विक्टोरिस की जबरदस्त डिमांड के बावजूद नंबर-1 बनी ये SUV, सेल्टोस-विटारा भी रह गईं पीछे

Feb 09, 2026 06:34 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने बीते महीने मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट की बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। क्रेटा को बीते महीने कुल 17,921 नए ग्राहक मिले। हालांकि, इस दौरान सालाना आधार पर क्रेटा की बिक्री में 3.24 पर्सेंट की गिरावट देखी गई।

विक्टोरिस की जबरदस्त डिमांड के बावजूद नंबर-1 बनी ये SUV, सेल्टोस-विटारा भी रह गईं पीछे
0

भारतीय ग्राहकों के बीच मिड-साइज एसयूवी की डिमांड हमेशा से रही है। इस सेगमेंट में लगातार नए-नए मॉडलों की एंट्री होती रहती है। इसी क्रम में मारुति सुजुकी ने हाल में ही विक्टोरिस को लॉन्च किया है जिसे ग्राहकों का शानदार रिस्पांस मिला है। बता दें कि बीते महीने यानी जनवरी, 2026 में इस एसयूवी को 15,000 से ज्यादा ग्राहक मिले। इसके बावजूद भी इस सेगमेंट में हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने बीते महीने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। हुंडई क्रेटा को बीते महीने कुल 17,921 नए ग्राहक मिले। हालांकि, इस दौरान सालाना आधार पर क्रेटा की बिक्री में 3.24 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। आइए जानते हैं बीते महीने इस सेगमेंट की आठ सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की बिक्री के बारे में विस्तार से।

दूसरे नंबर पर रही मारुति विक्टोरिस

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति विक्टोरिस रही। मारुति विक्टोरिस को इस दौरान कुल 15,240 नए लोगों ने खरीदा। इसके अलावा, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ सेल्टोस रही। किआ सेल्टोस ने इस दौरान 64.4 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 10,639 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा हायराइडर रही। टोयोटा हायराइडर ने इस दौरान 85.31 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 9,156 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।

55% घट गई ग्रैंड विटारा की बिक्री

बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा रही। मारुति ग्रैंड विटारा ने इस दौरान 55.46 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 7,030 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा सिएरा रही। टाटा सिएरा को बीते महीने कुल 7,003 नए ग्राहक मिले।

लास्ट पोजिशन पर रही कर्व

दूसरी ओर सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा एलिवेट रही। होंडा एलिवेट ने इस दौरान 26.51 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,243 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि आठवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा कर्व रही। टाटा कर्व ने इस दौरान 46 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,666 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।