ये 7 सीटर SUV हो गई टैक्स फ्री! बेस मॉडल पर ही ग्राहकों के ₹2.15 लाख बच रहे, टॉप पर ₹3 लाख का फायदा
हुंडई मोटर्स इंडिया के पोर्टफोलियो में अल्काजार प्रीमियम 7 सीटर SUV है। इस साल फेस्टिव सीजन में लागू हुए नए GST 2.0 से इस कार की कीमत में टैक्स कटौती हुई है। ऐसे में नए GST का असर आर्मी कैंटीन पर मिलने वाली कारों पर भी पड़ा है। वैरिएंट के आधार पर करीब 3 लाख रुपए तक का टैक्स बचाया जा सकता है।

हुंडई मोटर्स इंडिया के पोर्टफोलियो में अल्काजार प्रीमियम 7 सीटर SUV है। इस साल फेस्टिव सीजन में लागू हुए नए GST 2.0 से इस कार की कीमत में टैक्स कटौती हुई है। ऐसे में नए GST का असर आर्मी कैंटीन पर मिलने वाली कारों पर भी पड़ा है। दरअसल, कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर जवानों से 18% की जगह सिर्फ 14% GST ही लिया जाता है। Cars24 के मुताबिक, हुंडई अल्काजार की CSD पर शुरुआती कीमत सिर्फ 12.33 लाख रुपए है। जबकि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 14.48 लाख रुपए है। यानी यहां पर ये 2.15 लाख रुपए सस्ती है। वहीं, वैरिएंट के आधार पर करीब 3 लाख रुपए तक का टैक्स बचाया जा सकता है।






कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) पर स्विफ्ट की कीमतों के बारे में जानने से पहले CSD के बारे में समझते हैं। दरअसल, CSD रक्षा मंत्रालय के तहत भारत सरकार का एकमात्र स्वामित्व वाला उद्यम है। भारत में अहमदाबाद, बागडोगरा, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों में 34 CSD डिपो हैं। यह भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा संचालित है। भारतीय आबादी के एक चुनिंदा हिस्से को भोजन, चिकित्सा वस्तुओं, घरेलू आवश्यकताओं और यहां तक कि कारों को अफॉर्डेबल कीमतों के साथ बेचते हैं। CSD से कार खरीदने के लिए एलिजेबल ग्राहकों में सर्विंग और रिटायर्ड सशस्त्र बल कर्मी, सैन्य कर्मियों की विधवाएं और भूतपूर्व सैनिक और डिफेंस सिविलियन शामिल हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta N Line
₹ 16.93 - 20.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Hector Plus
₹ 17.29 - 19.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos 2026
₹ 12 - 21 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
| हुंडई अल्काजार की CSD और एक्स-शोरूम कीमतें | |
|---|---|
| वैरिएंट | CSD प्राइस |
| अल्काजार एक्जीक्यूटिव डीजल | ₹13.16 लाख |
| अल्काजार एग्जीक्यूटिव पेट्रोल | ₹12.33 लाख |
| अल्काजार प्लैटिनम डीजल | ₹16.17 लाख |
| अल्काजार सिग्नेचर | ₹18.11 लाख |
| अल्काजार प्लैटिनम पेट्रोल | ₹16.17 लाख |
हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट द्वारा में मिलने वाले सबसे खास न्यू फीचर्स में इसकी डिजिटल की है, जो क्रेटा में नहीं है। डिजिटल की एक सुविधाजनक फीचर है, जो आपको अपने अल्काजार एसयूवी को लॉक, अनलॉक और यहां तक कि स्टार्ट और स्टॉप करने में मदद करती है। आप इसे अपने स्मार्टफोन से कंट्रोल कर सकते हैं। डिजिटल फीचर को अपने स्मार्टफोन पर हुंडई के ब्लूलिंक ऐप में लॉग-इन करके ऑपरेट किया जा सकता है। अपनी नई अल्काजार को ऐप में रजिस्टर कर ऑन-स्क्रीन पेयरिंग इंस्ट्रक्शन से एक्टिव किया जा सकता है। एक बार रजिस्टर होने के बाद आपका स्मार्टफोन आपके एसयूवी को लॉक और अनलॉक कर सकता है।
हुंडई का कहना है कि 3 यूजर और 7 डिवाइस इस डिजिटल की फीचर का यूज कर सकते हैं। हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट में सेकेंड लाइन पैसेंजर के लिए एक वायरलेस चार्जर मिलता है, जो एक ऐसा फीचर है, जो क्रेटा में नहीं है। सेकेंड लाइन का वायरलेस चार्जर फ्रंट सेंटर कंसोल के पीछे मिलता है। हुंडई सेकेंड रो में 2 यूएसबी-C चार्जिंग सॉकेट भी मिलती है। इसके अलावा 3 लाइन पैसेंजर को बेस एक्जीक्यूटिव और मिड-स्पेक प्रेस्टीज वैरिएंट में एक सिंगल यूएसबी-C चार्जर मिलता है, जबकि टॉप प्लैटिनम और सिग्नेचर वैरिएंट 2 यूएसबी-C पोर्ट मिलते हैं।
हुंडई अल्काजार का टॉप सिग्नेचर 6-सीटर वैरिएंट 2nd रो में वेंटिलेटेड कैप्टन सीट ऑफर करती है। इसकी तुलना में क्रेटा में न तो कैप्टन सीट्स हैं और न ही वेंटिलेटेड सेकेंड-रो सीट्स हैं। प्रेस्टीज वैरिएंट में 6-सीटर वैरिएंट में सिंगल बटन पुश के साथ फ्रंट और को-पैसेंजर सीट को आगे और पीछे बढ़ाया जा सकता है। इससे पैसेंजर को काफी अच्छा लेग रूम मिल जाता है। स्लाइडिंग मैकेनिज्म फ्रंट और को-पैसेंजर सीट के पीछे बैठे पैसेंजर के लिए आसान एंट्री प्रदान करती है।
हुंडई अल्काजार 6-सीटर भी सेकेंड लाइन के पैसेंजर के लिए एक्सटेंडेबल थाई कुशन ऑफर करती है। यह फीचर क्रेटा और 7-सीटर वैरिएंट में उपलब्ध नहीं है। सेकेंड लाइन के थाई कुशन केवल सिग्नेचर वैरिएंट में पेश किए जाते हैं। पैसेंजर को मैन्युअल रूप से अंडरथाई सपोर्ट मिलता है। सेकेंड लाइन कैप्टन सीट्स के लिए हेडरेस्ट टॉप-2 वैरिएंट में उपलब्ध है। पैसेंजर को अपना सिर आराम से रखने और लंबी यात्रा पर झपकी लेने में हेल्पफुल है। यह फीचर हाल ही में लॉन्च किए गए सिट्रोएन बेसाल्ट कूप-एसयूवी में भी उपलब्ध है।
अल्काजार फेसलिफ्ट 2 ड्राइवरों के लिए मेमोरी फंक्शन के साथ 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट ऑफर करती है। हालांकि, यह फीचर केवल टॉप सिग्नेचर वैरिएंट तक सीमित है। पावर्ड ड्राइवर सीट के अलावा अल्काजार फेसलिफ्ट भी 8-वे पावर्ड एडजस्टेबल को-ड्राइवर सीट ऑफर करती है। मेमोरी फंक्शन के साथ ड्राइवर की सीट की तरह यह फीचर केवल टॉप सिग्नेचर वैरिएंट में उपलब्ध है। 8 विभिन्न समायोजन विकल्पों के साथ सह-चालक लंबी ड्राइव के दौरान आराम से बैठ सकता है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



