हुंडई की सबसे ज्यादा बिकने वाली CNG कार; 30Km का माइलेज, 6 एयरबैग और कीमत ₹5.98 लाख
हुंडई के CNG पोर्टफोलियो में कई कार शामिल हैं, लेकिन जिस मॉडल की डिमांड सबसे ज्यादा है वो ऑरा है। दरअसल, ऑरा सेडान सेगमेंट में भी सबसे ज्यादा बिकने वाली दूसरी कार है। खास बात ये है कि हर महीने इसकी 5000 से ज्यादा CNG यूनिट बिक रही हैं। FY2026 के दौरान इसकी CNG की 62,612 यूनिट बिकीं।

पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच लोगों CNG कारों की डिमांड बढ़ गई है। हालांकि, CNG की कीमत में भी इजाफा हुआ है। हालांकि, CNG अभी भी पेट्रोल-डीजल की तुलना में सस्ता है। साथ ही, इससे कार का माइलेज भी बेहतर होता है। इतना ही नहीं, ये पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचाती। हुंडई के CNG पोर्टफोलियो में कई कार शामिल हैं, लेकिन जिस मॉडल की डिमांड सबसे ज्यादा है वो ऑरा है। दरअसल, ऑरा सेडान सेगमेंट में भी सबसे ज्यादा बिकने वाली दूसरी कार है। खास बात ये है कि हर महीने इसकी 5000 से ज्यादा CNG यूनिट बिक रही हैं। FY2026 के दौरान इसकी CNG की 62,612 यूनिट बिकीं। बता दें कि ऑरा CNG का रियल वर्ल्ड माइलेज करीब 30Kmpl तक है। वहीं, इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹5.98 लाख रुपए है।
हुंडई ऑरा का इंजन, फीचर्स और सेफ्टी
हुंडई ऑरा में 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जिसे या तो 5-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 83 PS का पावर और 113.8 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 1.2-लीटर बाय-फ्यूल पेट्रोल इंजन के साथ एक CNG वर्जन भी होगा जो 69 PS का पावर और 95.2 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसके CNG का माइलेज 28Km है। कंपनी इस कार पर 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी भी ऑफर कर रही है। इसकी कॉम्पटीटर मारुति डिजायर पर 2 साल या 40 हजार किलोमीटर की वारंटी देती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hyundai Aura
₹ 6 - 8.54 लाख
Tata Tigor
₹ 5.55 - 8.84 लाख
Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.26 - 9.32 लाख
Honda Amaze
₹ 7.48 - 10 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
ऑरा फेसलिफ्ट में क्रूज कंट्रोल और बेस्ट-इन-सेगमेंट 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। इसमें ईको कोटिंग टेक्नोलॉजी, रियर AC वेंट्स, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, रियर पावर आउटलेट और कूल्ड ग्लॉव बॉक्स शामिल हैं। डैशबोर्ड पर फ्रेश ग्रे अपहोल्स्ट्री और वेवी पैटर्न जैसी सुविधाओं के साथ इंटीरियर्स को सजाया गया है। इसमें फुटवेल लाइटिंग, टाइप सी फ्रंट USB चार्जर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है। इसमें न्यू LED DRLs और कनेक्टेड डिजाइन के साथ LED टेल लैंप दिए हैं।
हुंडई ने ऑरा के फेसलिफ्ट वर्जन में 30 से ज्यादा नए सेफ्टी फीचर्स को जोड़ा है। इसमें साइड और कर्टन एयरबैग के साथ ग्राहकों को 4 एयरबैग्स स्टैंडर्ड और 6 एयरबैग्स का भी ऑप्शन मिलेगा। कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट और हिल असिस्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए हैं। ग्राहक इसकी वारंटी को एक्स्टेंडेड वारंटी पैकेज खरीदकर वारंटी को 7 साल तक बढ़ा सकेंगे।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


