
टेस्टिंग के दौरान चेन्नई में स्पॉट हुई हुंडई की कार, मार्केट में जल्द होगी एंट्री; जानिए क्या होगी खासियत
हुंडई भारतीय मार्केट में अपने नए मॉडलों की तैयारी तेज कर रही है। इसी कड़ी में चेन्नई के श्रीपेरंबुदूर प्लांट के पास इसकी एक नई टेस्ट कार देखी गई। यह स्पॉटिंग ऐसे समय में हुई है जब कंपनी भारतीय मार्केट में फिर से मजबूत वापसी की प्लानिंग कर रही है।
हुंडई भारतीय मार्केट में अपने नए मॉडलों की तैयारी तेज कर रही है। इसी कड़ी में चेन्नई के श्रीपेरंबुदूर प्लांट के पास इसकी एक नई टेस्ट कार देखी गई। यह स्पॉटिंग ऐसे समय में हुई है जब कंपनी भारतीय मार्केट में फिर से मजबूत वापसी की प्लानिंग कर रही है। कभी भारत की नंबर-2 कार ब्रांड रही हुंडई अब टाटा और महिंद्रा के पीछे खिसक गई है। खासकर EV और SUV सेगमेंट में नए मॉडल न आने से घरेलू कंपनियों ने बढ़त बना ली। अब कंपनी अपने पूरे लाइनअप को अपडेट करने और नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी में है।






हर सेगमेंट में नए मॉडल की एंट्री
हुंडई आने वाले समय में लगभग हर सेगमेंट में नए मॉडल और अपडेट लाने वाली है। इनमें छोटी कारों से लेकर बड़ी SUV, EV और हाइब्रिड कार तक शामिल हैं। कंपनी कुल 26 नए लॉन्च और अपडेट प्लान कर रही है जिनमें 7 से 8 बिल्कुल नए मॉडल होंगे। इनमें से सबसे बड़ी खबर है हुंडई की पहली “पूरी तरह भारत में डेवलप की गई इलेक्ट्रिक SUV”, जो 2027 में लॉन्च होगी। इसे खास भारतीय बाजार के हिसाब से डिजाइन और तैयार किया जा रहा है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Exter
₹ 5.68 - 10.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai i20
₹ 7.04 - 11.35 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Verna
₹ 10.69 - 16.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Venue
₹ 7.9 - 15.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
एक्सटर या बेयॉन?
चेन्नई में जो टेस्ट कार देखी गई वह यह इलेक्ट्रिक SUV नहीं है। न्यूज वेबसाइट rushlane में छपी एक खबर के अनुसार, इसके पीछे फ्यूल कैप और एग्जॉस्ट पाइप साफ नजर आए जो इसे पेट्रोल मॉडल साबित करते हैं। इसके आधार पर माना जा रहा है कि यह या तो हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट हो सकती है। इसके अलावा, भारत के लिए तैयार हो रही हुंडई Bayon भी हो सकती है। एक्सटर फेसलिफ्ट में प्रीमियम इंटीरियर, नया 12.9-इंच टचस्क्रीन, 9.9-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और नया इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा।

कब होगी मार्केट में एंट्री
दूसरी ओर अगर यह टेस्ट म्यूल हुंडई Bayon है तो यह कार 2026 के मध्य में भारत में आ सकती है। इसे एक्सटर और वेन्यू के बीच पोजिशन किया जाएगा। भारत के लिए इसमें नया 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है। हुंडई अगले दो से तीन साल में SUV, MPV, हाइब्रिड, EV और नए इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ अपना पूरा पोर्टफोलियो बदलने वाली है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




