₹6 लाख की ये कार 3 लाख से ज्यादा घरों में पहुंची, 28Km का माइलेज बढ़ा रहा बिक्री; 6 एयरबैग भी दिए

Mar 13, 2026 03:41 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय बाजार के सेडान सेगमेंट में मारुति डिजायर नंबर-1 कार है। ये लॉन्च के बाद से 30 लाख यूनिट की सेल्स का सफर भी तय कर चुकी है। डिजायर के बाद दूसरी सबसे सफल सेडान ऑरा बनकर सामने आई है। दरअसल, इस कार ने बाजार में 3 लाख यूनिट का सफर तय कर लिया है।

₹6 लाख की ये कार 3 लाख से ज्यादा घरों में पहुंची, 28Km का माइलेज बढ़ा रहा बिक्री; 6 एयरबैग भी दिए
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

भारतीय बाजार के सेडान सेगमेंट में मारुति डिजायर नंबर-1 कार है। ये लॉन्च के बाद से 30 लाख यूनिट की सेल्स का सफर भी तय कर चुकी है। डिजायर के बाद दूसरी सबसे सफल सेडान ऑरा बनकर सामने आई है। दरअसल, इस कार ने बाजार में 3 लाख यूनिट का सफर तय कर लिया है। वहीं, फाइनेंशियल ईयर 2026 में सेडान सेगमेंट की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी है। फरवरी 2026 में ऑरा की फैक्ट्री से 6,733 यूनिट्स भेजी गईं, जो पिछले साल की इसी अवधि (YoY) के मुकाबले 40% ज़्यादा हैं। फरवरी 2025 में ये आंकड़ा 4,797 यूनिट्स का था।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

जनवरी 2020 में लॉन्च होने के बाद से भारतीय बाजार में इस एंट्री-लेवल सेडान की कुल बिक्री 302,365 यूनिट्स हो गई है। हुंडई मोटर इंडिया, जो देश की दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल एक्सपोर्टर है, उसने जनवरी 2026 के आखिर तक विदेशी बाजारों में भी इसकी 144,199 यूनिट्स भेजी हैं। इससे ऑरा की घरेलू और एक्सपोर्ट, दोनों तरह की बिक्री का कुल आंकड़ा 446,564 यूनिट्स तक पहुंच गया है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Aura

Hyundai Aura

₹ 6 - 8.54 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tigor

Tata Tigor

₹ 5.49 - 8.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire

₹ 6.26 - 9.32 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Amaze

Honda Amaze

₹ 7.48 - 10 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
हुंडई ऑरा की भारत में सेल्स के आंकड़े
फेसियल ईयरयूनिटYoY % चेंज
FY202013,512-
FY202133,812150.24%
FY202233,646-0.49%
FY202349,83248.11%
FY202455,21510.80%
FY202554,945-0.49%
FY2026*61,40323.12%
टोटल3,02,365
डाटा: SIAM, अप्रैल 2025 से फरवरी 2026

ऑरा ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में अब तक की सबसे ज्यादा थोक बिक्री दर्ज की है। मार्च 2026 के आंकड़े अभी इसमें जोड़े जाने बाकी हैं। फाइनेंशियल ईयर 2026 के पहले 11 महीनों में हुंडई इंडिया ने अपने डीलरों और शोरूम को 61,403 ऑरा सेडान भेजीं। यह पिछले साल की इसी अवधि (YoY) के मुकाबले 23% की मजबूत बढ़त दिखाता है अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 के दौरान इसकी 49,871 यूनिट्स बिकी थी।

ऑरा के साथ-साथ पूरे पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की बिक्री में तेजी लाने वाला मुख्य कारण GST 2.0 रहा है। इसकी वजह से सितंबर 2025 के आखिर से कीमतों में काफी कमी आई। इसके बेस वैरिएंट के लिए 55,780 रुपए से लेकर टॉप-एंड वेरिएंट के लिए 71,367 रुपए तक कम हो गए थे। ऑरा की एक्स-शोरूम कीमत बेस पेट्रोल E MT वैरिएंट के लिए 600,000 रुपए से शुरू होती हैं। वही, टॉप CNG SX MT वैरिएंट के लिए 854,000 रुपए तक जाती है। जनवरी 2026 में ज्यादा बिक्री का एक कारण ऑरा प्राइम SD का लॉन्च है, जिसे फ्लीट और टैक्सी ऑपरेटर बाजार को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

हुंडई ऑरा का इंजन, फीचर्स और सेफ्टी

हुंडई ऑरा में 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जिसे या तो 5-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 83 PS का पावर और 113.8 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। 1.2-लीटर बाय-फ्यूल पेट्रोल इंजन के साथ एक CNG वर्जन भी होगा जो 69 PS का पावर और 95.2 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसके CNG का माइलेज 28Km है। कंपनी इस कार पर 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी भी ऑफर कर रही है। इसकी कॉम्पटीटर मारुति डिजायर पर 2 साल या 40 हजार किलोमीटर की वारंटी देती है।

ऑरा फेसलिफ्ट में क्रूज कंट्रोल और बेस्ट-इन-सेगमेंट 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। इसमें ईको कोटिंग टेक्नोलॉजी, रियर AC वेंट्स, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, रियर पावर आउटलेट और कूल्ड ग्लॉव बॉक्स शामिल हैं। डैशबोर्ड पर फ्रेश ग्रे अपहोल्स्ट्री और वेवी पैटर्न जैसी सुविधाओं के साथ इंटीरियर्स को सजाया गया है। इसमें फुटवेल लाइटिंग, टाइप सी फ्रंट USB चार्जर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है। इसमें न्यू LED DRLs और कनेक्टेड डिजाइन के साथ LED टेल लैंप दिए हैं।

हुंडई ने ऑरा के फेसलिफ्ट वर्जन में 30 से ज्यादा नए सेफ्टी फीचर्स को जोड़ा है। इसमें साइड और कर्टन एयरबैग के साथ ग्राहकों को 4 एयरबैग्स स्टैंडर्ड और 6 एयरबैग्स का भी ऑप्शन मिलेगा। कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट और हिल असिस्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए हैं। ग्राहक इसकी वारंटी को एक्स्टेंडेड वारंटी पैकेज खरीदकर वारंटी को 7 साल तक बढ़ा सकेंगे।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।