Hyundai ला रही ये तीन दमदार SUV, लिस्ट में Bayon और नई क्रेटा का भी नाम, मिलेंगे जबरदस्त फीचर

By Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान

हुंडई भारत में अपनी तीन नई एसयूवी लाने वाली है। इन एसयूवी में बेयॉन और न्यू जेनरेशन क्रेटा भी शामिल है। इन अपकमिंग एसयूवी में आपको शानदार डिजाइन के साथ बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन मिलेगा।

Hyundai Bayon
हुंडई बेयॉन

हुंडई इंडियन मार्केट में अपनी तीन नई एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी जल्द ही नई बेयॉन एसयूवी लेकर आ रही है। इसके साथ ही कंपनी की एक और नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी पर भी काम चल रहा है। इसके अलावा हुंडई नेक्स्ट जनरेशन की क्रेटा भी लाने वाली है। एक्साइटिंग बात यह है कि बेयॉन की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और आप इसे 11 हजार रुपये के टोकन अमाउंट में बुक कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी लॉन्च के समय बताई जाएगी। फिलहाल आइए जानते हैं कंपनी इन अपकमिंग एसयूवी में क्या कुछ खास ऑफर करने वाली है।

हुंडई बेयॉन

हुंडई बेयॉन कंपनी की नई एसयूवी है। इसे भारतीय बाजार के लिए खासतौर से तैयार किया गया है। कंपनी के मुताबिक यह ग्लोबल K-एन्हांस्ड प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसमें पेट्रोल पावरट्रेन के साथ मैनुअल और आईवीटी ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा। इसमें इन-बिल्ट जेनरेटिव एआई वॉयस असिस्टेंट भी दिया जाएगा। डिजाइन की बात करें, तो बेयॉन में हुंडई की नई 'आर्ट ऑफ स्टील' डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलेगी। इसमें ऊंचा एसयूवी स्टांस, बोल्ड बॉडी डिजाइन और फुल एलईडी लाइटिंग सेटअप दिया जाएगा। बेयॉन को भारत में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ ऑफर किया जा सकता है। इसके अलावा सीएनजी वर्जन की भी काफी चर्चा है। अगर यह फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी के साथ आती है, तो यह हुंडई की 4 मीटर से लंबी पहली सीएनजी कार हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

ये भी पढ़ें:
रेनो फैन्स के लिए खुशखबरी, कल आ सकता है इस अफोर्डेबल 7 सीटर का नया वेरिएंट

नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी

हुंडई 4 मीटर से छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ इस सेगमेंट में एंट्री की तैयारी कर रही है। इस मॉडल का मुकाबला टाटा नेक्सॉन ईवी, किआ सिरोस ईवी और महिंद्रा XUV 3XO ईवी जैसी गाड़ियों से हो सकता है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में हुंडई का नया Pleos Connect सेंटर स्क्रीन सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इसमें हाई-डेंसिटी एनएमसी बैटरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका स्टैंडर्ड रेंज और लॉन्ग रेंज वर्जन आ सकता है।

ये भी पढ़ें:
कम बजट वाली टॉप 5 CNG AMT कारें, लिस्ट में टाटा के साथ मारुति और निसान भी

नई जेनरेशन क्रेटा

हुंडई नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा पर भी काम कर रही है। इसे 2027 की पहली छमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। नई क्रेटा को नए K3 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है। नई क्रेटा के केबिन में कंपनी बड़ा फ्लोटिंग टचस्क्रीन, Pleos कनेक्ट इन्फोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, पावर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दे सकती है। पावरट्रेन की बात करें, तो मौजूदा 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन इसमें कंटिन्यू रह सकते हैं। इसके साथ नया हाइब्रिड पावरट्रेन भी आने की उम्मीद है, जिसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और छोटा बैटरी पैक दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:
मारुति, टोयोटा की 7 नई SUVs, लिस्ट में नई फ्रॉन्क्स से लेकर नई फॉर्च्यूनर तक

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।