अपनी ही कंपनी की वेन्यू और एक्सटर से जून में पिछड़ गई ये SUV; फिर भी नहीं छोड़ी अपनी नंबर-1 की कुर्सी
जून में क्रेटा की कंपनी के सेल्स चार्ज में तीसरे नंबर पर पहुंच गई। वहीं, देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में भी जगह नहीं मिली। हालांकि, इसके पीछे क्रेटा के नए मॉडल की जल्द लॉन्चिंग को माना जा रहा है। वैसे, 2026 के पहल हाफ (H1) यानी जनवरी से जून तक की बिक्री में क्रेटा कंपनी की नंबर-1 कार रही है।

हुंडई मोटर इंडिया देश की टॉप सेलिंग कार कंपनियों के लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गई। पहले जहां इसे टाटा मोटर्स ने डोमिनेट किया, जो जून में महिंद्रा भी इस पर भारी पड़ी। कंपनी की सेल्स में गिरावट की बड़ी वजह उसकी मोस्ट पॉपुलर क्रेटा SUV की डिमांड का कम होना माना जा रहा है। दरअसल, जून में क्रेटा की कंपनी के सेल्स चार्ज में तीसरे नंबर पर पहुंच गई। वहीं, देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-25 कारों में भी उसे जगह नहीं मिली। हालांकि, इसके पीछे क्रेटा के नए मॉडल की जल्द लॉन्चिंग को माना जा रहा है। वैसे, 2026 के पहल हाफ (H1) यानी जनवरी से जून तक की बिक्री में क्रेटा कंपनी की नंबर-1 कार रही है। वेन्यू और एक्सटर इसके आसपास भी नहीं है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hyundai Exter
₹ 5.8 - 9.57 लाख
Hyundai Creta
₹ 10.91 - 20.11 लाख
Hyundai Venue
₹ 8 - 15.64 लाख
Hyundai New Generation Creta
₹ 11 - 21.5 लाख
Hyundai Creta N Line
₹ 19.03 - 20.1 लाख
Hyundai Venue N Line
₹ 10.65 - 15.48 लाख
>> हुंडई क्रेटा की जनवरी में 17,921 यूनिट बिकीं। वहीं, फरवरी में 17,938 यूनिट, मार्च में 17,838 यूनिट, अप्रैल में 15,291 यूनिट, मई में 15,235 यूनिट और जून में 7,168 यूनिट बिकीं। इस तरह इन 6 महीने के दौरान इसकी कुल 91,509 यूनिट बिकीं।
>> हुंडई वेन्यू की जनवरी में 12,413 यूनिट बिकीं। वहीं, फरवरी में 10,494 यूनिट, मार्च में 11,147 यूनिट, अप्रैल में 12,420 यूनिट, मई में 11,714 यूनिट और जून में 10,776 यूनिट बिकीं। इस तरह इन 6 महीने के दौरान इसकी कुल 69,082 यूनिट बिकीं।
>> हुंडई एक्सटर की जनवरी में 5,621 यूनिट बिकीं। वहीं, फरवरी में 4,200 यूनिट, मार्च में 6,478 यूनिट, अप्रैल में 8,096 यूनिट, मई में 6,595 यूनिट और जून में 8,154 यूनिट बिकीं। इस तरह इन 6 महीने के दौरान इसकी कुल 39,262 यूनिट बिकीं।
जुलाई में 1 लाख रुपए का डिस्काउंट
क्रेटा पर कंपनी इस महीने 1 लाख रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। क्रेटा के पेट्रोल मॉडल पर 1 लाख रुपए और डीजल मॉडल पर 10 हजार रुपए तक के फायदे मिलेंगे। ये हुंडई का इस महीने किसी भी मॉडल पर मिलने वाला सबसे पड़ा डिस्काउंट भी है। कंपनी ने पिछले महीने इसकी कीमत में 1.08% या 12,800 रुपए तक का इजाफा भी कर दिया है। वहीं, इसका N8 DCT वैरिएंट हमेशा के लिए बंद कर दिया है। अपने सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस, होंडा एलिवेट जैसे मॉडल से होता है।
हुंडई क्रेटा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
हुंडई क्रेटा में 7 वैरिएंट का ऑप्शन मिलता है। जिसमें E, EX, S, S(O), SX, SX Tech और SX (O) वैरिएंट शामिल हैं। क्रेटा की E वैरिएंट देखने में दूसरे वैरिएंट की तरह ही नजर आता है। इसकी ग्रिल पूरी भरी नजर आती है, जिसके बीच में हुंडई का लोगो लगाया गया है। इसमें उल्टे L-शेप्ड के LED DRLs दिए हैं। हालांकि, ये हाई-स्पेक मॉडल की तरह जुड़े नहीं हैं। हेडलाइट्स में लो बीम के लिए अंदर हैलोजन बल्ब के साथ एक प्रोजेक्टर यूनिट और हाई बीम के लिए इसके नीचे एक रिफ्लेक्टर सेटअप मिलता है।
इसके बेस वैरिएंट के इंटीरियर की बात करें तो अन्य ट्रिम्स की तरह ही डैशबोर्ड लेआउट मिलता है। स्टीयरिंग व्हील भी वही है, लेकिन इसमें ऑडियो कंट्रोल नहीं मिलता। ऐसा इसलिए है क्योंकि ऑफर पर कोई इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं है। फ्रंट और रियर में USB पोर्ट के साथ मैनुअल AC दिया है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पूरी तरह से डिजिटल है, लेकिन इसे i20, एक्सटर से शेयर किया गया है। इसमें टॉप-स्पेक मॉडल से समान यूनिट नहीं है।
हुंडई ने मैन्युअल रूप से डिमेबल IRVMs और मैनुअल एडजेस्टेबल ORVMs, सभी पावर विंडो, फ्लिप कुंजी के साथ सेंट्रल और रिमोट लॉकिंग दी है। SUV के अंदर फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, रियर आर्मरेस्ट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट और सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, रियर AC वेंट, फैब्रिक सीट शामिल हैं। इसके टॉप वैरिएंट में लेवल-2 ADAS के साथ 70 एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं।
नई हुंडई क्रेटा E बेस मॉडल को दो इंजन ऑप्शन NA पेट्रोल डीजल के साथ खरीद सकते हैं। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला MG एस्टर, मारुति ग्रैंड विटारा, मारुति विक्टोरिस, टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन ताइगुन, होंडा एलिवेट, सिट्रोन C3 एयरक्रॉस जैसे मॉडल से होता है। वहीं, अब इसे कॉम्पटीशन देने वाली लिस्ट में टाटा सिएरा का नाम भी शामिल हो चुका है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


