नेक्सन, पंच, ब्रेजा को छोड़ इसे मिला देश की नंबर-1 SUV का तमगा, 2025 में 2 लाख से ज्यादा घरों में पहुंची
भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। अगर बीते साल यानी 2025 की बात करें तो हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) इस दौरान देश की बेस्ट-सेलिंग एसयूवी बनी।

भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। अगर बीते साल यानी 2025 की बात करें तो हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) इस दौरान देश की बेस्ट-सेलिंग एसयूवी बनी। इसके अलावा, हुंडई क्रेटा देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रही। इस दौरान हुंडई क्रेटा को कुल 2.01 लाख नए लोगों ने खरीदा। जबकि टॉप पोजिशन पर 2.14 लाख यूनिट बिक्री के साथ मारुति सुजुकी डिजायर रही। आइए जानते हैं हुंडई क्रेटा के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।






धांसू फीचर्स से लैस है एसयूवी
हुंडई क्रेटा के केबिन में एक नया 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, नया 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वॉइस कैपेबल पैनोरमिक सनरूफ जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Creta
₹ 10.73 - 20.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta N Line
₹ 16.93 - 20.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Hector Plus
₹ 17.29 - 19.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Marazzo
₹ 14.59 - 17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Force Motors Gurkha
₹ 16.75 - 18 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
एसयूवी में है 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स
बता दें कि कंपनी ने कार में 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। हुंडई क्रेटा में ग्राहकों को सेफ्टी फीचर्स के तौर पर 6-एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा के साथ लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी भी मिलती है।
कुछ ऐसा है हुंडई क्रेटा का पावरट्रेन
अगर पावरट्रेन की बात करें तो एसयूवी में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर का टर्बो पैट्रोल इंजन और 1.5-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। हुंडई क्रेटा की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.72 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 20.19 लाख रुपये तक जाती है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



