क्रेटा से सस्ती और वेन्यू से महंगी SUV ला रही हुंडई, नाम से भी उठ गया पर्दा; जानिए क्या होंगी खासियतें
हुंडई मोटर इंडिया ने ऑफिशियली कंफर्म कर दिया है कि वह भारतीय मार्केट में एक नई एसयूवी ला रही है। इसका नाम बेयोन (Bayon) होगा। यह नई कार कंपनी के मौजूदा एसयूवी पोर्टफोलियो का हिस्सा बनेगी।

कार लवर्स के लिए एक बड़ी और एक्साइटिंग खबर सामने आई है। दरअसल, हुंडई मोटर इंडिया ने ऑफिशियली कंफर्म कर दिया है कि वह भारतीय मार्केट में एक नई एसयूवी ला रही है, जिसका नाम बेयोन (Bayon) होगा। यह नई कार कंपनी के मौजूदा एसयूवी पोर्टफोलियो का हिस्सा बनेगी। कंपनी का कहना है कि यह 'बेयोन' नाम फ्रांस के खूबसूरत शहर 'बायोन' (Bayonne) से लिया गया है। हुंडई ने इस गाड़ी को एक "इंटेलीजेंट एसयूवी" के रूप में पेश किया है। इसमें मॉडर्न टेक्नोलॉजी, बेहतरीन डिजाइन और ग्राहकों की जरूरतों का खास ख्याल रखा गया है।
क्यों रखा गया ‘बेयोन’ नाम?
हुंडई के बेयोन नाम चुनने के पीछे एक दिलचस्प सोच है। फ्रांस के शहर बायोन की अपनी एक अलग पहचान और जीवंत संस्कृति है, और कंपनी अपनी इस नई एसयूवी में वही डायनामिक स्पिरिट देखना चाहती है। भारत में ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस कार को तैयार किया गया है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि टेक्नोलॉजी इस एसयूवी का सबसे मुख्य आकर्षण होगी। हालांकि, अभी सभी फीचर्स का खुलासा होना बाकी है। लेकिन यह साफ है कि इसमें कई ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो सफर को मजेदार बना देंगे।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hyundai Bayon
₹ 8 - 14 लाख
Maruti Suzuki Brezza
₹ 7.4 - 13.71 लाख
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
Mercedes-Benz S-Class
₹ 2.2 - 2.38 करोड़
Mahindra BE 6 SPORTEQ
₹ 19.45 - 27.7 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
कितनी बड़ी होगी एसयूवी?
यह नई एसयूवी हुंडई की किसी पुरानी कार की जगह नहीं लेगी, बल्कि एक नया मॉडल बनकर लाइनअप में शामिल होगी। माना जा रहा है कि साइज और कीमत के मामले में यह कार हुंडई वेन्यू से ऊपर और क्रेटा के ठीक नीचे जगह बनाएगी। इससे उन ग्राहकों को एक नया और बेहतरीन ऑप्शन मिलेगा जो वेन्यू से कुछ बड़ा लेकिन क्रेटा से थोड़ा बजट-फ्रेंडली ऑप्शन तलाश रहे हैं। कंपनी आने वाले दिनों में इसकी लॉन्च डेट, लंबाई-चौड़ाई और सीटिंग कैपेसिटी जैसी बाकी जानकारियों से पर्दा उठाएगी।
टेस्टिंग के दौरान हो चुकी है स्पॉट
बता दें कि यह कार भारत की सड़कों पर टेस्ट रन के दौरान कई बार देखी जा चुकी है। यहां इसे 'Bc4i' कोडनेम दिया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी लंबाई लगभग 4.18 मीटर हो सकती है। स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि इसका लुक काफी बोल्ड और बॉक्सी होने वाला है। इसमें स्लीक एलईडी लाइट्स, आकर्षक डीआरएल्स और अंदर की तरफ वेन्यू जैसी डुअल कर्व्ड स्क्रीन मिल सकती है। परफॉर्मेंस के मामले में इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन दिए जाने की उम्मीद है।
क्या कहती है कंपनी?
इस नई कार के नाम का खुलासा करते हुए हुंडई मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ तरुण गर्ग ने कहा कि बेयोन सिर्फ एक नई एसयूवी नहीं है, बल्कि यह कंपनी की एक नई सोच को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि हुंडई का मकसद ग्राहकों को ऐसे इंटेलिजेंट और खास एक्सपीरियंस देना है जो उनकी जिंदगी को बेहतर बना सकें। ऑटो सेक्टर के जानकारों का मानना है कि लॉन्च होते ही हुंडई बेयोन भारतीय कार मार्केट में अपने सेगमेंट की दूसरी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देने वाली है।

