Hyundai लाई अपनी इस धाकड़ SUV का N Line वेरिएंट, तीन पावरट्रेन ऑप्शन, 17 इंच की टचस्क्रीन
न्यू जेनरेशन टूसॉन का N लाइन वेपिएंट आ गया है। कंपनी इसे कई पावरट्रेन ऑप्शन के साथ लाई है। इसका सबसे दमदार प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन 288hp की पावर देता है। आइए जानते हैं डीटेल।

हुंडई ने न्यू जेनरेशन टूसॉन के ग्लोबल डेब्यू के बाद इसका स्पोर्टी N Line वेरिएंट भी अनवील कर दिया है। इसमें ज्यादा स्पोर्टी डिजाइन, 20-इंच के अलॉय व्हील, रेड एक्सेंट वाला ब्लैक केबिन और तीन इलेक्ट्रिफाइड पेट्रोल पावरट्रेन के ऑप्शन मिलते हैं। इनमें 48V माइल्ड-हाइब्रिड, स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड शामिल हैं। इसका सबसे दमदार प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन 288hp की पावर देता है। आइए डीटेल में जानते हैं हुंडई के इस नए प्रोडक्ट के बारे में।
स्पोर्टी डिजाइन के साथ 20-इंच अलॉय व्हील
नई टूसॉन N लाइन के फ्रंट में बड़ा चिन स्पॉइलर, सैटिन ब्लैक एयर डक्ट और नए डिजाइन वाले बंपर दिए गए हैं। साइड में बॉडी-कलर साइड स्कर्ट, पतली व्हील-आर्च क्लैडिंग, ग्लॉसी ब्लैक ORVM और C-पिलर पर ब्लैक इंसर्ट मिलते हैं। एसयूवी के रियर में डिफ्यूजर जैसे डिजाइन वाला बंपर और ड्यूल एग्जॉस्ट आउटलेट दिए गए हैं। N लाइन बैजिंग और खास डिजाइन के अलॉय व्हील इसे स्टैंडर्ड टूसॉन से अलग लुक देते हैं। हालांकि, इसमें स्टैंडर्ड मॉडल की H-शेप लाइटिंग कंटिन्यू रखी गई है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hyundai Inster
₹ 12 लाख से शुरू
Citroen eC3X
₹ 11.99 - 13.26 लाख
Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.89 लाख
Kia Syros EV
₹ 13.5 - 20 लाख
Mahindra 3XO EV
₹ 13.89 - 15.46 लाख
MG Windsor EV
₹ 14.1 - 18.6 लाख
रेड एक्सेंट वाला स्पोर्टी केबिन
केबिन में ब्लैक मोनोटोन थीम के साथ सीट्स, डैशबोर्ड और डोर पैनल पर रेड स्टिचिंग दी गई है। इसमें लेदर और टेक्सटाइल सुएड वाली स्पोर्ट सीट्स भी दी गई हैं। N स्टीयरिंग व्हील पर परफोरेटेड लेदर ग्रिप और डार्क-मेटल एक्सेंट दिए गए हैं। इसके अलावा मेटल पैडल, मैचिंग फुटरेस्ट और N Line स्कफ प्लेट भी ऑफर की जा रही हैं। पीछे की सीट को 4:2:4 स्प्लिट में फोल्ड किया जा सकता है और इसमें 150mm तक स्लाइडिंग एडजस्टमेंट मिलता है। सामान रखने के लिए एसयूवी में 613 लीटर तक का बूट स्पेस दिया गया है।
तीन हाइब्रिड पावरट्रेन के ऑप्शन
टूसॉन N लाइन के बेस वर्जन में 1.6-लीटर T-GDi टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 148hp की पावर देता है। इसमें 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन दिया गया है। यह वर्जन फ्रंट-व्हील ड्राइव के साथ आता है। स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वर्जन में 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.49kWh की बैटरी मिलती है। इसका टोटल आउटपुट 242hp है। इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव के ऑप्शन मिलते हैं।
सबसे दमदार प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन 288hp की पावर ऑफर करता है और इसमें 17.1kWh की बैटरी लगी है। 20-इंच अलॉय व्हील के साथ इसकी इलेक्ट्रिक रेंज 67km तक बताई गई है। इसमें भी फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव के ऑप्शन मिलेंगे। स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वर्जन की ब्रेक्ड टोइंग कैपेसिटी 1,910kg और प्लग-इन हाइब्रिड की 1,810kg है।
17-इंच टचस्क्रीन और एडवांस सेफ्टी फीचर्स
नई टूसॉन N लाइन में 17-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो हुंडई के Pleos Connect सिस्टम पर चलता है। इसमें Gleo AI वॉइस असिस्टेंट, ऑनलाइन सर्च और OTA अपडेट का सपोर्ट मिलता है। बाकी फीचर्स में 12-स्पीकर Bang & Olufsen साउंड सिस्टम, Digital Key 2.0, दो 15W Qi 2.0 वायरलेस चार्जर और पीछे बैठे पैसेंजर् के लिए दो 100W USB-C पोर्ट शामिल हैं। सेफ्टी के लिए Forward Collision-Avoidance Assist 2.0, Highway Driving Assist 2.0, Parking Collision-Avoidance Assist और Child Presence Detection जैसे फीचर दिए गए हैं।
सेलेक्टेज वेरिएंट में कंपनी रिमोट स्मार्ट पार्किंग असिस्ट और डिजिटल सेंटर मिरर भी ऑफर कर रही है। इसके अलावा माइक्रो पिक्सल लाइटिंग सिस्टम में 25,600 LED पिक्सल का इस्तेमाल किया गया है, जो बेहतर लाइट कंट्रोल और वेलकम एनिमेशन देता है। बताते चलें कि हुंडई ने फिलहाल टूसॉन N लाइन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
(Photo: Motor1)

