84,000 से ज्यादा कारों में आई खराबी, इन दो कंपनियों ने जारी किया रिकॉल; कहीं आपकी गाड़ी में तो नहीं ये खराबी?
हुंडई-किआ (Hyundai–Kia) ने अमेरिका में 84,000 से ज्यादा गाड़ियों का रिकॉल जारी किया है। कंपनी ने डिस्प्ले खराब होने के कारण इनका रिकॉल जारी किया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

दुनिया की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी हुंडई (Hyundai) और किआ (Kia) ने अमेरिका में बड़ा रिकॉल जारी किया है। दोनों कंपनियों ने मिलकर 84,000 से ज्यादा गाड़ियों को वापस बुलाने का फैसला किया है। इसकी वजह इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डिस्प्ले में खराबी है, जो ड्राइविंग के दौरान अचानक बंद हो सकता है। यह समस्या सुरक्षा से जुड़ी मानी जा रही है, क्योंकि इससे ड्राइवर को गाड़ी की अहम जानकारी दिखाई देना बंद हो सकती है।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Kia Sonet
₹ 7.3 - 14.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Carnival
₹ 63.91 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Carens
₹ 10.99 - 12.77 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Syros
₹ 8.67 - 15.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
क्या है समस्या?
जानकारी के मुताबिक, कुछ परिस्थितियों में गाड़ी का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर अचानक ब्लैंक हो सकता है और अपने आप रीस्टार्ट हो सकता है, या फिर स्पीड, वार्निंग लाइट्स और जरूरी अलर्ट दिखाना बंद कर सकता है। ऐसी स्थिति में ड्राइवर को यह पता नहीं चलता कि वह कितनी स्पीड पर गाड़ी चला रहा है या कोई जरूरी चेतावनी आई है या नहीं, जो सीधे तौर पर हादसे का खतरा बढ़ा सकती है।
NHTSA ने क्यों जताई चिंता?
अमेरिका की वाहन सुरक्षा एजेंसी NHTSA (National Highway Traffic Safety Administration) ने इस खामी को फेडरल सेफ्टी नियमों का संभावित उल्लंघन माना है। नियमों के अनुसार, ड्राइविंग के दौरान ड्राइवर को सभी जरूरी जानकारी हर समय दिखाई देनी चाहिए।
किन गाड़ियों पर पड़ा असर?
यह रिकॉल मुख्य रूप से 2025 और 2026 मॉडल ईयर की गाड़ियों पर लागू किया गया है। हुंडई (Hyundai) के प्रभावित मॉडल्स में टुक्सन (Tucson- हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड सहित), कोना (Kona), आयनिक 5 (Ioniq 5), पैलीसेड (Palisade), सैंटा फी (Santa Fe), संटा क्रूज (Santa Cruz), सोनाटा (Sonata-हाइब्रिड सहित) मॉडल शामिल हैं।
किआ (Kia) के प्रभावित मॉडलों में K4, सोरेंटो (Sorento-इलेक्ट्रिफाइड वैरिएंट सहित), कार्निवल (Carnival), EV9 और स्पोर्टेज K5 (Sportage K5) जैसे मॉडल शामिल हैं। खास बात यह है कि इसमें पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक गाड़ियां सभी शामिल हैं, जिससे साफ होता है कि आज की कारों में सॉफ्टवेयर की भूमिका कितनी अहम हो गई है।
कितना बड़ा है सेफ्टी रिस्क?
फिलहाल इस खराबी से जुड़े किसी बड़े हादसे या चोट की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, अधिकारियों का मानना है कि अगर स्पीड या वार्निंग अलर्ट न दिखें, तो ड्राइवर समय पर रिएक्ट नहीं कर पाएगा, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। इसी वजह से हुंडई (Hyundai) और किआ (Kia) ने समय रहते रिकॉल जारी किया है।
क्या मिलेगा समाधान?
अच्छी खबर यह है कि इस समस्या को फ्री सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए ठीक किया जाएगा। कुछ गाड़ियों में अपडेट OTA (Over-The-Air) मिलेगा, बाकी गाड़ियों को ऑथराइज्ड डीलरशिप पर ले जाकर अपडेट कराया जाएगा।
वाहन मालिकों को क्या करना चाहिए?
प्रभावित ग्राहकों को मार्च 2026 के अंत तक नोटिस भेजे जाएंगे। वाहन मालिक चाहें तो अभी ही अपनी गाड़ी का VIN नंबर NHTSA की वेबसाइट या हुंडई/किआ (Hyundai/Kia) के आधिकारिक पोर्टल पर चेक कर सकते हैं।
यह रिकॉल दिखाता है कि आज की मॉडर्न कारें जितनी एडवांस हो रही हैं, उतनी ही सॉफ्टवेयर पर निर्भर भी हो गई हैं। हुंडई (Hyundai) और किआ (Kia) का समय पर रिकॉल जारी करना ग्राहकों की सुरक्षा के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाता है।
लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


