घर में शेर, बाहर ढेर! देश में नंबर-1 इस कार को विदेश में सिर्फ 608 ग्राहक मिले; हमारे यहां बिकीं 17938 यूनिट

Mar 05, 2026 09:26 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हुंडई क्रेटा देश के SUV सेगमेंट में सालों से नंबर-1 है। हालांकि, बीते कुछ महीने से ये टाटा नेक्सन से पिछड़ रही है। क्रेटा हर बार कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल भी रहती है। ये बीते महीने यानी फरवरी में 17,938 यूनिट की बिक्री के साथ देश की टॉप-10 कारों की लिस्ट में चौथी पोजीशन पर रही।

घर में शेर, बाहर ढेर! देश में नंबर-1 इस कार को विदेश में सिर्फ 608 ग्राहक मिले; हमारे यहां बिकीं 17938 यूनिट
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

हुंडई क्रेटा देश के SUV सेगमेंट में सालों से नंबर-1 है। हालांकि, बीते कुछ महीने से ये टाटा नेक्सन से पिछड़ रही है। क्रेटा हर बार कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल भी रहती है। ये बीते महीने यानी फरवरी में 17,938 यूनिट की बिक्री के साथ देश की टॉप-10 कारों की लिस्ट में चौथी पोजीशन पर रही। जबकि, जनवरी में भी इसकी इतनी ही यूनिट बिकी थीं। भारतीय बाजार में क्रेटा का एकतरफा दबदबा देखने को मिलता है, लेकिन देश के बाहर इसकी डिमांड बहुत कम हो जाती है। दरअसल, इसकी जनवरी में सिर्फ 608 यूनिट ही एक्सपोर्ट हुईं। जबकि, जनवरी 2025 में इसकी 261 यूनिट बिकी थीं। यानी सालाना आधार पर इसे 132% की ग्रोथ मिली। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10,72,589 रुपए है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

हुंडई क्रेटा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

हुंडई क्रेटा में लेवल-2 ADAS के साथ 70 एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं। इसे 7 वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें E, EX, S, S(O), SX, SX Tech और SX (O) वैरिएंट शामिल हैं। क्रेटा की E वैरिएंट देखने में दूसरे वैरिएंट की तरह ही नजर आता है। इसकी ग्रिल पूरी भरी नजर आती है, जिसके बीच में हुंडई का लोगो लगाया गया है। इसमें उल्टे L-शेप्ड के LED DRLs दिए हैं। हालांकि, ये हाई-स्पेक मॉडल की तरह जुड़े नहीं हैं। हेडलाइट्स में लो बीम के लिए अंदर हैलोजन बल्ब के साथ एक प्रोजेक्टर यूनिट और हाई बीम के लिए इसके नीचे एक रिफ्लेक्टर सेटअप मिलता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Creta

Hyundai Creta

₹ 10.79 - 20.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector

MG Hector

₹ 11.99 - 18.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos

Kia Seltos

₹ 10.99 - 20.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta N Line

Hyundai Creta N Line

₹ 16.93 - 20.64 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Force Motors Gurkha

Force Motors Gurkha

₹ 16.75 - 18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

इस वैरिएंट के इंटीरियर की बात करें तो अन्य ट्रिम्स की तरह ही डैशबोर्ड लेआउट मिलता है। स्टीयरिंग व्हील भी वही है, लेकिन इसमें ऑडियो कंट्रोल नहीं मिलता। ऐसा इसलिए है क्योंकि ऑफर पर कोई इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं है। फ्रंट और रियर में USB पोर्ट के साथ मैनुअल AC दिया है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पूरी तरह से डिजिटल है, लेकिन इसे i20, एक्सटर से शेयर किया गया है। इसमें टॉप-स्पेक मॉडल से समान यूनिट नहीं है।

हुंडई ने मैन्युअल रूप से डिमेबल IRVMs और मैनुअल एडजेस्टेबल ORVMs, सभी पावर विंडो, फ्लिप कुंजी के साथ सेंट्रल और रिमोट लॉकिंग दी है। SUV के अंदर फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, रियर आर्मरेस्ट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट और सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, रियर AC वेंट, फैब्रिक सीट शामिल हैं।

नई हुंडई क्रेटा E बेस मॉडल को दो इंजन ऑप्शन NA पेट्रोल डीजल के साथ खरीद सकते हैं। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला MG एस्टर, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन ताइगुन, होंडा एलिवेट, सिट्रोन C3 एयरक्रॉस जैसे मॉडल से होता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।