Hindi Newsऑटो न्यूज़Hyundai Aura Price Hiked by up to 12,000 from January 2026
महंगी हुई डिजायर के टक्कर वाली ये माइलेज कार, सबसे ज्यादा बढ़ी इस वैरिएंट की कीमत; अब 12,000 तक ज्यादा लगेंगे

महंगी हुई डिजायर के टक्कर वाली ये माइलेज कार, सबसे ज्यादा बढ़ी इस वैरिएंट की कीमत; अब 12,000 तक ज्यादा लगेंगे

संक्षेप:

जनवरी 2026 में हुंडई ऑरा की कीमतों में बदलाव हुआ है। अब इसकी कीमतें 12,000 रुपये तक बढ़ गई हैं। आइए जानते हैं कि मारुति डिजायर के टक्कर वाली इस कार का कौन सा वैरिएंट सबसे ज्यादा महंगा हुआ है।

Jan 05, 2026 12:55 am ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नए साल की शुरुआत के साथ ही हुंडई ने 2026 ऑरा की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने ऑरा की कीमतों में 12,000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी की है। हुंडई ऑरा 2026 की कीमतें अब 6 लाख रुपये से शुरू होकर 8.54 लाख रुपये तक जाती हैं। आइए नीचे दिए गए चार्ट में 2026 ऑरा के प्रत्येक वैरिएंट की पुरानी और नई कीमतों की तुलना करते हैं और जानते हैं कि कितनी बढ़ोतरी की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:बीते 5 महीनों से नहीं खुला इस मारुति कार का खाता, अब आया ₹88000 का डिस्काउंट

हुंडई ऑरा एक्स-शोरूम प्राइस (जनवरी 2026)

पुरानी VS नई कीमत की तुलना

1.2L नॉर्मल पेट्रोल-मेनुअल
वैरिएंटपुरानी कीमतअंतरनई कीमत% में अंतर
ERs. 5,98,320Rs. 1,670Rs. 5,99,9900.28%
SRs. 6,75,248Rs. 10,252Rs. 6,85,5001.52%
कॉर्पोरेटRs. 6,84,386Rs. 4,614Rs. 6,89,0000.67%
SXRs. 7,53,548Rs. 10,452Rs. 7,64,0001.39%
SX (O)Rs. 7,99,833Rs. 10,157Rs. 8,09,9901.27%
1.2L नॉर्मल पेट्रोल-ऑटो (AMT)
वैरिएंटपुरानी कीमतअंतरनई कीमत% में अंतर
SRs. 7,38,821Rs. 1,169Rs. 7,39,9900.16%
SX PlusRs. 8,18,584Rs. 10,416Rs. 8,29,0001.27%
1.2L CNG-मैनुअल
वैरिएंटपुरानी कीमतअंतरनई कीमत% में अंतर
ERs. 6,90,432Rs. 568Rs. 6,91,0000.08%
SRs. 7,65,622Rs. 10,378Rs. 7,76,0001.36%
कॉर्पोरेटRs. 7,74,760Rs. 10,240Rs. 7,85,0001.32%
SXRs. 8,41,635Rs. 12,365Rs. 8,54,0001.47%

ऊपर चार्ट में देखने से पता चलता है कि 1.2 लीटर सीएनजी-मैनुअल इंजन वाले SX वैरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 12,365 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जो प्रतिशत के हिसाब से यह 1.52% तक की बढ़ोतरी है। (S-V3Cars)

ये भी पढ़ें:2 दिन बाद भारत में हमेशा के लिए बंद हो जाएगी ये मारुति कार! जानिए डिटेल्स
Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।