हुंडई ने क्रेटा को चुपके से कर दिया महंगा, खरीदने का बना रहे मन तो पहले यहां देख लें नई प्राइस लिस्ट

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

देश के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में हुंडई काफी पीछे पहुंच चुकी है। ये टॉप-5 कंपनियों की लिस्ट से बाहर हो चुकी है। इसके एक बड़ी वजह कंपनी का कमजोर इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो मान जा सकता है। दरअसल, कंपनी अभी सिर्फ क्रेटा इलेक्ट्रिक ही बेच रही है। हालांकि, इसकी बिक्री के आंकड़े भी काफी सुस्त हैं।

हुंडई ने क्रेटा को चुपके से कर दिया महंगा, खरीदने का बना रहे मन तो पहले यहां देख लें नई प्राइस लिस्ट
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

देश के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में हुंडई काफी पीछे पहुंच चुकी है। ये टॉप-5 कंपनियों की लिस्ट से बाहर हो चुकी है। इसके एक बड़ी वजह कंपनी का कमजोर इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो मान जा सकता है। दरअसल, कंपनी अभी सिर्फ क्रेटा इलेक्ट्रिक ही बेच रही है। हालांकि, इसकी बिक्री के आंकड़े भी काफी सुस्त हैं। ऐसे में अब कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत में 0.03% या 700 रुपए की मामूली बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, जो ग्राहक क्रेटा इलेक्ट्रिक को खरीदना चाहते हैं उनके लिए ये बढ़त कोई मायने नहीं रखती। चलिए एक बार इसके बैटरी वाइज सभी वैरिएंट की नई कीमतें देखते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
BMW 5 Series
BMW 5 Series
₹ 74.4 लाख से शुरू
अभी ऑफर पाएं
BMW X7
BMW X7
₹ 1.26 - 1.33 करोड़
अभी ऑफर पाएं
BMW X5
BMW X5
₹ 93.6 लाख - 1.07 करोड़
अभी ऑफर पाएं
हुंडई क्रेटा EV नई एक्स-शोरूम कीमतें जून 2026
42kWh बैटरी पैक
वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतरचेंज %
Executive 42Rs. 18,02,200Rs. 18,02,800Rs. 6000.03%
Executive Tech 42Rs. 18,99,900Rs. 18,99,900Rs. 00.00%
Premium 42Rs. 19,99,900Rs. 19,99,900Rs. 00.00%
Premium DT 42Rs. 20,14,900Rs. 20,15,500Rs. 6000.03%
Excellence 42Rs. 21,29,900Rs. 21,30,500Rs. 6000.03%
Excellence Knight 42Rs. 21,44,900Rs. 21,45,400Rs. 5000.02%
Excellence DT 42Rs. 21,44,800Rs. 21,45,400Rs. 6000.03%
Excellence Knight DT 42Rs. 21,59,800Rs. 21,60,400Rs. 6000.03%

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV

₹ 18.02 - 24.7 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Urban Cruiser Ebella

Toyota Urban Cruiser Ebella

₹ 23.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG ZS EV

MG ZS EV

₹ 17.99 - 20.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 16.99 - 19.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki e Vitara

