Hyundai Bayon की धमाकेदार एंट्री, जबरदस्त है मिडसाइज SUV का लुक, फीचर्स के साथ इंजन भी दमदार
हुंडई ने अपनी बेयॉन मिडसाइज एसयूवी को रिवील कर दिया है। इसकी कीमतों का ऐलान 26 अक्टूबर को होगा। इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। नई बेयॉन में हुंडई की लेटेस्ट 'आर्ट ऑफ स्टील' डिजाइन लैंग्वेज का यूज किया गया है।

हुंडई बेयॉन (Hyundai Bayon) का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी की इस लेटेस्ट एसयूवी की धमाकेदार एंट्री हो गई है। हुंडई ने अभी इसे रिवील किया है। इसकी कीमतों का ऐलान 26 अक्टूबर को किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 9 लाख से 14 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। जबरदस्त लुक वाली बेयॉन को कंपनी की एसयूवी लाइनअप में वेन्यू और क्रेटा के बीच वाले सेगमेंट में रखा जाएगा। इसकी सीधी टक्कर मारुति विक्टोरिस से है। नई बेयॉन में हुंडई की लेटेस्ट 'आर्ट ऑफ स्टील' डिजाइन लैंग्वेज, नया केबिन और 1.5-लीटर का दमदार पेट्रोल इंजन मिलेगा।
शानदार है एसयूवी का नया डिजाइन
नई हुंडई बेयॉन का डिजाइन न्यू टूसॉन (Tucson) से इंस्पायर्ड है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी लेंथ और दूसरे डायमेंशन्स की जानकारी नहीं दी है। उम्मीद की जा रही है कि इसकी लंबाई 4 मीटर से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। फ्रंट में स्प्लिट हेडलैंप सेटअप और बोनट के एज पर स्लिम ब्लैक ट्रिम में LED DRLs दी गई हैं। बंपर पर मेन हेडलैंप यूनिट के साथ ब्लैक और सिल्वर क्लैडिंग दी गई है।
साइड प्रोफाइल में वाइड व्हील आर्च, शार्प कैरेक्टर लाइन्स और स्टाइलिश अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें फ्लश डोर हैंडल के बजाय ट्रेडिशनल पुल-टाइप हैंडल दिए गए हैं। रियर में स्लिम ब्लैक स्ट्रिप में टेल-लैंप, बड़े लेटर्स में Bayon बैजिंग और ड्यूल-टोन बंपर दिया गया है। कुल मिलाकर कहा जाए, तो इसका डिजाइन बॉक्सी एसयूवी की बजाय क्रॉसओवर जैसा है।
ड्यूल स्क्रीन और AI वॉइस असिस्टेंट
बेयॉन का केबिन काफी हद तक ब्राजील में लॉन्च हुई नई i20 जैसा है। इसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इन्फोटेनमेंट के लिए दो 12.3-इंच की कनेक्टेड स्क्रीन दी गई हैं। इनके नीचे HVAC कंट्रोल्स मिलते हैं। हुंडई ने टच कंट्रोल्स के साथ फिजिकल बटन और डायल भी दिए हैं, जिससे जरूरी फंक्शंस को यूज करना आसान होगा।
इसका सबसे खास फीचर जेनरेटिव AI वॉइस असिस्टेंट है, जो भारत में हुंडई की किसी कार में पहली बार दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, यह आम बोलचाल को समझकर जवाब दे सकता है। इसके अलावा ब्लूलिंक कनेक्टेड टेक्नोलॉजी में 70 से ज्यादा फीचर्स, OTA अपडेट, इनबिल्ट नैविगेशन, स्प्लिट-स्क्रीन फंक्शन और 10 रीजनल और 2 इंटरनेशनल लैंग्वेज का सपोर्ट मिलेगा।
1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और CVT का ऑप्शन
हुंडई बेयॉन में क्रेटा वाला 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ऑफर किया जाएगा। यह इंजन 115hp की पावर और 144Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ मैन्युअल और CVT गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे। बाद में इसका सीएनजी वर्जन भी आ सकता है, जिसमें अंडरबॉडी टैंक दिए जाने की उम्मीद है।

