मारुति विक्टोरिस के बगल में खड़ी दिखी ये SUV, लॉन्च के बाद उसी के ‘ग्राहक खींचेगी’; साइज का हुआ खुलासा!
भारत में इसके टेस्ट म्यूल्स देखे गए हैं। अब इसके जो नए फोटोज सामने आए हैं उसमें ये मारुति सुजुकी विक्टोरिस के बगल में खड़ी देखी गई। जिससे इसके साइज के अंदाजा ज्यादा सटीक लगाया जा सकता है। साइज के आधार पर ये बात भी साफ होती नजर आ रही है कि ये लॉन्च होने के बाद विक्टोरिस को भी टक्कर दे सकती है।

हुंडई मोटर इंडिया भारतीय बाजार में जल्द ही अपनी नई SUV लॉन्च करने वाली है। इसका नाम बेयोन (Hyundai Bayon) होगा। कंपनी भारतीय सकड़ों पर इसकी लगातार टेस्टिंग कर रही है। इस दौरान इसकी फोटो भी सामने आ रही हैं। बेयोन को कंपनी अपनी प्रीमियन i20 के प्लेटफॉर्म पर तैयार करेगी। इस मिड-साइज SUV की लंबाई 4.1 मीटर होगी। ये इंटरनेशनल-स्पेक हैचबैक जितनी ही है, जिसे हाल ही में ब्राजील में लॉन्च किया गया था।
भारत में इसके टेस्ट म्यूल्स देखे गए हैं। अब इसके जो नए फोटोज सामने आए हैं उसमें ये मारुति सुजुकी विक्टोरिस के बगल में खड़ी देखी गई। जिससे इसके साइज के अंदाजा ज्यादा सटीक लगाया जा सकता है। साइज के आधार पर ये बात भी साफ होती नजर आ रही है कि ये लॉन्च होने के बाद विक्टोरिस को भी टक्कर दे सकती है।
हुंडई बेयोन के लुक की बात करें तो देखने में ये छोटी SUV नजर आती है, लेकिन विक्टोरिस के पास खड़ी रहने पर इसकी लंबाई इतनी छोटी भी नहीं दिखी। दरअसल, विक्टोरिस 4.3-मीटर लंबी SUV है। कैमोफ्लाज लेआउट और TN रजिस्ट्रेशन प्लेट से पता चलता है कि यह कार असल में हुंडई की ही है, क्योंकि कार बनाने वाली कंपनी का इंडिया प्लांट वहीं है। फीचर्स की बात करें तो, इस SUV में वायरलेस कनेक्टिविटी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और एक दमदार SUV वाला लुक मिलता है।
पहले की स्पाई फोटोज देखा गया है कि बेयोन की फ्रंट लाइट यूनिट्स काफी हद तक वेन्यू जैसी ही हैं। मैकेनिकल तौर पर, बेयोन में दो ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 1.0-लीटर टर्बो इंजन 6MT और 7DCT के साथ और 1.2-लीटर NA इंजन 5MT के साथ आता है। इसमें NA यूनिट 78bhp/112.7Nm का पावर और टॉर्क जनरेट करती है, जबकि टर्बो यूनिट 99bhp/171.6Nm का पावर और टॉर्क जनरेट करती है। बेयोन में फ्रंट-बायस्ड ड्राइवट्रेन है।
बेयोन के सेफ्टी फीचर्स
हुंडई सेफ्टी पैकेज को बेहतर बनाने पर भी फोकस करेगी। कानूनी तौर पर जरूरी फीचर्स के अलावा, कई नए सेफ्टी फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं। दूसरे फीचर्स में सनरूफ, ऑटो-डिमिंग IRVM, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर AC वेंट शामिल हो सकते हैं। ग्लोबल मार्केट में नई बेयॉन में नई जनरेशन के इंजन मिलने की उम्मीद है। मौजूदा मॉडल के साथ मिलने वाले पावरट्रेन ऑप्शन में 48-वोल्ट माइल्ड हाइब्रिड सेटअप शामिल है।



