
अरे वाह! दिसंबर में ₹40000 तक सस्ती मिल रही हुंडई की ये धांसू SUV; जान लीजिए इसकी खासियत
हुंडई अपनी पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी अल्काजार पर दिसंबर, 2025 में बंपर छूट दे रही है। ग्राहक हुंडई अल्काजार (Hyundai Alcazar) खरीदने पर इस दौरान अधिकतम 40,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
अगर आप साल 2025 खत्म होते-होते नई एसयूवी घर लाना चाह रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, हुंडई अपनी पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी अल्काजार पर दिसंबर, 2025 में बंपर छूट दे रही है। बता दें कि ग्राहक हुंडई अल्काजार (Hyundai Alcazar) खरीदने पर इस दौरान अधिकतम 40,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं हुंडई की इस एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।






धांसू है एसयूवी के फीचर्स
हुंडई अल्काजार में फीचर्स के तौर पर 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, बोस प्रीमियम साउंड सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है। इसके अलावा, एसयूवी में वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी (Bluelink), एलेक्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta N Line
₹ 16.93 - 20.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 29.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta
₹ 10.73 - 20.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Hector Plus
₹ 17.5 - 23.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.66 - 25.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
सेफ्टी भी है दमदार
दूसरी ओर सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ESP, हिल असिस्ट कंट्रोल, TPMS, सर्वाउंड-व्यू कैमरा, फ्रंट-पार्किंग सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और ADAS के चुनिंदा फीचर्स (जैसे लेन कीप असिस्ट, ड्राइवर अटेंशन वॉर्निंग) भी मिलते हैं। हुंडई अल्काजार कुल 4 वैरिएंट और 9 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
कुछ ऐसा है पावरट्रेन
हुंडई अल्काजार के पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.5-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो 116bhp की अधिकतम पावर और 250Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा, एसयूवी में 1.5-लीटर का टर्बो पैट्रोल इंजन भी दिया गया है जो 160bhp की अधिकतम पावर और 253Nm का पीक टॉर्क जनरेटर कर सकती है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




