एक झटके में ये SUV हो गई 75000 रुपए सस्ती, इस महीने इतने में मिल जाएगी; पेट्रोल, डीजल ऑप्शन मिलेंगे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इस महीने अल्काजार के पेट्रोल वैरिएंट्स पर 75,000 रुपए तक का फायदा मिल रहा है। इसमें 40,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर या स्क्रैपेज बेनिफिट और 15,000 रुपए का अपग्रेड ऑफर शामिल है। अल्काजार के डीजल वैरिएंट्स पर 45,000 रुपए तक के फायदे मिलेंगे।

Hyundai Alcazar Rs 75,000 Discount In July 2026
Hyundai Alcazar
केवल
19,600/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

हुंडई इंडिया जुलाई में अपनी अल्काजार SUV पर शानदार बेनिफिट दे रही है। इस महीने अल्काजार के पेट्रोल वैरिएंट्स पर 75,000 रुपए तक का फायदा मिल रहा है। इसमें 40,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर या स्क्रैपेज बेनिफिट और 15,000 रुपए का अपग्रेड ऑफर शामिल है। अल्काजार के डीजल वैरिएंट्स पर 45,000 रुपए तक के फायदे मिलेंगे। इसमें 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपए तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज ऑफर और 15,000 रुपए का अपग्रेड ऑफर मिल रहा है। इसी महीने कंपनी ने इसकी कीमत में 0.23% या 4,800 रुपए तक इजाफा किया है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
EMI केवल24,800/ माह
अपनी EMI जानें
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
EMI केवल15,100/ माह
अपनी EMI जानें
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
EMI केवल28,700/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 30.2 लाख
EMI केवल26,100/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख
EMI केवल17,700/ माह
अपनी EMI जानें
Kia Seltos
₹ 10.99 - 20.39 लाख
EMI केवल14,400/ माह
अपनी EMI जानें
हुंडई अल्काजार की नई एक्स-शोरूम कीमतें जुलाई 2026
1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल
वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतरचेंज %
Executive 7SRs. 14,49,900Rs. 14,50,700Rs. 8000.06%
Prestige 7SRs. 16,72,500Rs. 16,76,300Rs. 3,8000.23%
Platinum 7SRs. 18,92,500Rs. 18,96,300Rs. 3,8000.20%
हुंडई अल्काजार की नई एक्स-शोरूम कीमतें जुलाई 2026
1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल ऑटो (DCT)
वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतरचेंज %
Prestige 7SRs. 17,99,500Rs. 18,03,300Rs. 3,8000.21%
Signature 7SRs. 20,87,000Rs. 20,90,800Rs. 3,8000.18%
Signature 7S KnightRs. 21,01,000Rs. 21,04,800Rs. 3,8000.18%
Signature 7S DTRs. 21,01,000Rs. 21,05,800Rs. 4,8000.23%
Signature 6SRs. 21,06,000Rs. 21,09,800Rs. 3,8000.18%
Signature 6S DTRs. 21,20,500Rs. 21,24,800Rs. 4,3000.20%
हुंडई अल्काजार की नई एक्स-शोरूम कीमतें जुलाई 2026
1.5-लीटर टर्बो डीजल मैनुअल
वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतरचेंज %
Executive 7SRs. 15,49,000Rs. 15,49,800Rs. 8000.05%
Corporate 7SRs. 17,35,500Rs. 17,39,300Rs. 3,8000.22%
Platinum 7SRs. 18,92,500Rs. 18,96,300Rs. 3,8000.20%
हुंडई अल्काजार की नई एक्स-शोरूम कीमतें जुलाई 2026
1.5-लीटर टर्बो डीजल ऑटो (TC)
वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतरचेंज %
Corporate 7SRs. 18,72,500Rs. 18,76,300Rs. 3,8000.20%
Signature 7SRs. 20,87,000Rs. 20,90,800Rs. 3,8000.18%
Signature 7S KnightRs. 21,01,000Rs. 21,04,800Rs. 3,8000.18%
Signature 7S DTRs. 21,01,000Rs. 21,05,800Rs. 4,8000.23%
Signature 6SRs. 21,06,000Rs. 21,09,800Rs. 3,8000.18%
Signature 6S DTRs. 21,20,500Rs. 21,24,800Rs. 4,3000.20%

हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट द्वारा में मिलने वाले सबसे खास न्यू फीचर्स में इसकी डिजिटल की है, जो क्रेटा में नहीं है। डिजिटल की एक सुविधाजनक फीचर है, जो आपको अपने अल्काजार एसयूवी को लॉक, अनलॉक और यहां तक कि स्टार्ट और स्टॉप करने में मदद करती है। आप इसे अपने स्मार्टफोन से कंट्रोल कर सकते हैं। डिजिटल फीचर को अपने स्मार्टफोन पर हुंडई के ब्लूलिंक ऐप में लॉग-इन करके ऑपरेट किया जा सकता है। अपनी नई अल्काजार को ऐप में रजिस्टर कर ऑन-स्क्रीन पेयरिंग इंस्ट्रक्शन से एक्टिव किया जा सकता है। एक बार रजिस्टर होने के बाद आपका स्मार्टफोन आपके एसयूवी को लॉक और अनलॉक कर सकता है।

हुंडई का कहना है कि 3 यूजर और 7 डिवाइस इस डिजिटल की फीचर का यूज कर सकते हैं। हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट में सेकेंड लाइन पैसेंजर के लिए एक वायरलेस चार्जर मिलता है, जो एक ऐसा फीचर है, जो क्रेटा में नहीं है। सेकेंड लाइन का वायरलेस चार्जर फ्रंट सेंटर कंसोल के पीछे मिलता है। हुंडई सेकेंड रो में 2 यूएसबी-C चार्जिंग सॉकेट भी मिलती है। इसके अलावा 3 लाइन पैसेंजर को बेस एक्जीक्यूटिव और मिड-स्पेक प्रेस्टीज वैरिएंट में एक सिंगल यूएसबी-C चार्जर मिलता है, जबकि टॉप प्लैटिनम और सिग्नेचर वैरिएंट 2 यूएसबी-C पोर्ट मिलते हैं।

हुंडई अल्काजार का टॉप सिग्नेचर 6-सीटर वैरिएंट 2nd रो में वेंटिलेटेड कैप्टन सीट ऑफर करती है। इसकी तुलना में क्रेटा में न तो कैप्टन सीट्स हैं और न ही वेंटिलेटेड सेकेंड-रो सीट्स हैं। प्रेस्टीज वैरिएंट में 6-सीटर वैरिएंट में सिंगल बटन पुश के साथ फ्रंट और को-पैसेंजर सीट को आगे और पीछे बढ़ाया जा सकता है। इससे पैसेंजर को काफी अच्छा लेग रूम मिल जाता है। स्लाइडिंग मैकेनिज्म फ्रंट और को-पैसेंजर सीट के पीछे बैठे पैसेंजर के लिए आसान एंट्री प्रदान करती है।

हुंडई अल्काजार 6-सीटर भी सेकेंड लाइन के पैसेंजर के लिए एक्सटेंडेबल थाई कुशन ऑफर करती है। यह फीचर क्रेटा और 7-सीटर वैरिएंट में उपलब्ध नहीं है। सेकेंड लाइन के थाई कुशन केवल सिग्नेचर वैरिएंट में पेश किए जाते हैं। पैसेंजर को मैन्युअल रूप से अंडरथाई सपोर्ट मिलता है। सेकेंड लाइन कैप्टन सीट्स के लिए हेडरेस्ट टॉप-2 वैरिएंट में उपलब्ध है। पैसेंजर को अपना सिर आराम से रखने और लंबी यात्रा पर झपकी लेने में हेल्पफुल है।

अल्काजार फेसलिफ्ट 2 ड्राइवरों के लिए मेमोरी फंक्शन के साथ 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट ऑफर करती है। हालांकि, यह फीचर केवल टॉप सिग्नेचर वैरिएंट तक सीमित है। पावर्ड ड्राइवर सीट के अलावा अल्काजार फेसलिफ्ट भी 8-वे पावर्ड एडजस्टेबल को-ड्राइवर सीट ऑफर करती है। मेमोरी फंक्शन के साथ ड्राइवर की सीट की तरह यह फीचर केवल टॉप सिग्नेचर वैरिएंट में उपलब्ध है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म की मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़एक झटके में ये SUV हो गई 75000 रुपए सस्ती, इस महीने इतने में मिल जाएगी