Hindi Newsऑटो न्यूज़Hyundai Aura CSD Prices December 2025
धड़ाधड़ बिकने वाली हुंडई ऑरा हुई टैक्स फ्री! लोगों को मिल रहा ‌₹90000 का फायदा, 31 दिसंबर तक ही ऑफर

धड़ाधड़ बिकने वाली हुंडई ऑरा हुई टैक्स फ्री! लोगों को मिल रहा ‌₹90000 का फायदा, 31 दिसंबर तक ही ऑफर

संक्षेप:

हुंडई मोटर्स इंडिया के पोर्टफोलियो में पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक सभी तरह के फोर-व्हीलर शामिल हैं। उसके पोर्टफोलियो में ऑरा पॉपुलर सेडान है। नए GST के बाद इसकी कीमत में 10% कै टैक्स कम हो गया है। वहीं, नए GST का असर आर्मी कैंटीन पर मिलने वाली कारों पर भी पड़ा है।

Dec 23, 2025 09:16 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

हुंडई मोटर्स इंडिया के पोर्टफोलियो में पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक सभी तरह के फोर-व्हीलर शामिल हैं। उसके पोर्टफोलियो में ऑरा पॉपुलर सेडान है। नए GST के बाद इसकी कीमत में 10% का टैक्स कम हो गया है। वहीं, नए GST का असर आर्मी कैंटीन पर मिलने वाली कारों पर भी पड़ा है। दरअसल, कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर जवानों से 18% की जगह सिर्फ 14% GST ही लिया जाता है। Cars24 के मुताबिक, हुंडई ऑरा की CSD पर शुरुआती कीमत सिर्फ 5.97 लाख रुपए है। जबकि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.74 लाख रुपए है। यानी यहां ये 77000 रुपए सस्ती है। वहीं, वैरिएंट के आधार पर करीब 90,000 रुपए का टैक्स बचाया जा सकता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) पर स्विफ्ट की कीमतों के बारे में जानने से पहले CSD के बारे में समझते हैं। दरअसल, CSD रक्षा मंत्रालय के तहत भारत सरकार का एकमात्र स्वामित्व वाला उद्यम है। भारत में अहमदाबाद, बागडोगरा, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों में 34 CSD डिपो हैं। यह भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा संचालित है। भारतीय आबादी के एक चुनिंदा हिस्से को भोजन, चिकित्सा वस्तुओं, घरेलू आवश्यकताओं और यहां तक ​​कि कारों को अफॉर्डेबल कीमतों के साथ बेचते हैं। CSD से कार खरीदने के लिए एलिजेबल ग्राहकों में सर्विंग और रिटायर्ड सशस्त्र बल कर्मी, सैन्य कर्मियों की विधवाएं और भूतपूर्व सैनिक और डिफेंस सिविलियन शामिल हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Aura

Hyundai Aura

₹ 5.98 - 8.42 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tigor

Tata Tigor

₹ 5.49 - 8.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire

₹ 6.26 - 9.32 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
हुंडई ऑरा की CSD और एक्स-शोरूम कीमतें
वैरिएंटCSD प्राइस
ऑरा S₹5.97 लाख
ऑरा Sx₹6.78 लाख
ऑरा S CNG₹6.71 लाख
ऑरा Sx+ AMT₹7.28 लाख

हुंडई ऑरा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

हुंडई ने ऑरा के फेसलिफ्ट वर्जन में 30 से ज्यादा नए सेफ्टी फीचर्स को जोड़ा है। इसमें साइड और कर्टन एयरबैग के साथ ग्राहकों को 4 एयरबैग्स स्टैंडर्ड और 6 एयरबैग्स का भी ऑप्शन मिलेगा। कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट और हिल असिस्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए हैं। इसमें फुटवेल लाइटिंग, टाइप सी फ्रंट USB चार्जर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है। इसमें न्यू LED DRLs और कनेक्टेड डिजाइन के साथ LED टेल लैंप दिए हैं।

ये भी पढ़ें:अब ये 7-सीटर कार भी हुई GST फ्री! टैक्स के करीब ‌₹2 लाख बच रहे

हुंडई ऑरा फेसलिफ्ट में 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जिसे या तो 5-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 83 PS का पावर और 113.8 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 1.2-लीटर बाय-फ्यूल पेट्रोल इंजन के साथ एक CNG वर्जन भी होगा जो 69 PS का पावर और 95.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है।

ये भी पढ़ें:सिटी से हाईवे तक, होंडा शाइन 100 DX खरीदने से पहले जान लो माइलेज की पूरी डिटेल

ऑरा फेसलिफ्ट में क्रूज कंट्रोल और बेस्ट-इन-सेगमेंट 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। इसमें ईको कोटिंग टेक्नोलॉजी, रियर AC वेंट्स, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, रियर पावर आउटलेट और कूल्ड ग्लोव बॉक्स शामिल हैं। डैशबोर्ड पर फ्रेश ग्रे अपहोल्स्ट्री और वेवी पैटर्न जैसी सुविधाओं के साथ इंटीरियर्स को सजाया गया है। कंपनी इस कार पर 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी भी ऑफर कर रही है। इसकी कॉम्पटीटर मारुति डिजायर पर 2 साल या 40 हजार किलोमीटर की वारंटी देती है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।