क्रेटा की सेल डाउन हुई तो कंपनी लाई पूरे ₹1 लाख का डिस्काउंट, खरीदने से पहले देख लें पूरी डिटेल
हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी कारों पर मिलने वाले जून डिस्काउंट का एलान कर दिया है। खास बात ये है कि कंपनी इस महीने क्रेटा पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है। दरअसल, इस SUV को खरीदने पर ग्राहकों को 1 लाख रुपए तक के बेनिफिट मिलेंगे।

हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी कारों पर मिलने वाले जून डिस्काउंट का एलान कर दिया है। खास बात ये है कि कंपनी इस महीने क्रेटा पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है। दरअसल, इस SUV को खरीदने पर ग्राहकों को 1 लाख रुपए तक के बेनिफिट मिलेंगे। इसके बेस E ट्रिम को छोड़कर सभी पेट्रोल वैरिएंट (N लाइन सहित) पर 35,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर या स्क्रैपेज बेनिफिट, 15,000 रुपए का अपग्रेड ऑफर और सरकारी कर्मचारी या कॉर्पोरेट ऑफर के तहत 3,000 रुपए का फायदा मिलेगा। बेस E पेट्रोल वैरिएंट लेने वालों को सिर्फ 5,000 रुपए का कैश डिस्काउंट मिलता है। क्रेटा के डीजल वैरिएंट पर सिर्फ 5,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट मिलता है।
बता दें कि पिछले 2 महीने से क्रेटा की बिक्री में गिरावट देखने को मिला। पिछले महीने यानी मई में ये सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों की लिस्ट में 10वें स्थान पर रही। इस पर मिलने वाले बड़े डिस्काउंट की भी एक वजह ये हो सकती है। क्रेटा की एक्स-शोरूम कीमतें कीमत 10,90,700 रुपए से 20,11,300 रुपए के बीच हैं। इसके सभी वैरिएंट की कीमतों को देखने यहां क्लिक करें। इसका मुकाबला टाटा सिएरा और कर्व, किआ सेल्टोस, रेनो डस्टर, मारुति विटारा और ग्रैंड विटारा, फॉक्सवैगन टाइगुन, स्कोडा कुशाक, सिट्रोन एयरक्रॉस और बेसाल्ट और MG एस्टर जैसी SUVs से है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hyundai Creta
₹ 10.79 - 20.2 लाख
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख
Mahindra Marazzo
₹ 14.06 - 16.38 लाख
MG Hector Plus
₹ 17.49 - 19.69 लाख
Mahindra Scorpio
₹ 13 - 17 लाख
हुंडई क्रेटा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
हुंडई क्रेटा में 7 वैरिएंट का ऑप्शन मिलता है। जिसमें E, EX, S, S(O), SX, SX Tech और SX (O) वैरिएंट शामिल हैं। क्रेटा की E वैरिएंट देखने में दूसरे वैरिएंट की तरह ही नजर आता है। इसकी ग्रिल पूरी भरी नजर आती है, जिसके बीच में हुंडई का लोगो लगाया गया है। इसमें उल्टे L-शेप्ड के LED DRLs दिए हैं। हालांकि, ये हाई-स्पेक मॉडल की तरह जुड़े नहीं हैं। हेडलाइट्स में लो बीम के लिए अंदर हैलोजन बल्ब के साथ एक प्रोजेक्टर यूनिट और हाई बीम के लिए इसके नीचे एक रिफ्लेक्टर सेटअप मिलता है।
इसके बेस वैरिएंट के इंटीरियर की बात करें तो अन्य ट्रिम्स की तरह ही डैशबोर्ड लेआउट मिलता है। स्टीयरिंग व्हील भी वही है, लेकिन इसमें ऑडियो कंट्रोल नहीं मिलता। ऐसा इसलिए है क्योंकि ऑफर पर कोई इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं है। फ्रंट और रियर में USB पोर्ट के साथ मैनुअल AC दिया है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पूरी तरह से डिजिटल है, लेकिन इसे i20, एक्सटर से शेयर किया गया है। इसमें टॉप-स्पेक मॉडल से समान यूनिट नहीं है।
हुंडई ने मैन्युअल रूप से डिमेबल IRVMs और मैनुअल एडजेस्टेबल ORVMs, सभी पावर विंडो, फ्लिप कुंजी के साथ सेंट्रल और रिमोट लॉकिंग दी है। SUV के अंदर फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, रियर आर्मरेस्ट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट और सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, रियर AC वेंट, फैब्रिक सीट शामिल हैं। इसके टॉप वैरिएंट में लेवल-2 ADAS के साथ 70 एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं।
नई हुंडई क्रेटा E बेस मॉडल को दो इंजन ऑप्शन NA पेट्रोल डीजल के साथ खरीद सकते हैं। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला MG एस्टर, मारुति ग्रैंड विटारा, मारुति विक्टोरिस, टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन ताइगुन, होंडा एलिवेट, सिट्रोन C3 एयरक्रॉस जैसे मॉडल से होता है। वहीं, अब इसे कॉम्पटीशन देने वाली लिस्ट में टाटा सिएरा का नाम भी शामिल हो चुका है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म की मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


