हुंडई और TVS मिलकर बना रहीं ऐसा इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर, मार्केट में मचा देगा धूम! जानिए डिजाइन और डिटेल
इस एग्रीमेंट के तहत, हुंडई मोटर डिजाइन और जॉइंट डेवलपमेंट को लीड करेगी। इसके लिए वह अपने रिसर्च और डेवलपमेंट रिसोर्सेस और एडवांस्ड मोबिलिटी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी। जबकि, TVS मोटर अपना इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) प्लेटफॉर्म और थ्री-व्हीलर इंजीनियरिंग एक्सपर्टाइज देगी।

हुंडई मोटर कंपनी और TVS मोटर कंपनी ने एक जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट पर साइन किया है। दोनों कंपनियां मिलकर भारतीय बाजार के लिए इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर बनाएंगी। वो भारत के तेजी से बढ़ते लास्ट-माइल मोबिलिटी सेक्टर में अपनी जगह बनाना चाहती हैं। यह एग्रीमेंट उस कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है जिसे दोनों कंपनियों ने मिलकर भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सो 2025 में पेश किया था। यह सस्टेनेबल शहरी ट्रांसपोर्ट के एरिया में आगे बढ़ने को लेकर दोनों कंपनियों की एक साथ आगे बढ़ने की महत्वाकांक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम भी है।
इस एग्रीमेंट के तहत, हुंडई मोटर डिजाइन और जॉइंट डेवलपमेंट को लीड करेगी। इसके लिए वह अपने रिसर्च और डेवलपमेंट रिसोर्सेस और एडवांस्ड मोबिलिटी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी। जबकि, TVS मोटर अपना इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) प्लेटफॉर्म और थ्री-व्हीलर इंजीनियरिंग एक्सपर्टाइज देगी। साथ ही, मैन्युफैक्चरिंग और कमर्शियलाइजेशन की जिम्मेदारी संभालेगी। यह भारतीय कंपनी शुरुआत में घरेलू मांग को पूरा करेगी और एक्सपोर्ट के अवसरों की भी तलाश करेगी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
TVS iQube
₹ 1.11 - 1.62 लाख
Ola Electric S1 Pro Sport
₹ 1.5 - 1.65 लाख
TVS Orbiter
₹ 88,250 - 1.05 लाख
TVS Creon
₹ 1.2 लाख से शुरू
TVS X
₹ 2.64 लाख
TVS XL EV
₹ 60,000 - 70,000
हुंडई मोटर कंपनी में कॉर्पोरेट स्ट्रेटेजी और प्लानिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जूंगसुन को ने एक बयान में कहा, "भारत हमारे लिए एक अहम बाजार है और हम इसके लगातार बदलते मोबिलिटी ईकोसिस्टम में योगदान देने के नए-नए तरीके खोजते रहते हैं। इस पार्टनरशिप के जरिए, हमारा मकसद सुरक्षित और सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट तक लोगों की पहुंच को बेहतर बनाना है।" दोनों कंपनियों ने प्रोडक्ट डेवलपमेंट में तेजी लाने और रेगुलेटरी मंजूरी की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए खास क्रॉस-फंक्शनल टीमें बनाई हैं।
दूसरी तरफ, TVS मोटर कंपनी के ग्रुप स्ट्रेटेजी के प्रेसिडेंट शरद मिश्रा ने कहा, "TVS मोटर कंपनी में हमारा मकसद सस्टेनेबल और सुलभ मोबिलिटी के जरिए लोगों के जीवन की क्वालिटी को बेहतर बनाना है। यह जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट हुंडई मोटर कंपनी के साथ हमारी साझेदारी में एक अहम कदम है। ये इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सॉल्युशन डेवलप करने की हमारे शेयर एंबिशन को आगे बढ़ाता है।"
इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीकल की खास बातें
पहले दिखाए गए इन दोनों कंपनियों के e3W कॉन्सेप्ट को संकरी शहर की सड़कों पर चलने के लिए डिजाइन किया गया था। इसकी एक अलग विशेषता यह थी कि यह पानी से भरी सड़कों पर भी आसानी से चल सकता था। इसके एलिमेंट में एक ट्राइंगुलर विंडस्क्रीन, बड़े व्हीलबेस के साथ बढ़ी हुई लेगरूम और बेहतर सवारी क्वालिटी के लिए बड़े टायर शामिल हैं। माना जा रहा है कि ये लगभग 14-इंच के हो सकते हैं। इसमें एक पतला इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा जिसमें स्पीडो, चार्ज लेवल इंडिकेटर, ओडो और ट्रिप कंप्यूटर जैसी जानकारी होंगी। हैंडलबार में एक सेंट्रल फोन होल्डर है जो ऑपरेटरों को नेविगेशन का उपयोग करने के लिए अपने फोन को माउंट करने में मदद करेगा। कम्फर्ट के लिए एक छोटा पंखा और इमरजेंसी स्थिति के लिए एक छाता भी है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


