लंबे टाइम से नहीं डोल रहा इस SUV का सिंहासन, बिक्री में शान से बनी नंबर-1; मई में 15,235 लोगों ने खरीदा
दिग्गज कार निर्माता कंपनी हुंडई ने मई, 2026 में ताबड़तोड़ कारों की बिक्री की है। अगर मॉडल वाइज बिक्री की बात करें तो हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने टॉप पोजीशन पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।

दिग्गज कार निर्माता कंपनी हुंडई ने भारतीय मार्केट में तहलका मचा दिया है। बता दें कि बीते महीने यानी मई, 2026 में हुंडई की गाड़ियों को ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अगर मॉडल वाइज बिक्री की बात करें तो हमेशा की तरह हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने टॉप पोजीशन पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। क्रेटा ने बीते महीने कुल 15,235 यूनिट्स की बिक्री की। इस दौरान सालाना आधार पर क्रेटा की बिक्री में 3 पर्सेंट की शानदार बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी मई, 2025 में यह आंकड़ा 14,860 यूनिट्स का था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
56% बढ़ गई हुंडई वेन्यू की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हुंडई वेन्यू रही। वेन्यू ने इस दौरान 56 पर्सेंट की धमाकेदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 11,714 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई एक्सटर रही। हुंडई एक्सटर ने इस दौरान 12 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 6,595 यूनिट्स कार की बिक्री की है। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई ऑरा रही। ऑरा ने इस दौरान कुल 5,077 यूनिट्स कार की बिक्री की।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hyundai Grand i10 Nios
₹ 5.55 - 8.03 लाख
Hyundai Creta
₹ 10.79 - 20.2 लाख
Hyundai Tucson Facelift
₹ 30 लाख से शुरू
Hyundai Venue
₹ 8 - 15.64 लाख
Hyundai New Generation Creta
₹ 11 - 21.5 लाख
Hyundai Creta N Line
₹ 16.93 - 20.64 लाख
ग्रैंड i10 की बिक्री में भारी गिरावट
बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हुंडई i20 एलीट रही। हुंडई i20 एलीट ने इस दौरान 16 पर्सेंट की सालाना बढ़त के साथ कुल 4,749 यूनिट्स की बिक्री की। इसके अलावा, छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई ग्रैंड i10 रही। हुंडई ग्रैंड i10 ने इस दौरान 33 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 2,920 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, बिक्री की इस लिस्ट में सातवें नंबर पर कंपनी की हुंडई अल्काजार रही। हुंडई अल्काजार ने इस दौरान 12 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 814 यूनिट्स कार की बिक्री की।
लास्ट पोजीशन पर रही हुंडई टक्सन
बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर हुंडई वरना रही। हुंडई वरना की बिक्री इस दौरान 22 पर्सेंट घटकर 723 यूनिट्स रह गई। वहीं, नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार हुंडई आयोनिक 5 रही। हुंडई आयोनिक 5 ने इस दौरान 9 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ केवल 10 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि बिक्री की इस लिस्ट में आखिरी यानी दसवें नंबर पर हुंडई टक्सन रही। पिछले साल मई, 2025 में 60 यूनिट बेचने वाली हुंडई टक्सन को इस दौरान एक भी ग्राहक नहीं मिले।
कुल बिक्री में 9% की शानदार ग्रोथ
अगर ओवरऑल परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो हुंडई ने मई, 2026 में कुल 47,837 गाड़ियां बेची हैं। जबकि पिछले साल मई, 2025 में कंपनी ने कुल 43,861 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी कंपनी ने सालाना आधार पर 9 पर्सेंट की मजबूत बढ़त हासिल की है। साफ है कि अपनी एसयूवी और प्रीमियम कारों की बदौलत भारतीय मार्केट में हुंडई की गाड़ियों का क्रेज लगातार बरकरार है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


