बड़ी फैमिली वालों के लिए आ रहीं हुंडई और किआ की नई 7 सीटर SUV, लिस्ट में दमदार Palisade भी
भारत में हुंडई और किआ की नई SUV लॉन्च होने वाली हैं। ये तीनों एसयूवी 7 सीटर हैं। इन एसयूवी में आपको पावरफुल इंजन के साथ शानदार लुक मिलेगा। इन एसयूवी का इंटीरियर भी बेहद प्रीमियम होगा।

अगर आपकी फैमिली बड़ी है और आप एक 7 सीटर SUV खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो कुछ दिन इंतजार कर लीजिए। इंडियन कार मार्केट में तीन जबर्दस्त 7 सीटर SUV की एंट्री होने वाली है। ये एसयूवी हुंडई और किआ की हैं। इनमें हुंडई पैलिसेड और किआ सोरेन्टो के साथ हुंडई की एक थ्री-रो एसयूवी शामिल है। इन अपकमिंग 7 सीटर एसयूवी में आपको दमदार रोड प्रेजेंस के साथ पावरफुल इंजन देखने को मिलेगा। तो आइए डीटेल में जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में।
हुंडई पैलिसेड
हुंडई ने कन्फर्म किया है कि वह पैलिसेड फुल-साइज SUV को 2028 तक भारत में लॉन्च करेगी। यह थ्री-रो बॉक्सी एसयूवी मास-मार्केट और लग्जरी SUV के बीच के सेगमेंट में आएगी। यह ब्रैंड की फ्लैगशिप स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड एसयूवी होगी। इसकी लंबाई 4980mm, चौड़ाई 1975mm और ऊंचाई 1750mm है। SUV का वीलबेस 2900mm लंबा है, जिससे इसके अंदर काफी जगह मिलती है। इसमें 7 से 8 लोग आराम से बैठ सकते हैं। सभी रो के साथ इस 7-सीटर SUV में लगभग 595-लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hyundai Palisade
₹ 50 - 60 लाख
Kia Sorento
₹ 25 - 30 लाख
Hyundai i20
₹ 5.99 - 10.57 लाख
Hyundai Staria
₹ 55 - 65 लाख
Hyundai Aura
₹ 6 - 8.54 लाख
पिछली सीट्स को फोल्ड करके एसयूवी के बूट स्पेस को 2464-लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। भारत में आने वाली हुंडई पैलिसेड में हुंडई का न्यू जेनरेशन 2.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद है। दावा है कि यह 14.1kmpl की फ्यूल एफिशिएंसी देगा और फुल टैंक पर 1015km तक की रेंज ऑफर करेगा। इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और इंटेलिजेंट AWD सिस्टम होगा, जिसमें कई टेरेन मोड जैसे मड, स्नो और सैंड शामि होंगे। साथ ही कंपनी इसमें तीन ड्राइव मोड - इको, स्पोर्ट और माय ड्राइव भी ऑफर करने वाली है।
हुंडई Ni1i
हुंडई एक बिल्कुल नई SUV डिवेलप कर रही है। इसका कोडनेम Ni1i है। यह नई 7-सीटर SUV Mahindra XUV 7XO और Tata Safari को टक्कर देगी। इसे हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि यह चीन में सेल हो रही Hyundai Tucson LWB मॉडल पर बेस्ड होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें नया 1.5L स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन दिया जाएगा। उम्मीद है कि नई SUV में 1.6L पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिल सकता है, जो इंटरनेशनल मार्केट में उपलब्ध Tucson में लगा है।
किआ सोरेन्टो
Kia इंडियन मार्केट के लिए न्यू-जेनरेशन सोरेन्टो SUV का 7-सीटर वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। उम्मीद है कि इसे 2027 में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में भारत में एक ट्रक पर एक 7-सीटर किआ SUV के बॉडी शेल को ले जाते हुए देखा गया था। माना जा रहा है कि यह किआ सोरेन्टो का ही बॉडी शेल था। आने वाली सोरेन्टो का मुकाबला अपकमिंग 7-सीटर Renault Bigster, Maruti Grand Vitara 7-सीटर और Toyota Hyryder 7-सीटर जैसी गाड़ियों से होगा। कंपनी इस एसयूवी के इंडियन वर्जन में 1.5L स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन ऑफर कर सकती है, जो सेल्टॉस हाइब्रिड और नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा को भी पावर देगा। साइज की बात करें, तो सोरेन्टो 4815mm लंबी, 1900mm चौड़ी और 1700mm ऊंची है। इस SUV का वीलबेस 2815mm का है।
(Photo: guide auto web)
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


