Hindi Newsऑटो न्यूज़hyundai aura is available at a discounted price of up to rs 33000 in december 2025
हजारों रुपये सस्ती हुई डिजायर, अमेज के टक्कर वाली ₹6 लाख से कम की ये कार, अब खरीदने की मचेगी लूट!

हजारों रुपये सस्ती हुई डिजायर, अमेज के टक्कर वाली ₹6 लाख से कम की ये कार, अब खरीदने की मचेगी लूट!

संक्षेप:

हुंडई अपनी पॉपुलर सेडान ऑरा पर दिसंबर, 2025 में हजारों रुपये की छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान हुंडई ऑरा (Hyundai Aura) खरीदने पर अधिकतम 33,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

Dec 08, 2025 11:41 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

भारतीय ग्राहकों के बीच सेडान कारों की डिमांड हमेशा से रही है। अगर आप भी अगले कुछ दिनों में नई सेडान खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, हुंडई अपनी पॉपुलर सेडान ऑरा पर दिसंबर, 2025 में हजारों रुपये की छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान हुंडई ऑरा (Hyundai Aura) खरीदने पर अधिकतम 33,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं हुंडई ऑरा के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसा है कार का पावरट्रेन

हुंडई ऑरा में पावरट्रेन के तौर पर ग्राहकों को 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 83bhp की अधिकतम पावर और 114Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। इसके अलावा, कार में सीएनजी का भी ऑप्शन मिलता है। यह कार सीएनजी मोड पर 69bhp की अधिकतम पावर और 95.2Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Aura

Hyundai Aura

₹ 5.98 - 8.42 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tigor

Tata Tigor

₹ 6 - 9.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire

₹ 6.26 - 9.32 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan New MPV

Nissan New MPV

₹ 6 - 9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.25 - 22.06 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Victoris

Maruti Suzuki Victoris

₹ 10.5 - 19.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

इतनी है ऑरा की कीमत

हुंडई ऑरा में 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और ऑटो हैडलाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, कार में 6-एयरबैग भी मौजूद हैं। मार्केट में हुंडई ऑरा का मुकाबला मारुति डिजायर और होंडा अमेज जैसी कारों से होता है। हुंडई ऑरा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.98 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 8.42 लाख रुपये तक जाती है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।