिर्फ 3 दिन ही बाकी है। हालांकि, कई डीलर्स इस ऑफर को आगे भी बढ़ा सकता हैं। कंपनी अपनी लगभग सभी कारों पर ये शानदार डिस्काउंट दे रही है। इन बचे हुए दिनों में कंपनी की कार खरीदने पर 60,000 रुपए तक का फायदा मिलेगा। ऐसे में हुंडई कार को खरीदने का ये सबसे बढ़िया मौका है। चलिए फटाफट हुंडई के डिस्काउंट के बारे में जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

हुंडई दिवाली ऑफर 2025

ग्रैंड i10 निओस के पेट्रोल वैरिएंट पर ₹25,000 और CNG पर ₹30,000 का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ₹25,000 तक एक्सचेंज और ₹5,000 कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिलेंगे।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Toyota Rumion

Toyota Rumion

₹ 10.54 - 13.83 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Bolero Neo

Mahindra Bolero Neo

₹ 8.49 - 10.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.54 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 7.32 - 14.05 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch

Tata Punch

₹ 5.5 - 9.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

ऑरा पर कंपनी ₹15,000 के साथ ₹10,000 तक एक्सचेंज और ₹5,000 तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है।

ये भी पढ़ें:आखिरी 3 दिन... दिवाली के साथ खत्म हो जाएगा टाटा कारों पर मिलने वाला डिस्काउंट!

एक्सटर पर कंपनी ₹25,000 तक नॉन प्रो पैक और ₹20,000 प्रो पैक ऑफर दे रही है। इसके साथ ₹20,000 तक एक्सचेंज बेनिफिट भी मिलेंगे।

i20 के मैनुअल ट्रांसमिशन पर ₹25,000 तक, आईवीटी पर ₹20,000 तक डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ ₹25,000 तक एक्सचेंज का फायदा भी मिलेगा।

वेन्यू 1.2 पर कंपनी ₹30,000 का कैश डिस्काउंट और ₹15,000 तक के एक्सचेंज बेनिफिट दे रही है।

वेन्यू टर्बो पर कंपनी ₹10,000 का कैश डिस्काउंट और ₹15,000 एक्सचेंज बेनिफिट दे रही है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।