Kia और हुंडई की चार नई गाड़ियां, लिस्ट में ईवी के साथ SUV भी शामिल, मार्च 2027 तक लॉन्च
अगर आप हुंडई या किया के फैन हैं और नई कार लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ महीने इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दोनों कंपनियां इंडियन मार्केट में अपनी चार नई गाड़ियों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं।

हुंडई और किआ इंडियन मार्केट में बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रही हैं। मार्च 2027 तक इन कंपनियों की चार बेहतरीन प्रोडक्ट्स मार्केट में एंट्री करने वाले हैं। इनमें नई एसयूवी के साथ हाइब्रिड मॉडल भी शामिल हैं। अगर आप हुंडई या किया के फैन हैं और नई कार लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ महीने इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। फिलहाल आइए जान लेते हैं इन अपकमिंग कारों के बारे में।






हुंडई की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी
हुंडई अपनी एक बिल्कुल नई एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। यह किसी मौजूदा ICE मॉडल का इलेक्ट्रिक वर्जन नहीं होगा। इस ई एसयूवी को कंपनी की तमिलनाडु वाली फैक्ट्री में लोकली मैन्युफैक्तर किया जाएगा। इसकी टक्कर टाटा नेक्सॉन ईवी, महिंद्रा XUV 3XO ईवी और एमजी विंडसर ईवी से होगी। इसका कोडनेम HE1i है और यह E-GMP (K) प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होगी। यह दो बैटरी पैक के साथ आ सकती है और इसकी रेंज 369 किमी तक की हो सकती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
हुंडई बेयॉन मिड-साइज एसयूवी
कंपनी की यह एसयूवी अगली 6 से 7 महीनों में इंडियन मार्केट में एंट्री कर सकती है। यह क्रेटा और वेन्यू के बीच वाले सेगमेंट में आएगी। भारत में लॉन्च होने वाली बेयॉन की लंबाई 4.18 मीटर होगी। इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह मिडसाइज एसयूवी नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ बायो-फ्यूल और सीएनजी ऑप्शन में भी आएगी।
किआ कार्निवल हाइब्रिड
किआ अपनी कार्निवल एमपीवी के हाइब्रिड वर्जन को सीबीयू के तौर पर इंडियन मार्केट में लॉन्च करेगा। इसमें 1.6 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और पैरेलल-हाइब्रिड सिस्टम होगा। यह इंजन सेटअप 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा होगा। यह इंजन-गियरबॉक्स कॉम्बिनेशन अभी एमपीवी के यूएस-स्पेसिफिक वर्जन में उपलब्ध है। अमेरिकी बाजार में बिकने वाली कार्निवल हाइब्रिड 272 hp की मैक्सिमम पावर और 367 Nm का अधिकतम टॉर्क ऑफर करती है। इसका स्टैंडर्ड माइलेज 14 kmpl है। हाइब्रिड मॉडल 7-सीटर और 9-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। हालांकि, भारत में लॉन्च होने वाला मॉडल संभवतः 7-सीटर MPV होगा, जिसमें लगभग वही इंजन सेटअप होगा। फिलहाल, कार्निवल केवल डीजल इंजन के साथ ही उपलब्ध है।
किआ सिरोस ईवी
सिरोस ईवी जुलाई 2026 में भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली है। किआ साइरोस ईवी भारत में कंपनी की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार होगी और यह टाटा नेक्सन ईवी, महिंद्रा XUV 3XO EV और एमजी विंडसर ईवी को टक्कर देगी। हुंडई इंस्टर के K1 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड यह फ्रंट वील ड्राइव सिस्टम के साथ आएगी। इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। उम्मीद है कि यह ई-एसयूवी इंस्टर के 42 kWh और 49 kWh बैटरी पैक के साथ आएगी, जो एक बार फुल चार्ज करने पर अधिकतम 369 किमी की ड्राइविंग रेंज देते हैं।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