Maruti Suzuki e Vitara

₹ 15.99 - 20.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
हुंडई क्रेटा EV नई एक्स-शोरूम कीमतें जून 2026
42kWh बैटरी पैक होम चार्जर के साथ
वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतरचेंज %
Premium 42 w/ HCRs. 20,72,900Rs. 20,73,500Rs. 6000.03%
Premium DT 42 w/ HCRs. 20,87,900Rs. 20,88,500Rs. 6000.03%
Excellence 42 w/ HCRs. 22,02,900Rs. 22,03,500Rs. 6000.03%
Excellence Knight 42 w/ HCRs. 22,17,900Rs. 22,18,400Rs. 5000.02%
Excellence DT 42 w/ HCRs. 22,17,800Rs. 22,18,500Rs. 7000.03%
Excellence Knight DT 42 w/ HCRs. 22,32,800Rs. 22,33,400Rs. 6000.03%
हुंडई क्रेटा EV नई एक्स-शोरूम कीमतें जून 2026
51.4kWh बैटरी पैक
वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतरचेंज %
Executive (O) 51Rs. 19,99,900Rs. 19,99,900Rs. 00.00%
Smart (O) 51Rs. 21,53,100Rs. 21,53,700Rs. 6000.03%
Excellence 51Rs. 23,66,600Rs. 23,67,200Rs. 6000.03%
Excellence Knight 51Rs. 23,81,500Rs. 23,82,100Rs. 6000.03%
Excellence DT 51Rs. 23,81,600Rs. 23,82,200Rs. 6000.03%
Excellence DT Knight 51Rs. 23,96,500Rs. 23,97,100Rs. 6000.03%
हुंडई क्रेटा EV नई एक्स-शोरूम कीमतें जून 2026
51.4kWh बैटरी पैक होम चार्जर के साथ
वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतरचेंज %
Smart (O) 51 w/ HCRs. 22,26,100Rs. 22,26,700Rs. 6000.03%
Excellence 51 w/ HCRs. 24,39,600Rs. 24,40,200Rs. 6000.02%
Excellence Knight 51 w/ HCRs. 24,54,500Rs. 24,55,100Rs. 6000.02%
Excellence DT 51 w/ HCRs. 24,54,600Rs. 24,55,200Rs. 6000.02%
Excellence DT Knight 51 w/ HCRs. 24,69,500Rs. 24,70,100Rs. 6000.02%

क्रेटा इलेक्ट्रिक के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
कंपनी ने क्रेटा इलेक्ट्रिक SUV के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। अब यह इलेक्ट्रिक कार 100kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। जिससे पब्लिक फास्ट चार्जिंग स्टेशनों पर चार्जिंग में लगने वाला समय काफी कम हो गया है। पहले ये 50kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती थी, जिससे बैटरी 10-80% तक चार्ज होने में लगभग 58 मिनट लेती थी। अब नए अपडेट के बाद इसमें सिर्फ 39 मिनट ही लगेंगे। ये नया फीचर सिर्फ सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए दिया जा रहा है।

क्रेटा इलेक्ट्रिक को ओनर्स को यह अपडेट ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए मिलेगा। यानी ग्राहकों को सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी। बता दें कि क्रेटा सिंगल चार्ज पर 510Km की रेंज देती है। 42kWh बैटरी वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 18.02 लाख से 22.33 लाख रुपए है। वहीं, लॉन्ग रेंज (LR) वैरिएंट की कीमत 20 लाख से 23.96 लाख रुपए तक है।

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं। 42kWh बैटरी की रेंज 420Km है। जबकि, 51.4kWh बैटरी की रेंज 510Km है। कंपनी का दावा है कि इसका लॉन्ग रेंज वैरिएंट 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार महज 7.9 सेकेंड में पकड़ सकता है। साथ ही यह SUV तीन ड्राइव मोड्स (ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट) के साथ आती है। इसमें सिंगल पेडल ड्राइविंग के लिए i-पेडल टेक्नोलॉजी दी गई है। क्रेटा इलेक्ट्रिक 4 वैरिएंट्स में उपलब्ध होगी। इसमें एग्जीक्यूटिव, स्मार्ट, प्रीमियम, और एक्सीलेंस वैरिएंट होंगे।

इसमें दो 10.25-इंच स्क्रीन, नया फ्लोटिंग सेंट्रल कंसोल डिजाइन, 360-डिग्री कैमरा, ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), पैनोरमिक सनरूफ और हुंडई के कई डिजिटल फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा ये ईवी व्हीकल-टू-लोड फीचर्स (V2V) भी ऑफर करती है, जिसकी मदद से एक इलेक्ट्रिक वाहन से दूसरे इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज किया जा सकता है। यह SUV 8 मोनोटोन और 2 डुअल-टोन कलर ऑप्शन्स में आएगी, जिनमें 3 मैट फिनिश वाले कलर्स शामिल हैं। कुल मिलाकर ग्राहकों को 10 कलर ऑप्शन देखने को मिलेंगे।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।