Bayon vs Creta: हुंडई की दो दमदार SUV, दोनों में कमाल के फीचर, आपके लिए कौन सी बेस्ट?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगर आप क्रेटा और बेयॉन के बीच कन्फ्यूज हो रहे हैं, तो अब टेंशन न लें। हम आपको इन दोनों एसयूवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं, ताकि आपको अपने लिए बेस्ट ऑप्शन चुनने में थोड़ी आसानी हो।

Hyundai Bayon vs Hyundai Creta
हुंडई बेयॉन vs हुंडई क्रेटा
Hyundai Bayon
केवल
₹12,900/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

हुंडई (Hyundai) ने 12 अक्टूबर को अपनी नई मिडसाइज एसयूवी - Bayon को रिवील कर दिया है। इसकी कीमतें 26 अक्टूबर को सामने आएंगी। ऐसे में अगर आप हुंडई की एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन क्रेटा और बेयॉन के बीच कन्फ्यूज हो रहे हैं, तो अब टेंशन न लें। हम आपको इन दोनों एसयूवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं, ताकि आपको अपने लिए बेस्ट ऑप्शन चुनने में थोड़ी आसानी हो। आइए जानते हैं, दोनों एसयूवी में क्या फर्क है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Hyundai Creta
₹ 10.91 - 20.46 लाख
EMI केवल₹14,300/ माह
अपनी EMI जानें
MG Astor
₹ 9.79 - 15.5 लाख
EMI केवल₹12,900/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Urban Cruiser Hyryder
₹ 11.31 - 20.31 लाख
EMI केवल₹14,800/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Elevate
₹ 11.8 - 18.4 लाख
EMI केवल₹15,500/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.77 लाख
EMI केवल₹14,100/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Taigun
₹ 11 - 19.3 लाख
EMI केवल₹14,400/ माह
अपनी EMI जानें

कीमत और डिजाइन

हुंडई बेयॉन की एक्स-शोरूम कीमत 9 लाख से 14 लाख रुपये के बीच हो सकती है। जबकि, क्रेटा की कीमत 10.91 लाख से 20.46 लाख रुपये तक है। कंपनी ने अभी बेयॉन की ऑफिशियल प्राइसिंग को अभी अनाउंस नहीं किया है। माना जा रहा है कि इसकी शुरुआती कीमत क्रेटा के करीब भी हो सकती है, लेकिन टॉप मॉडल सस्ता रहने की उम्मीद है। डिजाइन की बात करें, तो बेयॉन में शार्प LED DRL, नीचे की तरफ हेडलैंप, सिल्वर स्किड प्लेट, थिक बॉडी क्लैडिंग और ब्लैक रूफ रेल्स मिलती हैं। इसके 17-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील इसे स्पोर्टी लुक देते हैं। दूसरी तरफ, क्रेटा में कनेक्टेड LED DRL और ज्यादा प्रीमियम डिजाइन मिलता है। इसकी लंबाई करीब 4.3 मीटर है। वहीं, करीब 4.2 मीटर लंबी है। क्रेटा के टॉप वेरिएंट में 18-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Bayon

Hyundai Bayon

₹ 9.79 - 15.49 लाख

EMI केवल₹12,900/ माह
अपनी EMI जानें
Hyundai New Generation Creta

Hyundai New Generation Creta

₹ 11 - 21.5 लाख

EMI केवल₹14,400/ माह
अपनी EMI जानें
Hyundai Creta N Line

Hyundai Creta N Line

₹ 19.03 - 20.1 लाख

EMI केवल₹24,900/ माह
अपनी EMI जानें
Hyundai i20

Hyundai i20

₹ 6 - 10.63 लाख

EMI केवल₹7,900/ माह
अपनी EMI जानें
Hyundai Venue

Hyundai Venue

₹ 8 - 15.64 लाख

EMI केवल₹10,500/ माह
अपनी EMI जानें
हुंडई क्रेटा

फीचर्स और सेफ्टी

केबिन की बात करें, तो बेयॉन में 12.3-इंच की बड़ी कर्व्ड स्क्रीन दी गई हैं। वहीं, क्रेटा में 10.25-इंच की स्क्रीन मिलती हैं। बेयॉन में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट भी है। हालांकि, क्रेटा में ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और फ्रंट पावर सीट्स के लिए मेमोरी फंक्शन जैसे अडिशनल फीचर्स मिलते हैं। दोनों एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, USB-C फास्ट चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 8-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए क्रेटा की तरह बेयॉन में भी 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और लेवल-2 ADAS मिलने की उम्मीद है।

हुंडई बेयॉन का इंटीरियर

इंजन और परफॉर्मेंस

बेयॉन में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 115 PS की पावर और 144 Nm का टॉर्क ऑफर करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैन्युअल और IVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। क्रेटा में भी यही पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके अलावा, इसमें 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी है, जो 160 PS की पावर और 253 Nm का टॉर्क ऑफर करता है। यह 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ आता है। क्रेटा में 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन भी है, जो 116 PS की पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। डीजल इंजन के साथ मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलते हैं। दोनों एसयूवी में फैक्ट्री फिटेड CNG का ऑप्शन नहीं है।

आपके लिए कौन-सी एसयूवी सही?

अगर आपको शहर में चलाने के लिए मॉडर्न डिजाइन, बड़ी स्क्रीन और नए फीचर्स वाली एसयूवी चाहिए, तो बेयॉन अच्छा ऑप्शन बन सकती है। वहीं, अगर आपको ज्यादा जगह, दमदार टर्बो इंजन, डीजल का ऑप्शन और लंबी दूरी के सफर के लिए बेहतर पैकेज चाहिए, तो क्रेटा ज्यादा प्रैक्टिकल साबित हो सकती है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़बेयॉन vs क्रेटा: हुंडई की दो दमदार SUV, आपके लिए कौन सी बेस्ट?