Hindi Newsऑटो न्यूज़Hyundai Aura Discount Rs 43,000 In November 2025
₹5.98 लाख की ये सेडान डिजायर के हजारों ग्राहकों को खींच रही, इस महीने ₹43000 सस्ती भी मिल रही

₹5.98 लाख की ये सेडान डिजायर के हजारों ग्राहकों को खींच रही, इस महीने ₹43000 सस्ती भी मिल रही

संक्षेप:

कंपनी इस महीने ऑरा पर 43,000 रुपए का डिस्काउंट भी दे रही है। यानी इसे खरीदने में कम पैसे भी खर्च करने पड़ेंगे। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.98 लाख रुपए है। बता दें कि ग्राहकों को सबसे ज्यादा फायदा CNG वैरिएंट पर मिलेगा। चलिए फटाफट ऑरा के सभी वैरिएंट के डिस्काउंट को देखते हैं।

Nov 13, 2025 01:41 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

भारत के सेडान सेगमेंट में मारुति डिजायर के बाद जिस दूसरे मॉडल का दबदबा है वो हुंडई ऑरा है। पिछले कुछ महीने में ऑरा की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है। कंपनी इस महीने ऑरा पर 43,000 रुपए का डिस्काउंट भी दे रही है। यानी इसे खरीदने में कम पैसे भी खर्च करने पड़ेंगे। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.98 लाख रुपए है। बता दें कि ग्राहकों को सबसे ज्यादा फायदा CNG वैरिएंट पर मिलेगा। चलिए फटाफट ऑरा के सभी वैरिएंट के डिस्काउंट को देखते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
हुंडई ऑरा डिस्काउंट नवंबर 2025
डिस्काउंट टाइपडिस्काउंट
HYUNDAI AURA CNG
कैशRs. 25,000
एक्सचेंजRs. 10,000
स्क्रैपेजRs. 15,000
कॉर्पोरेट/रूरलRs. 3,000
टोटलRs. 43,000
हुंडई ऑरा पेट्रोल (MT/AMT; Except SX)
कैशRs. 15,000
एक्सचेंजRs. 10,000
स्क्रैपेजRs. 15,000
कॉर्पोरेट/रूरलRs. 3,000
टोटलRs. 33,000
हुंडई ऑरा CNG (E)
कैशRs. 10,000
स्क्रैपेजRs. 5,000
कॉर्पोरेट/रूरलRs. 3,000
टोटलRs. 18,000
हुंडई ऑरा पेट्रोल-MT SX
कैशRs. 5,000
एक्सचेंजRs. 10,000
स्क्रैपेजRs. 15,000
कॉर्पोरेट/रूरलRs. 3,000
टोटलRs. 23,000
हुंडई ऑरा CNG-MT SX
कैशRs. 15,000
एक्सचेंजRs. 10,000
स्क्रैपेजRs. 15,000
कॉर्पोरेट/रूरलRs. 3,000
टोटलRs. 33,000

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Aura

Hyundai Aura

₹ 6.54 - 9.11 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tigor

Tata Tigor

₹ 6 - 9.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire

₹ 6.26 - 9.32 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Amaze

Honda Amaze

₹ 8.1 - 11.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.2 - 24.17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch

Tata Punch

₹ 5.5 - 9.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

हुंडई ऑरा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

हुंडई ऑरा फेसलिफ्ट में 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जिसे या तो 5-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 83 PS का पावर और 113.8 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 1.2-लीटर बाय-फ्यूल पेट्रोल इंजन के साथ एक CNG वर्जन भी होगा जो 69 PS का पावर और 95.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसकी मौजूदा कीमत 6,54,100 रुपए है, जो अब घटकर 5,98,320 रुपए हो गई है।

ये भी पढ़ें:₹5.50 लाख की ये कार एक झटके में हो गई ₹75000 सस्ती, जानिए पूरा ऑफर

हुंडई ने ऑरा के फेसलिफ्ट वर्जन में 30 से ज्यादा नए सेफ्टी फीचर्स को जोड़ा है। इसमें साइड और कर्टन एयरबैग के साथ ग्राहकों को 4 एयरबैग्स स्टैंडर्ड और 6 एयरबैग्स का भी ऑप्शन मिलेगा। कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट और हिल असिस्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए हैं। इसमें फुटवेल लाइटिंग, टाइप सी फ्रंट USB चार्जर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है। इसमें न्यू LED DRLs और कनेक्टेड डिजाइन के साथ LED टेल लैंप दिए हैं।

ये भी पढ़ें:नेक्सन, क्रेटा, सेल्टोस को छोड़ बना लो इस SUV को लेने का प्लान! इतनी छूट मिल रही

ऑरा फेसलिफ्ट में क्रूज कंट्रोल और बेस्ट-इन-सेगमेंट 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। इसमें ईको कोटिंग टेक्नोलॉजी, रियर AC वेंट्स, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, रियर पावर आउटलेट और कूल्ड ग्लोव बॉक्स शामिल हैं। डैशबोर्ड पर फ्रेश ग्रे अपहोल्स्ट्री और वेवी पैटर्न जैसी सुविधाओं के साथ इंटीरियर्स को सजाया गया है। कंपनी इस कार पर 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी भी ऑफर कर रही है। इसकी कॉम्पटीटर मारुति डिजायर पर 2 साल या 40 हजार किलोमीटर की वारंटी देती है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।