हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीदना हुआ सस्ता, अब सिर्फ ₹10.99 लाख में मिल जाएगी; ₹3.9 KM का खर्च
हुंडई इस कदम के साथ MG, मारुति सुज़ुकी, किआ और टोयोटा जैसी कंपनियों की उस लिस्ट में शामिल हो गई है, जो EV खरीदने की शुरुआती लागत को कम करने के लिए बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान देती हैं। हुंडई का बैटरी सब्सक्रिप्शन 3.9 रुपए प्रति किलोमीटर से शुरू होता है>

हुंडई मोटर इंडिया को भारतीय बाजार में पिछले कुछ महीने से सेल्स में गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। खासकर, ईवी सेगमेंट में कंपनी काफी नीचे पहुंच चुकी है। टाटा मोटर्स, महिंद्रा और MG मोटर्स जैसी कंपनियों के बाद अब हुंडई मारुति सुजुकी और विनाफास्ट जैसी कंपनियों से भी काफी पीछे छूट चुकी है। ऐसे में अब हुंडई ने क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए 'बैटरी-एज-ए-सर्विस' (BaaS) ओनरशिप मॉडल का ऐलान किया है, जिससे इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपए हो गई है। सब्सक्रिप्शन मॉडल चुनने वाले ग्राहक 3.9 रुपए प्रति किलोमीटर से शुरू होने वाला बैटरी चार्ज देंगे।
हुंडई इस कदम के साथ MG, मारुति सुज़ुकी, किआ और टोयोटा जैसी कंपनियों की उस लिस्ट में शामिल हो गई है, जो EV खरीदने की शुरुआती लागत को कम करने के लिए बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान देती हैं। भारत के EV मार्केट में बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल तेजी से आम हो रहे हैं, जिससे ग्राहक गाड़ी अलग से खरीद सकते हैं और बैटरी के इस्तेमाल के लिए गाड़ी चलाने की किलोमीटर के हिसाब से पैसे दे सकते हैं। क्रेटा इलेक्ट्रिक की BaaS कीमत कई कॉम्पटीटर्स के बराबर हो गई है। हुंडई का बैटरी सब्सक्रिप्शन 3.9 रुपए प्रति किलोमीटर से शुरू होता है, जबकि ई-विटारा के लिए यह 3.99 रुपए प्रति किलोमीटर है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hyundai Creta EV
₹ 18.02 - 24.7 लाख
Tata Sierra.ev
₹ 18.79 - 26.48 लाख
Toyota Urban Cruiser Ebella
₹ 23.6 लाख
MG ZS EV
₹ 17.99 - 20.5 लाख
Tata Curvv EV
₹ 16.99 - 19.49 लाख
क्रेटा इलेक्ट्रिक के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
कंपनी ने क्रेटा इलेक्ट्रिक SUV के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। अब यह इलेक्ट्रिक कार 100kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। जिससे पब्लिक फास्ट चार्जिंग स्टेशनों पर चार्जिंग में लगने वाला समय काफी कम हो गया है। पहले ये 50kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती थी, जिससे बैटरी 10-80% तक चार्ज होने में लगभग 58 मिनट लेती थी। अब नए अपडेट के बाद इसमें सिर्फ 39 मिनट ही लगेंगे। ये नया फीचर सिर्फ सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए दिया जा रहा है।
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं। 42kWh बैटरी की रेंज 420Km है। जबकि, 51.4kWh बैटरी की रेंज 510Km है। कंपनी का दावा है कि इसका लॉन्ग रेंज वैरिएंट 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार महज 7.9 सेकेंड में पकड़ सकता है। साथ ही यह SUV तीन ड्राइव मोड्स (ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट) के साथ आती है। इसमें सिंगल पेडल ड्राइविंग के लिए i-पेडल टेक्नोलॉजी दी गई है। क्रेटा इलेक्ट्रिक 4 वैरिएंट्स में उपलब्ध होगी। इसमें एग्जीक्यूटिव, स्मार्ट, प्रीमियम, और एक्सीलेंस वैरिएंट होंगे।
इसमें दो 10.25-इंच स्क्रीन, नया फ्लोटिंग सेंट्रल कंसोल डिजाइन, 360-डिग्री कैमरा, ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), पैनोरमिक सनरूफ और हुंडई के कई डिजिटल फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा ये ईवी व्हीकल-टू-लोड फीचर्स (V2V) भी ऑफर करती है, जिसकी मदद से एक इलेक्ट्रिक वाहन से दूसरे इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज किया जा सकता है। यह SUV 8 मोनोटोन और 2 डुअल-टोन कलर ऑप्शन्स में आएगी, जिनमें 3 मैट फिनिश वाले कलर्स शामिल हैं। कुल मिलाकर ग्राहकों को 10 कलर ऑप्शन देखने को मिलेंगे।
क्रेटा इलेक्ट्रिक को ओनर्स को यह अपडेट ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए मिलेगा। यानी ग्राहकों को सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी। बता दें कि क्रेटा सिंगल चार्ज पर 510Km की रेंज देती है। 42kWh बैटरी वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 18.02 लाख से 22.33 लाख रुपए है। वहीं, लॉन्ग रेंज (LR) वैरिएंट की कीमत 20 लाख से 23.96 लाख रुपए तक है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


