नंबर-1 वाली कुर्सी से चिपक कर बैठी ये SUV, फिर पीछे छूटे सेल्टोस, विटारा, हायराइडर; इसमें है 70+ सेफ्टी फीचर्स
भारतीय ग्राहकों के बीच मिड-साइज एसयूवी की पॉपुलैरिटी में लगातार तेजी देखी जा रही है। अगर बीते महीने यानी मार्च, 2026 की बात करें तो एक बार फिर इस सेगमेंट की बिक्री में हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने टॉप पोजिशन हासिल कर लिया।

भारतीय ग्राहकों के बीच मिड-साइज एसयूवी की पॉपुलैरिटी में लगातार तेजी देखी जा रही है। इस सेगमेंट में हुडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हायराइडर जैसी एसयूवी सबसे ज्यादा बिकती है। अगर बीते महीने यानी मार्च, 2026 की बात करें तो एक बार फिर इस सेगमेंट की बिक्री में हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने टॉप पोजिशन हासिल कर लिया। हुंडई क्रेटा को इस दौरान कुल 17,838 ग्राहक मिले। इसके अलावा, क्रेटा इस दौरान टाटा पंच और नेक्सन के बाद देश की तीसरी सबसे ज्याद बिकने वाली कार भी रही। आइए जानते हैं हुंडई क्रेटा के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।






धांसू फीचर्स से लैस है एसयूवी
हुंडई क्रेटा के केबिन में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, नया 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वॉइस कैपेबल पैनोरमिक सनरूफ जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, हुंडई क्रेटा में कई मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस फीचर्स दिए गए हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Kia Seltos
₹ 10.99 - 20.39 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta
₹ 10.79 - 20.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta N Line
₹ 16.93 - 20.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Grand i10 Nios
₹ 5.55 - 7.92 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कुछ ऐसी है डिजाइन
हुंडई क्रेटा के फ्रंट में बड़ी पैरामेट्रिक रेडिएटर ग्रिल और चमकते हुए 'क्वाड-एलईडी' हेडलैम्प्स के साथ होराइजन एलईडी डीआरएल (DRL) कार को एक प्रीमियम और आक्रामक चेहरा देते हैं। किनारे से देखने पर इसमें दी गई मस्कुलर लाइन्स, शानदार अलॉय व्हील्स और 'फ्लोटिंग रूफ' डिजाइन इसे स्पोर्टी अहसास कराते हैं।
एसयूवी में है 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स
बता दें कि कंपनी ने कार में 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। हुंडई क्रेटा में ग्राहकों को सेफ्टी फीचर्स के तौर पर 6-एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा के साथ लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी भी मिलती है।
कुछ ऐसा है हुंडई क्रेटा का पावरट्रेन
पावरट्रेन की बात करें तो एसयूवी में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर का टर्बो पैट्रोल इंजन और 1.5-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। हुंडई क्रेटा की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.72 लाख रुपये से टॉप मॉडल में 20.20 लाख रुपये तक जाती है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


