जल्द होगा हाइब्रिड धमाका! हुंडई-किआ के ये 4 नए मॉडल मार्केट में मचाएंगे तहलका; जानिए पूरी डिटेल्स
भारतीय मार्केट में ग्रीन मोबिलिटी और बेहतरीन माइलेज वाली कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए हुंडई और किआ ने देश के हाइब्रिड व्हीकल सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री करने का पूरा मन बना लिया है।

भारतीय मार्केट में ग्रीन मोबिलिटी और बेहतरीन माइलेज वाली कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए हुंडई और किआ ने देश के हाइब्रिड व्हीकल सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री करने का पूरा मन बना लिया है। दोनों ही दक्षिण कोरियाई कंपनियां साल 2027 से भारतीय मार्केट में अपनी कई नई हाइब्रिड कारें उतारने की तैयारी में हैं। इस प्लान के तहत सबसे पहले देश की दो सबसे पॉपुलर एसयूवी क्रेटा और सेल्टोस को हाइब्रिड अवतार में पेश किया जाएगा। इसके बाद दोनों कंपनियां बड़े परिवारों के लिए थ्री-रो प्रीमियम हाइब्रिड एसयूवी भी लेकर आएंगी। उम्मीद है कि ये चारों धांसू मॉडल साल 2027 के आखिर तक सड़कों पर दौड़ते नजर आएंगे।
नेक्स्ट-जेनरेशन हुंडई क्रेटा हाइब्रिड
भारतीय ग्राहकों की ऑल-टाइम फेवरेट एसयूवी हुंडई क्रेटा अब नए अवतार में आने के लिए तैयार है। कंपनी अपनी नेक्स्ट-जेनरेशन क्रेटा के हाइब्रिड वैरिएंट को साल 2027 में लॉन्च करेगी। खास बात यह है कि इस गाड़ी में ग्राहकों को मौजूदा पेट्रोल-डीजल इंजनों के ऑप्शन के साथ-साथ एक नया हाइब्रिड पावरट्रेन भी मिलेगा। अगर कीमत की बात करें, तो क्रेटा हाइब्रिड अपने रेगुलर पेट्रोल-डीजल मॉडल के मुकाबले करीब 2 लाख रुपये तक महंगी हो सकती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Kia Seltos EV
₹ 20 लाख से शुरू
Hyundai Creta EV
₹ 18.02 - 24.7 लाख
Hyundai Compact Electric SUV
₹ 10.5 - 20 लाख
Hyundai Mid-Size ICE SUV
₹ 12.5 - 18 लाख
Kia EV3
₹ 20 - 25 लाख
Kia EV9
₹ 1.3 करोड़
नेक्स्ट-जेनरेशन किआ सेल्टोस हाइब्रिड
हुंडई क्रेटा की तरह ही उसकी पार्टनर कंपनी किया भी अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी सेल्टोस को बिल्कुल नए हाइब्रिड रूप में पेश करने जा रही है। नेक्स्ट-जेनरेशन किआ सेल्टोस हाइब्रिड को भी साल 2027 के अंत तक भारतीय मार्केट में उतारा जा सकता है। यह कार उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन बनेगी जो सेल्टोस के स्पोर्टी लुक्स और प्रीमियम फीचर्स के साथ-साथ शानदार माइलेज भी चाहते हैं। कीमत की बात करें तो यह अपनी मौजूदा एसयूवी से 2 लाख रुपये तक महंगी हो सकती है।
हुंडई 7-सीटर प्रीमियम हाइब्रिड एसयूवी
बड़े परिवारों को ध्यान में रखते हुए हुंडई एक बिल्कुल नई 3-रो प्रीमियम हाइब्रिड एसयूवी पर काम कर रही है। इसका कोडनेम 'Ni1i' रखा गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह अपकमिंग बड़ी एसयूवी हुंडई टक्सन के लॉन्ग-व्हीलबेस वर्जन पर बेस्ड हो सकती है। शानदार केबिन स्पेस, प्रीमियम फीचर्स और हाइब्रिड तकनीक से लैस इस 7-सीटर एसयूवी की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 20 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है।
किआ सोरेंटो-बेस्ड हाइब्रिड एसयूवी
किआ इंडिया भी बड़े एसयूवी सेगमेंट में अपनी धाक जमाने के लिए अपनी ग्लोबल एसयूवी सोरेंटो पर बेस्ड एक नई हाइब्रिड कार ला रही है। इसका कोडनेम 'MQ4i' है। यह प्रीमियम थ्री-रो हाइब्रिड एसयूवी सीधे तौर पर महिंद्रा XUV 7XO, टाटा सफारी के साथ-साथ मारुति सुजुकी, टोयोटा और रेनॉल्ट की आने वाली हाइब्रिड कारों को कड़ी टक्कर देगी। इस शानदार और फीचर्स से भरपूर बड़ी एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत करीब 30 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकती है।
इंजन को लेकर क्या है सस्पेंस?
इन कारों के इंजन को लेकर मार्केट में थोड़ा सस्पेंस बना हुआ है। पहले चर्चा थी कि दोनों कंपनियां अपने आजमाए हुए 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन पर बेस्ड हाइब्रिड सिस्टम का इस्तेमाल करेंगी। मगर ताजा रिपोर्ट्स का कहना है कि हुंडई एक बिल्कुल नए 1.2-लीटर टीजीडीआई (TGDi) टर्बो-पेट्रोल इंजन पर काम कर रही है, जो हाइब्रिड सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा, साल 2027 में नए बदलावों के साथ आने वाली नेक्स्ट-जेन किआ सॉनेट को भी साल 2028 या 2029 तक हाइब्रिड इंजन मिल सकता है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


