हाइब्रिड अवतार में आ रही हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस, 25 km तक मिलेगा माइलेज; जानिए कब होगी लॉन्च?
माइलेज के साथ इको-फ्रेंडली गाड़ियां चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। दरअसल, किआ और हुंडई अपनी दो सबसे पॉपुलर कार सेल्टोस और क्रेटा को अब हाइब्रिड अवतार में लाने की तैयारी कर रही हैं।

माइलेज के साथ इको-फ्रेंडली गाड़ियां चाहने वालों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ रही है। दरअसल, किआ और हुंडई अपनी दो सबसे पॉपुलर कार सेल्टोस और क्रेटा को अब हाइब्रिड अवतार में लाने की तैयारी कर रही हैं। इन दोनों नई एसयूवी में सबसे पहले किआ सेल्टोस हाइब्रिड शोरूम्स में दस्तक देगी। इसके बाद हुंडई क्रेटा हाइब्रिड को भी मार्केट में उतारा जाएगा। इन दोनों ही हाइब्रिड गाड़ियों का सीधा और कड़ा मुकाबला पहले से राज कर रही मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर जैसी गाड़ियों से होने वाला है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Creta EV
₹ 18.02 - 24.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia EV6
₹ 65.97 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia EV9
₹ 1.3 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
25 किमी तक देगी माइलेज
इन दोनों शानदार कारों की कीमत को बजट में रखने के लिए कंपनियां इनके ज्यादातर पार्ट्स भारत में ही बनाएंगी। दोनों ही कारों में एक जैसा पावर सेटअप देखने को मिलेगा। इसमें 1.5-लीटर का चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन होगा। इसे एक दमदार इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा जाएगा। जानकारों का मानना है कि ये दोनों हाइब्रिड कारें करीब 25 किमी प्रति लीटर का शानदार माइलेज देंगी। यह ग्राहकों की जेब का खर्च काफी कम कर देगा।
क्रेटा हाइब्रिड का डाइमेंशन
दूसरी ओर हुंडई क्रेटा हाइब्रिड का पूरा लुक कंपनी के नए 'क्रेटर' (Crater) कॉन्सेप्ट से प्रेरित होने वाला है। यह नई कार साइज के मामले में अभी वाले मौजूदा मॉडल से काफी ज्यादा बड़ी और मस्कुलर दिखेगी। इसकी लंबाई लगभग 4.5 मीटर, चौड़ाई 1.8 मीटर और ऊंचाई 1.6 मीटर के आसपास रखी जाएगी। जबकि इसका व्हीलबेस 2.7 मीटर का होगा। हुंडई ने क्रेटा के साइज में यह बड़ा बदलाव इसलिए किया है ताकि वह अपने लाइन-अप में आने वाली अगली जनरेशन की नई और छोटी कार 'बायोन' (Bayon) के लिए मार्केट में एक सही और अच्छी जगह बना सके।
धांसू होंगा क्रेटा हाइब्रिड के फीचर्स
हुंडई क्रेटा हाइब्रिड में कमाल के और हाई-टेक फीचर्स भी कूट-कूट कर भरे होंगे। कार के अंदर 9.9-इंच का डिजिटल क्लस्टर, 12.9-इंच की बड़ी टचस्क्रीन और मेमोरी फंक्शन वाली पावर ड्राइवर सीट जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलने वाले हैं। जबकि सेफ्टी के लिए इसमें 6-एयरबैग्स और 20 से ज्यादा एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के फीचर्स दिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किआ सेल्टोस हाइब्रिड को 2027 की शुरुआत में और हुंडई क्रेटा हाइब्रिड को 2027 के मिड तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


