कुछ दिनों का इंतजार! मार्केट में जल्द आ रही है हुंडई की यह बजट-फ्रेंडली SUV; जानिए सबकुछ
भारतीय मार्केट में हुंडई अपनी नई मिडसाइज SUV 'बेयॉन' (Bayon) को उतारने की पूरी तैयारी कर चुकी है। इस नई कार का ग्लोबल डेब्यू 12 अक्टूबर, 2026 को होने जा रहा है।

भारतीय मार्केट में हुंडई अपनी नई मिडसाइज SUV 'बेयॉन' (Bayon) को उतारने की पूरी तैयारी कर चुकी है। इस नई कार का ग्लोबल डेब्यू 12 अक्टूबर, 2026 को होने जा रहा है। जबकि भारत में इसे 2026 के फेस्टिव सीजन के दौरान बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी आधिकारिक बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसे ग्राहक केवल 11,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ बुक कर सकते हैं। हुंडई के लाइनअप में यह SUV वेन्यू और क्रेटा के बीच में रखी जाएगी। इसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी विक्टोरिस समेत इस सेगमेंट की दूसरी गाड़ियों से होगा। आइए जानते हैं इस एसयूवी के बारे में विस्तार से।
कुछ ऐसी होगी डिजाइन
डिजाइन और एक्सटीरियर की बात करें तो लीक हुए टीजर और स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि नई हुंडई बेयॉन को एक बोक्सी और सीधा स्टान्स दिया गया है। इसके फ्रंट में स्प्लिट हेडलैंप सेटअप के साथ H-शेप वाले LED DRLs देखने को मिलेंगे। साइड और रियर प्रोफाइल को दमदार बनाने के लिए इसमें फंक्शनल रूफ रेल्स, चौड़े व्हील आर्चेस, 17-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और पीछे की तरफ पतली कनेक्टेड LED लाइट बार दी गई है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hyundai Bayon
₹ 8 - 14 लाख
Maruti Suzuki Brezza
₹ 7.4 - 13.71 लाख
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
Mercedes-Benz S-Class
₹ 2.2 - 2.38 करोड़
Mahindra BE 6 SPORTEQ
₹ 19.45 - 27.7 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
कुछ ऐसा होगा पावरट्रेन
हुंडई बेयॉन में 1.5-लीटर का चार-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 114bhp की अधिकतम पावर और 144 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा, इस 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ कंपनी फैक्ट्री-फिटेड अंडरबॉडी सीएनजी टैंक का ऑप्शन भी देने जा रही है। इसके लॉन्च होते ही यह 4 मीटर से ज्यादा लंबाई वाली हुंडई की पहली सीएनजी कार बन जाएगी।
धांसू होंगे कार के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इसमें 'इंटेलीजेंस ऑन' कैंपेन के तहत इन-बिल्ट जनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट दिया जाएगा। इसके केबिन में कनेक्टेड ट्विन स्क्रीन सेटअप, फिजिकल क्लाइमेट कंट्रोल बटन्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मिलेंगे। कार में 4-डॉट मोटिफ वाला मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, लेदरेट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, ट्रैक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 6 एयरबैग्स और सेफ्टी के लिए लेवल-2 ADAS सूट भी शामिल होगा।
इतनी हो सकती है कीमत
कीमत और रेंज की बात करें तो कंपनी लॉन्च इवेंट के दिन ही इसकी आधिकारिक कीमतों का ऐलान करेगी। हालांकि, ऑटो एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि बेयॉन की एक्स-शोरूम कीमत 9 लाख रुपये के बेस वैरिएंट से शुरू होकर टॉप-एंड ट्रिम के लिए 14 लाख रुपये तक जा सकती है। इस कीमत के साथ यह भारतीय मार्केट में मिडसाइज SUV चाहने वालों के लिए एक बजट-फ्रेंडली ऑप्शन बनने के लिए तैयार है।


