
हुंडई ने खोला बेनिफिट्स का पिटारा, अभी खरीदने पर होगी ₹100000 तक की बचत; जानिए डिटेल्स
हुंडई साल के आखिरी महीने में ग्राहकों के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आई है। हुंडई ने “December Delight” नाम से एक स्पेशल कैंपेन शुरू किया है। इसके तहत कई मॉडलों पर 1 लाख रुपये तक के अट्रैक्टिव ईयर-एंड बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।
हुंडई मोटर इंडिया ने नवंबर, 2025 में नई वेन्यू को लॉन्च कर शानदार माहौल बना दिया। अब साल के आखिरी महीने में कंपनी ग्राहकों के लिए और भी बड़ा सरप्राइज लेकर आई है। हुंडई ने “December Delight” नाम से एक स्पेशल कैंपेन शुरू किया है जिसके तहत कई मॉडलों पर 1 लाख रुपये तक के अट्रैक्टिव ईयर-एंड बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। ब्रांड का टैगलाइन है, “ये ऑफर और स्टॉक्स कल हों न हों”। यानी जिनको खरीदना है उन्हें जल्दी फैसला लेना होगा।






क्या है कैंपेन
हुंडई ने “December Delight” कैंपेन को अट्रैक्टिव बनाने के लिए एक नया TVC भी लॉन्च किया है। इसमें ऑफर्स की झलक और परिवारों की उत्साह भरी झांकी दिखती है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर यह नहीं बताया कि किन मॉडलों पर ऑफर मिलेंगे। हालांकि, TVC में एक्सटर, i20, ऑरा, अल्काजार, वरना और ग्रैंड i10 निओस दिखाई देते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि पॉपुलर क्रेटा और वेन्यू भी इन ऑफर्स में शामिल हो सकते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Creta
₹ 10.73 - 20.92 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Exter
₹ 5.68 - 9.61 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Verna
₹ 10.69 - 16.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai i20
₹ 7.04 - 11.35 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Aura
₹ 5.98 - 8.42 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
क्या कहती है कंपनी
इस कैंपेन पर बात करते हुए ह्युंडई के COO तरुण गर्ग ने कहा, “December Delight के जरिए हम अपने ग्राहकों के लिए साल के इस जश्न भरे वक्त को और खास बनाना चाहते हैं। हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक परिवार अपनी नई हुंडई कार के साथ नए साल की शुरुआत करें। हमने इस कैंपेन को उनके भरोसे और प्यार का धन्यवाद देने के लिए तैयार किया है।” उनकी बात से साफ है कि कंपनी इस ऑफर को एक सेलिब्रेशन की तरह पेश कर रही है न कि सिर्फ एक प्रमोशनल स्कीम के रूप में।
क्या है कंपनी की तैयारी
दूसरी तरफ नई वेन्यू की लॉन्चिंग के बाद हुंडई सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में अपनी मौजूदगी और मजबूत कर रही है। कंपनी 2026 में Bayon, Exter Facelift और Venue Electric जैसी तीन नई SUVs लाने की तैयारी कर रही है जिससे इस सेगमेंट में मुकाबला और रोमांचक हो जाएगा। नई 2026 वेन्यू में लेवल-2 ADAS और ज्यादा मजबूत प्लेटफॉर्म दिया गया है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




