Hindi Newsऑटो न्यूज़hyundai creta discount offer up to rs 40000 jan 2026
ये तो गजब हो गया! एक झटके में ₹40000 तक सस्ती हो गई हुंडई क्रेटा; मौका जनवरी तक वैलिड

ये तो गजब हो गया! एक झटके में ₹40000 तक सस्ती हो गई हुंडई क्रेटा; मौका जनवरी तक वैलिड

संक्षेप:

हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) खरीदने की प्लानिंग कर रहे ग्राहकों के लिए गुड न्यूज है। दरअसल, कंपनी इस समय क्रेटा के पेट्रोल और N लाइन वैरिएंट्स पर 40 हजार रुपये तक की छूट दे रही है।

Jan 10, 2026 11:42 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) खरीदने की प्लानिंग कर रहे ग्राहकों के लिए गुड न्यूज है। दरअसल, कंपनी जनवरी, 2026 के दौरान क्रेटा के पेट्रोल और N लाइन वैरिएंट्स पर 40 हजार रुपये तक की छूट दे रही है। जबकि डीजल वैरिएंट्स पर करीब 30 हजार रुपये तक का फायदा मिल रहा है। इस ऑफर में मुख्य तौर पर एक्सचेंज और कॉरपोरेट बेनिफिट्स शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं हुंडई क्रेटा के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

धांसू फीचर्स से लैस है एसयूवी

हुंडई क्रेटा के केबिन में एक नया 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, नया 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वॉइस कैपेबल पैनोरमिक सनरूफ जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Creta

Hyundai Creta

₹ 10.73 - 20.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector

MG Hector

₹ 11.99 - 18.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta N Line

Hyundai Creta N Line

₹ 16.93 - 20.64 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 7XO

Mahindra XUV 7XO

₹ 13.66 - 24.92 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kushaq Facelift

Skoda Kushaq Facelift

₹ 11 - 19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

एसयूवी में है 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स

बता दें कि कंपनी ने कार में 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। हुंडई क्रेटा में ग्राहकों को सेफ्टी फीचर्स के तौर पर 6-एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा के साथ लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी भी मिलती है।

कुछ ऐसा है क्रेटा का पावरट्रेन

अगर पावरट्रेन की बात करें तो एसयूवी में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर का टर्बो पैट्रोल इंजन और 1.5-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा की एक्स-शोरूम कीमत 10.79 लाख रुपये से शुरू होकर 20.05 लाख रुपये तक जाती है।

इन कारों से होता है मुकाबला

भारतीय मार्केट में हुंडई क्रेटा का मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस, टोयोटा हाइराइडर, होंडा एलिवेट, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन टाइगुन और नई टाटा सिएरा से है। बता दें कि हुंडई क्रेटा का इलेक्ट्रिक वैरिएंट भी लोगों के लिए मार्केट में उपलब्ध है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।