पिछले 6 महीनों में 91,391 लोगों ने खरीदी यह SUV, बिक्री में बनी नंबर-1; विक्टोरिस, विटारा, सिएरा भी पीछे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय ग्राहकों के बीच हुंडई क्रेटा का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। बता दें कि साल 2026 की पहली छमाही यानी जनवरी से जून के दौरान Hyundai Creta देश की बेस्ट-सेलिंग मिड-साइज एसयूवी बन गई।

hyundai creta best-selling mid-size suv first-half of 2026 overtaking victoris vitara sierra
Maruti Suzuki New Grand Vitara
केवल
18,400/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

भारतीय ग्राहकों के बीच हुंडई क्रेटा का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि साल 2026 की पहली छमाही यानी जनवरी से जून के दौरान हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) देश की बेस्ट-सेलिंग मिड-साइज एसयूवी बन गई। हुंडई क्रेटा को इस दौरान कुल 91,391 नए लोगों ने खरीदा। इस दौरान एवरेज हर महीने हुंडई क्रेटा को 15,232 नए ग्राहक मिले। आइए जानते हैं इस दौरान देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.95 लाख
EMI केवल17,700/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.39 - 22.82 लाख
EMI केवल16,300/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.54 - 14.88 लाख
EMI केवल9,900/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra XUV 7XO
₹ 13.66 - 24.92 लाख
EMI केवल17,900/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
EMI केवल24,800/ माह
पात्रता जांचें
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
EMI केवल15,100/ माह
पात्रता जांचें

तीसरे नंबर पर रही सेल्टोस

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी विक्टोरिस रही। मारुति विक्टोरिस ने इस दौरान कुल 73,912 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। बता दें कि इस दौरान विक्टोरिस को एवरेज हर महीने 12,319 नए खरीददार मिले। इसके अलावा, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ सेल्टोस रही। सेल्टोस ने इस दौरान कुल 62,805 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। बता दें कि एवरेज हर महीने इस दौरान किआ सेल्टोस को 10,468 नए लोगों ने खरीदा।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki New Grand Vitara

Maruti Suzuki New Grand Vitara

₹ 14 लाख से शुरू

EMI केवल18,400/ माह
पात्रता जांचें
Renault Duster

Renault Duster

₹ 10.49 - 18.71 लाख

EMI केवल13,800/ माह
पात्रता जांचें
Kia Seltos

Kia Seltos

₹ 10.99 - 21.82 लाख

EMI केवल14,400/ माह
पात्रता जांचें
Hyundai Creta

Hyundai Creta

₹ 10.91 - 20.11 लाख

EMI केवल14,300/ माह
पात्रता जांचें
Hyundai Creta N Line

Hyundai Creta N Line

₹ 19.03 - 20.1 लाख

EMI केवल24,900/ माह
पात्रता जांचें

45 हजार से ज्यादा बिकी ग्रैंड विटारा

बिक्री की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर टोयोटा हायराइडर रही। टोयोटा हायराइडर ने इस दौरान कुल 55,604 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। बता दें की एवरेज हर महीने इस दौरान टोयोटा हायराइडर को कुल 9,367 नए लोगों ने खरीदा। इसके अलावा, पांचवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा रही। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को इस दौरान कुल 45,811 नए लोगों ने खरीदा। बता दें कि इस दौरान एवरेज हर महीने ग्रैंड विटारा की 7,635 यूनिट एसयूवी बिकी।

लास्ट पोजीशन पर रही डस्टर

दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में छठे नंबर पर टाटा सिएरा रही। टाटा सिएरा ने इस दौरान कुल 43,420 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा एलीवेट रही। होंडा एलीवेट ने इस दौरान कुल 10,122 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि आठवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रेनॉल्ट डस्टर रही। रेनॉल्ट डस्टर ने इस दौरान कुल 6,039 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।

आखिर क्यों है क्रेटा सुपरहिट?

हुंडई क्रेटा के केबिन में एक नया 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, नया 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वॉइस कैपेबल पैनोरमिक सनरूफ जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही कंपनी ने कार में 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। पावरट्रेन की बात करें तो एसयूवी में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर का टर्बो पैट्रोल इंजन और 1.5-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। हुंडई क्रेटा की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.91 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 20.11 लाख रुपये तक जाती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।