Hyundai की नई SUV, स्पाई शॉट्स में दिखा धांसू लुक, मारुति फ्रॉन्क्स और निसान मैग्नाइट से होगी टक्कर
हुंडई बेयॉन (सेकेंड जेनरेशन) के इंडिया लॉन्च का सबको बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच इसके कुछ नए स्पाई शॉट्स लीक हुए हैं। इनमें आप इस एसयूवी के लुक की झलक देख सकते हैं।

हुंडई इंडियन मार्केट में अपनी एक नई SUV लाने की तैयारी कर रही है। इस एसयूवी का नाम Hyundai Bayon (सेकेंड जेनरेशन) है। बीते कुछ दिनों से इस एसयूवी की काफी चर्चा हो रही है और इसके स्पाई शॉट्स भी कई बार सामने आए हैं। इस अपकमिंग हुंडई एसयूवी को लेकर ग्राहक काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच इसके कुछ और स्पाई शॉट (सोर्स: autospy) सामने आए हैं, जिससे ग्राहकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। ये स्पाई शॉट कोरिया में कैप्चर किए हए हैं और इसमें बेयॉन के नए अलॉय वील डिजाइन को देखा जा सकता है।
i20 से थोड़ी ज्यादा लंबी
हाल ही में सामने आए स्पाई शॉट्स में एसयूवी किसी बेसमेंट जैसी जगह पर खड़ी दिख रही है। फोटोज में फ्रंट और रियर के तीन-चौथाई एंगल विजिबल हैं। इन तस्वीरों से एसयूवी के रियल शेप का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। लॉन्च होने पर, बेयोन को वेन्यू और क्रेटा के बीच वाले सेगमेंट रखा जाएगा। लीक्ड फोटोज से लगता है कि इसकी लंबाई लगभग चार मीटर होगी, जो कि जानी-मानी i20 से थोड़ी ज्यादा है। ग्लोबल मार्केट में सेल होने वाली बेयॉन हमेशा से i20 पर बेस्ड रही है। दोनों गाड़ियों में कई कंपोनेंट्स एक जैसे हैं। अपकमिंग बेयॉन में भी यही देखने को मिल सकता है। यानी इसमें नेक्स्ट जेनरेशन i20 के वाले कंपोनेंट्स दिए जा सकते हैं। सेकेंड जेनरेशन बेयॉन का कोडनेम 'BC4i' है। कंपनी इसे इस साल के अंत तक भारत में लॉन्च कर सकती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख
Hyundai Bayon
₹ 8 - 14 लाख
Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.35 - 7.55 लाख
Maruti Suzuki Jimny
₹ 12.31 - 14.45 लाख
Maruti Suzuki Celerio
₹ 4.7 - 6.73 लाख
Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख
तगड़ा होगा रोड प्रेजेंस
हाल ही में जारी की गई तस्वीरों में भी साफ देखा जा सकता है कि इसका ओवरऑल डिजाइन पिछली पिछली जेनरेशन के 'क्रॉसओवर' जैसे लुक से हटकर 'एसयूवी' की तरह ज्यादा है। इसका बॉक्सी डिजाइन है और इसका रोड प्रेजेंस भी तगड़ा है। नए स्पाई शॉट्स में बेयॉन नए अलॉय वील्स के साथ नजर आ रही है। पहले कार में अलग वील्स लगे थे। नए वील्स का लुक मॉडर्न है। आगे और पीछे की लाइटिंग के कुछ हिस्से भी स्पाई शॉट्स में दिखाई दे रहे हैं। पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेल लैंप्स ऑफर किए जा सकते हैं। ये क्लियर-लेंस यूनिट्स होंगी।
पावरट्रेन ऑप्शन
भारत में लॉन्च होने वाली बेयॉन में फ्रंट पार्किंग सेंसर और 360-डिग्री कैमरा भी दिया जाएगा। हुंडई एक नया पेट्रोल इंजन डिवेलप कर रही है। यह 1.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन होगा, जो हाइब्रिड मॉडल के लिए भी तैयार होगा। हालांकि, इस इंजन की पावर और टॉर्क के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं हैं। बेयॉन में नया 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन, साथ ही एक छोटा 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी ऑफर किया जाएगा। नए इंजन का टर्बो-पेट्रोल वर्जन मैनुअल और डीसीटी ट्रांसमिशन के साथ आएगा। वहीं, इसका हाइब्रिड वर्जन ई-सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होगा। अपकमिंग बेयॉन की टक्कर मारुति फ्रॉन्क्स, निसान मैग्नाइट और रेनॉल्ट काइगर जैसी कारों से होगी।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


