हुंडई की बढ़ेगी टेंशन, क्रेटा इलेक्ट्रिक को टक्कर देने आ रही यह धाकड़ SUV, जबर्दस्त है पावर और रेंज

Mar 09, 2026 11:15 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

JSW मोटर्स भारत में Jaecoo J5-बेस्ट SUV को लाने की तैयारी कर रहा है। इसकी टक्कर हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक से होगी। इसके कैमोफ्लाज्ड प्रोटोटाइप को पुणे की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। उम्मीद है कि यह जल्द लॉन्च होगी।

हुंडई की बढ़ेगी टेंशन, क्रेटा इलेक्ट्रिक को टक्कर देने आ रही यह धाकड़ SUV, जबर्दस्त है पावर और रेंज
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक की टेंशन बढ़ने वाली है। JSW मोटर्स भारत में Jaecoo J5-बेस्ट SUV को लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी पहले ही कन्फर्म कर चुकी है कि वह चेरी के Jetour T2 पर बेस्ट एक plug-in हाइब्रिड एसयूवी और iCar V23 इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी की बात करें, तो इसके कैमोफ्लाज्ड प्रोटोटाइप को पुणे की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जेएसडब्लू की यह एसयूवी जल्द लॉन्च हो सकती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

6 एयरबैग और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर से लैस

जैको J5 को पहली बार 2025 में पेश किया गया था। अभी यह चीन और इंडोनेशिया में सेल हो रही है। मार्केट के अनुसार, यह पेट्रोल, हाइब्रिड या पूरी तरह से इलेक्ट्रिक इंजन ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध है। भारत में देखा गया टेस्ट वीइकल ईवी माना जा रहा है, जो JSW के इलेक्ट्रिफिकेशन रोडमैप के अनुसार है। ग्लोबली J5 में स्लिम LED लाइटिंग, एयरो-ऑप्टिमाइज्ड 19-इंच के वील्स और 14.8-इंच की वर्टिकल टचस्क्रीन से लैस मिनिमलिस्ट केबिन दिया गया है। प्रीमियम ट्रिम्स में कंपनी पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, 540-डिग्री कैमरा सिस्टम, 6 एयरबैग और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर भी दे रही है। भारत में, जैको की ओरिजिनल बैजिंग की जगह JSW ब्रैंडिंग का इस्तेमाल किया जाएगा।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV

₹ 18.02 - 24.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki e Vitara

Maruti Suzuki e Vitara

₹ 10.99 - 20.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 22.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Urban Cruiser EBELLA

Toyota Urban Cruiser EBELLA

₹ 20 - 25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG ZS EV

MG ZS EV

₹ 17.99 - 20.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

221 bhp की ताकत और 295 Nm का टॉर्क

ग्लोबल लेवल पर J5 ICE और EV दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। हाइब्रिड वेरिएंट में 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन को एक छोटे बैटरी पैक के साथ जोड़ा गया है, जो मिलकर 221 bhp की ताकत और 295 Nm का टॉर्क जेनरेट करते हैं। यह केवल फ्रंट-वील ड्राइव है। इसका क्लेम्ड माइलेज 18.8 किमी/लीटर है। इलेक्ट्रिक वर्जन में 58.9 kWh की बैटरी का यूज किया गया है, जो लगभग 402 किमी की रेंज ऑफर करती है। इसका सिंगल फ्रंट-माउंटेड मोटर 211 PS की पावर और 288 Nm का टॉर्क ऑफर करता है।

अगस्त 2026 से शुरू हो सकता है असेंबलिंग का काम

जेएसडब्ल्यू मोटर्स महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक नई फैक्ट्री तैयार कर रहा है, जहां अगस्त 2026 से असेंबलिंग का काम शुरू हो सकता है। लॉन्च होने वाला पहला प्रोडक्ट प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी होगी, जिसके बाद बैटरी-इलेक्ट्रिक मॉडल आएंगे। जैको J5 पर बेस्ड एसयूवी भी जल्द ही लाइनअप में शामिल होने की उम्मीद है, जिससे हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वीइकल्स दोनों कैटिगरी में जेएसडब्ल्यू की पकड़ मजबूत होगी। हुंडई को क्रेटा इलेक्ट्रिक को यह एसयूवी कितना परेशान करती है, यह देखना वाकई दिलचस्प होगा।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।