₹6 लाख कीमत वाली इस सेडान पर मिल रहे ₹45000 तक बेनिफिट, CNG से 28Km माइलेज; ये डिजाइयर नहीं

लाइव हिन्दुस्तान
share

हुंडई ऑरा के पेट्रोल वैरिएंट पर 25,000 तक के बेनइफिट मिल रहे हैं। ऑरा S CNG, SX CNG और कॉर्पोरेट CNG वैरिएंट्स पर 40,000 रुपए तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। यानी आप ऑरा का CNG वर्जन खरीदते हैं, तब आपको ज्यादा बेनिफिट मिलेंगे। इसमें आपको 3 CNG वैरिएंट के ऑप्शन मिलते हैं।

Hyundai Aura Benefits Up To Rs 45,000 In October 2026
इस सेडान पर मिल रहे ₹45000 तक बेनिफिट
Hyundai Aura
केवल
₹7,900/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

भारतीय बाजार के सेडान सेगमेंट में वैसे तो मारुति डिजायर का दबदबा है। हालांकि, हुंडई ऑरा उसे टक्कर देने में सबसे आगे है। हर महीने ये कार सेगमेंट में दूसरी पोजीशन पर पहती है। अपने स्टाइलिश डिजाइन, फीचर्स, कीमत और CNG के दमदार माइलेज की दम पर इसकी डिमांड में इजाफा हो रहा है। इस महीने यानी अक्टूबर में इस सेडान पर कंपनी 45,000 रुपए तक के फायदे भी दे रही है। कंपनी ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, नवरात्रि बुकिंग बोनस, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट्स, अपग्रेड बोनस और सिलेक्टेड कॉर्पोरेट, गवर्नमेंट और रूरल कस्टमर जैसे ऑफर्स दे रही देगी। इस SUV की एक्स-शोरूम कीमतें 6 लाख रुपए से लेकर 8.68 लाख रुपए तक जाती हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Hyundai Creta
₹ 10.91 - 20.46 लाख
EMI केवल₹14,300/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Urban Cruiser Hyryder
₹ 11.31 - 20.31 लाख
EMI केवल₹14,800/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Elevate
₹ 11.8 - 18.4 लाख
EMI केवल₹15,500/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.77 लाख
EMI केवल₹14,100/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Taigun
₹ 11 - 19.3 लाख
EMI केवल₹14,400/ माह
अपनी EMI जानें
MG Astor
₹ 9.79 - 15.5 लाख
EMI केवल₹12,900/ माह
अपनी EMI जानें

हुंडई ऑरा के पेट्रोल वैरिएंट पर 25,000 तक के बेनइफिट मिल रहे हैं। ऑरा S CNG, SX CNG और कॉर्पोरेट CNG वैरिएंट्स पर 40,000 रुपए तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। यानी आप ऑरा का CNG वर्जन खरीदते हैं, तब आपको ज्यादा बेनिफिट मिलेंगे। इसमें आपको 3 CNG वैरिएंट के ऑप्शन मिलते हैं। चलिए एक बार ऑरा के सभी वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमतें भी देख लीजिए।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Aura

Hyundai Aura

₹ 6 - 8.6 लाख

EMI केवल₹7,900/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire

₹ 6.31 - 9.54 लाख

EMI केवल₹8,300/ माह
अपनी EMI जानें
Tata Aeris

Tata Aeris

₹ 5.29 - 9.74 लाख

EMI केवल₹7,000/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Amaze

Honda Amaze

₹ 7.65 - 10 लाख

EMI केवल₹10,100/ माह
अपनी EMI जानें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

EMI केवल₹28,700/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 7.4 - 13.71 लाख

EMI केवल₹9,700/ माह
अपनी EMI जानें
हुंडई ऑरा की वैरिएंट वाइज एक्स-शोरूम कीमतें
वैरिएंटकीमत
AURA 1.2 Kappa Petrol MT E₹ 599,990
AURA 1.2 Kappa Petrol MT S₹ 698,000
AURA 1.2 Kappa Petrol MT SX₹ 777,200
AURA 1.2 Kappa Petrol MT SX(O)₹ 823,200
AURA 1.2 Kappa Petrol AMT SX+₹ 842,200
AURA 1.2 CNG MT S CNG₹ 789,200
AURA 1.2 CNG MT Corporate CNG₹ 798,200
AURA 1.2 CNG MT SX CNG₹ 867,200

हुंडई ऑरा का इंजन और माइलेज
इसमें 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट के साथ जुड़ा है। यह इंजन 83 PS का पावर और 113.8 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। 1.2-लीटर बाय-फ्यूल पेट्रोल इंजन के साथ एक CNG वर्जन भी मिलता है, जो 69 PS का पावर और 95.2 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसके CNG का माइलेज करीब 28Km तक है।

ऑरा का इंटीरियर और फीचर्स
इस कार में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार के अंदर ईको कोटिंग टेक्नोलॉजी, रियर AC वेंट्स, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, रियर पावर आउटलेट और कूल्ड ग्लॉव बॉक्स दिया है। इसमें फुटवेल लाइटिंग, टाइप सी फ्रंट USB चार्जर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ क्रूज कंट्रोल मिलता है। कार में LED DRLs और कनेक्टेड डिजाइन के साथ LED टेल लैंप दिए हैं।

हुंडई ऑरा के सेफ्टी फीचर्स
इसमें 30 से ज्यादा नए सेफ्टी फीचर् मिलते हैं। इसमें 6 एयरबैग्स मिलते हैं, जिसमें साइड और कर्टन एयरबैग भी शामिल हैं। कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट और हिल असिस्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए हैं। इस कार पर 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी भी मिलती है। इसे ग्राहक एक्सटेंड भी करा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें। ऑफर इस महीने के आखिर तक रहेगा।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़CNG पर 28Km का माइलेज देने वाली इस सेडान पर मिल रहे ₹45000 तक बेनिफिट