Creta का मार्केट 'खाने' आ रहीं ये चार दमदार SUV, दिवाली के आसपास लॉन्च, लिस्ट में मारुति भी
दिवाली के आसपास मार्केट में कुछ नई एसयूवी की एंट्री होने वाली है, जो क्रेटा का कड़ी टक्कर दे सकती हैं। इनमें मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट के साथ होंडा एलीवेट फेसलिफ्ट और निसान टेक्टॉन शामिल हैं। आइए जानते हैं इन एसयूवी के बारे में।

क्रेटा अपने सेगमेंट के सबसे पॉप्युलर एसयूवी में से एक है। लंबे समय से यह बायर्स के दिलों पर राज करती आ रही है। हालांकि, अब इसकी टेंशन बढ़ सकती है। दिवाली के आसपास मार्केट में कुछ नई एसयूवी की एंट्री होने वाली है, जो क्रेटा का कड़ी टक्कर दे सकती हैं। इनमें मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट के साथ होंडा एलीवेट फेसलिफ्ट और निसान टेक्टॉन शामिल हैं।
मारुति ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट
नई 2026 मारुति ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट के डिजाइन में छोटे-मोटे बदलाव और फीचर अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। इसमें 1.5L माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन ही दिया जाएगा। यह अभी 103bhp, 1.5L पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड और 115bhp, 1.5L स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है। माइल्ड हाइब्रिड में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। वहीं, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड में e-CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख
Maruti Suzuki New Grand Vitara
₹ 14 लाख से शुरू
Renault Duster
₹ 10.49 - 18.71 लाख
Maruti Suzuki e Vitara
₹ 15.99 - 20.21 लाख
Honda Elevate
₹ 11.6 - 16.67 लाख
Honda Elevate EV
₹ 18 लाख से शुरू
होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट
होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट को 2026 दिवाली सीजन के आसपास अपना पहला बड़ा मिड-लाइफ अपडेट मिलने वाला है। इस मिडसाइज SUV के फ्रंट और रियर प्रोफाइल में थोड़े बदलाव और केबिन के अंदर कई नए फीचर देखने को मिल सकते हैं। इसमें आपको मौजूदा मॉडल की तरह ही 121bhp, 1.5 लीटक, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आपको 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा।
रेनो डस्टर हाइब्रिड
रेनो डस्टर हाइब्रिड भी RGMP प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है और 2026 दिवाली सीजन के आसपास आएगी। रेनो इंडिया ने कन्फर्म किया है कि एसयूवी में 1.8L स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन होगा, जो लगभग 160bhp की पावर देगा। मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स के मुकाबले डस्टर हाइब्रिड काफी ज्यादा पावरफुल होगी।
निसान टेक्टॉन
निसान इंडिया 9 जुलाई को नई टेक्टॉन मिडसाइज एसयूवी को अनवील करेगी, जिसके बाद आने वाले महीनों में इसे मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। यह रेनो डस्टर का निसान वर्जन है, जो इसके प्लेटफॉर्म, पावरट्रेन, पार्ट्स और फीचर्स को शेयर करती है। हालाकि, टेक्टॉन डस्टर से बिल्कुल अलग दिखती है और इसका डिजाइन निसान की ग्लोबल फ्लैगशिप एसयूवी पैट्रोल से इंस्पायर्ड है। RGMP प्लेटफॉर्म पर बेस्ड निसान टेक्टॉन में डस्टर वाले ही 1.0L टर्बो और 1.3L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है।
हुंडई की भी तैयारी
हुंडई को मार्केट में बढ़ने वाले कॉम्पिटिशन का अंदाजा हो गया था। इसीलिए कंपनी पहले से ही अपनी नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा पर काम कर रही है। इसे 2026 के आखिर में या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। नई क्रेटा थर्ड-जेनरेशन K3 प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होगी। नया प्लेटफॉर्म एसयूवी की सेफ्टी को बेहतर करने का काम करेगा। नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा दिखने में काफी फ्यूचरिस्टिक और टेक्नोलॉजी से लैस होगी। शुरुआत में कंपनी तीन इंजन ऑप्शन- 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल में ऑफर कर सकती है। नई क्रेटा में आपको 1.5 लीटर पेट्रोल पर बेस्ड स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन भी मिल सकता है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


